रामपाल माजरा होंगे इनेलो के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष अभय चौटाला ने पार्टी में वापसी कराई

Jugaadin News

चंडीगढ़, 20 मार्च : हरियाणा में पूर्व संसदीय सचिव रामपाल माजरा की इंडियन नेशनल लोकदल में घर वापसी हो गई और आज उन्होंने इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला की मोजूदी में माजरा के पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया। इसके साथ ही उन्हें नफे सिंह राठी की मौत के बाद माजरा को हरियाणा में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाने की भी अभय सिंह चौटाला ने घोषणा की। अभय चौटाला ने कहा कि चौधरी देवीलाल और ओपी चौटाला के साथ काम करने वाले और इनेलो की स्थापना के वक्त से हमारे साथ रामपाल माजरा जुड़े रहे। पिछले कुछ हालातों की वजह से वे पार्टी छोड़कर गए थे। माजरा से जब भी बात हुई उन्होंने पार्टी को ऊंचाई पर जाने कि बात कही है। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पूर्व में मेरे उपचुनाव में भी इन्होंने मदद की थी। सबने जब बैठ कर विचार किया तो सभी की यह इच्छा थी कि माजरा को यह जि़म्मेदारी सौंपी जाए। ओपी चौटाला ने भी इस बात का समर्थन किया। हम इनके नेतृत्व में मिलकर काम करेंगे। जब माजरा भाजपा में थे, लेकिन केंद्र के तीनों कृषि कानूनों के विरोध में उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी। दरअसल करीब दस दिन पहले अभय चौटाला अचानक कैथल स्थित रामपाल माजरा के निवास पर पहुंचे थे। उन्होंने माजरा के सामने कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से इनेलो का प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव रखा था, जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया था। नई नायब सरकार पर हमला करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि अनिल विज एक दिन भी सरकार को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं, अगर कुछ ऐसा हुआ तो वे सबसे आगे होंगे। निर्दलीय विधायकों में भी सरकार के प्रति नाराजगी है। सरकार किसी भी वक्त टूट सकती है। आज का सीएम खुद को आभास नहीं कर रहे कि वे सीएम है। पूर्व सीएम का नाम शिला पर मौजूदा सीएम से पहले लिखा जा रहा है।

अभय सिंह चौटाला को ङ्घ+ श्रेणी की सुरक्षा

चंडीगढ़, 20 मार्च : हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव और विधायक अभय सिंह चौटाला को ङ्घ+ श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार को यह आदेश दिया है। इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या के बाद अभय सिंह चौटाला र्ने ं प्लस सिक्योरिटी की मांग की थी। इसको लेकर उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका भी दाखिल की थी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version