कृषि मेले में किसानों ने साझा किए अपने अनुभव

किसान के सभी सपने खेती में बसते हैं। खेती बढ़िया तो सपने आबाद...

और खेती खराब तो सब कुछ बर्बाद...। इसलिए खेती करते हुए सही जानकारी और समझदारी की नितांत आवश्यकता होती है। ऐसे जानकारी लेते हुए किसानों को कृषि मेलों में देखा जा सकता है। दरअसल कृषि मेलों में किसानों को विभिन्न प्रकार की उपज व कृत्रि उपकरणों सहित खेती की कई तरह की जानकारी मिल जाती है।

हिसार में हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय यानी एचएयू द्वारा कृषि मेला आयोजित किया गया। इस कृषि मेले में किसानों ने कम लागत में अधिक मुनाफा कमाने के उपाय समझे। इसके साथ-साथ विभिन्न प्रकार की खेती एवं कृषि यंत्रों की जानकारी भी किसानों ने प्राप्त की। इसमें कोई दो राय नहीं है कि कृषि यंत्रों व उपकरणों ने खेती के कार्यों को काफी हद तक सुगम कर दिया है।

किसानों की राय है कि कृषि मेलों और अधिक उपयोगी बनाया जाए और इन मेलों में अधिक से अधिक जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए साधन सुलभ होने चाहिएं।

Watch A Video

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version