झलकियां

1. जोशीले नारों और ढोल नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता टोलियों में रैली स्थल तक पहुंचे।
2. दुष्यंत चौटाला की झलक पाने और सुनने के लिए लोगों में भारी उत्साह दिखा।
3. रैली में उमड़ी भीड़ से पांडाल छोटा पड़ गया और लोग पांडाल के आसपास खड़े होकर भी नेताओं का भाषण सुनते दिखे।
4. रैली में उमड़ी भीड़ के वाहनों की भारी तादाद के चलते कई घंटों तक हिसार शहर में जाम की स्थिति बन रही।
5. हरियाणवी वेशभूषा दामण-कुर्ते व हरी-पीली चुनरी में पहुंची महिलाएं रही आकर्षण का केंद्र।
6. आया-आया सीएम आया व जहां दुष्यंत वहां हम के नारों से बार-बार गुंजायमान होता रहा पांडाल।
7. जजपा सुप्रीमो डॉ. अजय सिंह चौटाला को जन्मदिन की बधाई देने के लिए नेताओं व कार्यकर्ताओं में होड़ देखने को मिली।
8. सभी नेताओं ने जननायक ताऊ देवीलाल व संविधान निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर की नीतियों पर चलते हुए जन-जन तक दुष्यंत चौटाला के कार्यों को घर-घर पहुंचाने की अपील कार्यकर्ताओं से की।

पुराने राजकीय मैदान को शहर से जोड़ने वाली हर सड़क पर हजरों की भीड़ हिसार के एंट्री पॉइंट तक लगी वाहनों का लंबा जाम ...जहां दुष्यन्त वहां हम ,दुष्यन्त आगे बढ़ो हम तुम्हाते साथ है के नारे

हिसार, 13 मार्चः

पुराने राजकीय मैदान को शहर से जोड़ने वाली हर सड़क पर आती हजरों की भीड़ और हिसार के एंट्री पॉइंट तक लगी वाहनों का लंबा जाम....जहां दुष्यन्त वहां हम ...दुष्यन्त आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं जैसे जोशीले नारों और ढोल-नगाड़ों के साथ पांडाल की ओर बढ़ते लोग, हरियाणवी वेशभूषा में मंगलगीत गाती हुई महिलाएं और भारी संख्या में वाहनों के कारण लगभग पूरे हिसार शहर में लगा जाम, यह नजारा था आज हिसार के पुराना गर्वनमेंट कॉलेज मैदान में जनजनायक जनता पार्टी की ओर से आयोजित हिसार लोकसभा स्तरीय नव संकल्प रैली के पांडाल और उसके आसपास क्षेत्र का। जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इस रैली में अपने प्रिय युवा नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला को देखने और सुनने के लिए हिसार लोकसभा क्षेत्र की जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। अपने महबूब नेता को सुनने के लिए कई घंटे के इंतजार के बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं थी।

नव संकल्प रैली में पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के पहुंचते ही हाथ उठाकर, तालियां बजाकर व जोरदार नारों के साथ उनको जन्मदिन की बधाई दी। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला के मंच पर पहुंचते ही उपस्थित अपार जनसमूह ने आया-आया सीएम आया के नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, बाढड़ा से जजपा विधायक श्रीमती नैना चौटाला, उचाना के विधायक दुष्यन्त चौटाला, पार्टी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बुके भेंट कर व फूलों के हार पहना कर डॉ. अजय सिंह चौटाला को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी व उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। रैली में उमड़े भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला ने कहा कि हरियाणा प्रदेश की जनता ने हमेशा मुश्किल समय में मेरा साथ दिया है और आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में भी प्रदेश की बहादुर जनता वोट की ताकत से उन्हें मजबूती प्रदान करेगी इसका उन्हें पूर्ण विश्वास है। उन्होंने कहा कि जब तक हम गठबंधन में थे हमने गठबंधन धर्म को हमेशा सर्वोपरि रखा लेकिन कभी भी सत्ता का लालच उनके दिलोदिमाग पर नहीं था। नव संकल्प रैली में विशेष रूप से डॉ. केसी बांगड़, पूर्व मंत्री एवं उकलाना के विधायक अनूप धानक सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

Watch A Video

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version