इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2023 एडमिट कार्ड 3 जनवरी को जारी करेगा |  GATE 2023 एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे | GATE 2023 एडमिट कार्ड एक्सेस करने के लिए उम्मीदवारों को एनरोलमेंट आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी |

GATE 2023 परीक्षा 4, 5, 11 और 12 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी | GATE 2023 परीक्षा का परिणाम IIT कानपुर द्वारा 16 मार्च, 2023 को घोषित किया जाएगा |

एडमिट कार्ड के साथ, परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को एक वैध आईडी प्रूफ भी लेकर जाना होगा | उम्मीदवारों को GATE 2023 के एडमिट कार्ड पर उल्लिखित सभी महत्वपूर्ण निर्देशों को पढ़ना चाहिए, जिनका परीक्षा के लिए उपस्थित होने के दौरान पालन करना आवश्यक है |

गेट 2023 एडमिट कार्ड: कैसे करें डाउनलोड

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – gate.iitk.ac.in पर जाएं |
  2. फिर होमपेज पर GATE 2023 लॉगिन लिंक पर क्लिक करें |
  3. लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें- नामांकन आईडी और पासवर्ड |
  4. इसके बाद गेट एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  5. गेट प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा |
  6. परीक्षा के दिन ले जाने के लिए GATE 2023 हॉल टिकट डाउनलोड करें |
Share.
Leave A Reply

Exit mobile version