सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) द्वारा  सेशन 2022-23 10th और  12th  क्लास के बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी गई  है | सभी विद्यार्थी cbsc.gov.in पर जाकर डेटशीट देख सकते है | डेटशीट के अनुसार 10th क्लास के  एग्जाम 15 फरवरी से शुरू होंगे और 21 मार्च, 2023 को समाप्त होंगे | जबकि  क्लास 12th के  एग्जाम 15 फरवरी से 5 अप्रैल के बीच होंगे | 10th , 12th  की परीक्षा सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक  होगी |

क्लास 10 बोर्ड एग्जाम का पहला पेपर पेंटिंग का होगा जबकि आखिरी पेपर मैथामेटिक्स स्टैंडर्ड और मैथामेटिक्स बेसिक सब्जेक्ट का आयोजित किया जाएगा | क्लास 12th  का पहला पेपर एंटरप्रिन्योरिशप का  होगा, जबकि 5 अप्रैल को आखिरी पेपर साइकोलॉजी का आयोजित किया जाएगा |

सीबीएसई डेटशीट 2023 डाउनलोड करें

चरण 1: सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या बोर्ड की शैक्षणिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं।

चरण 2: सामने खुलने वाले होम पेज पर आपको ‘Main website’ मेन्यू पर क्लिक करना होगा |

चरण 3: इसमें जब आप स्क्रोल करेंगे तो ‘LATEST @ CBSE’ नजर आएगा |

चरण 4: इस मेन्यू में आपको डेटशीट से जुड़ा हुआ नोटिफिकेशन दिखाई देगा |

चरण 5: नोटिफिकेशन पर क्लिक करने पर आपके लिए डेटशीट खुल जाएगी |

चरण 6: डाउनलोड बटन पर क्लिक करने के बाद उसे  सेव कर ले |

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version