पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल बीजेपी में शामिल

उद्योगपति व पूर्व सांसद नवीन जिंदल के भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल भी भाजपा में शामिल हो गई हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने पटका पहनाकर सावित्री जिंदल का स्वागत किया।
सावित्री जिंदल के इस कदम से हिसार की राजनीति गरमा गई है। क्योंकि सावित्री जिंदल हिसार विधानसभा की सशक्त हस्ती हैं। निश्चित रूप से भाजपा उन्हें हिसार विधानसभा सीट से मैदान में उतारना पसंद करेगी। यदि भाजपा आने वाले लोकसभा चुनाव में ऐसा कदम उठाती है तो कई दिग्गज नेताओं की टिकट कट जाएगी। सावित्री जिंदल के साथ ही हिसार की पूर्व मेयर शकुंतला राजलीवाला सहित कई हस्तियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सावित्री जिंदल ने भी मंच से भाजपा की नीतियों व सोच की जमकर तारीफ की। भाजपा व सावित्री जिंदल के इस कदम से अब नए राजनीतिक समीकरण उभरकर सामने आएंगे।

Watch A Video

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version