Redmi Pad SE को शुरुआत में अगस्त 2023 में चुनिंदा यूरोपीय बाजारों में पेश किया गया था। अब टैबलेट भारत में अपनी शुरुआत के लिए तैयार है। Xiaomi ने हाल ही में 23 अप्रैल को भारत में होने वाले अपने स्मार्टर लिविंग 2024 इवेंट में कंपनी ने चार नए उत्पादों को लॉन्च  करने की घोषणा की जिसमे से एक REDMI PAD SE भी है। Redmi भारत में एक लोकप्रिय टेक ब्रांड है, जो किफायती स्मार्टफोन और अन्य गैजेट्स प्रदान करती है। 

लॉन्च से पहले आइये  जानते है इसके फीचर्स-

बड़ा डिस्प्ले: टैबलेट में 11 इंच की फुल एचडी+ (1900 x 1200 पिक्सल) एलसीडी स्क्रीन होगी जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट होगी।

प्रोसेसर: डिवाइस 6nm ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 SoC द्वारा संचालित है, जो रोजमर्रा के कार्यों के लिए सुचारू प्रदर्शन सुनिश्चित करता है।

लंबी बैटरी लाइफ: रेडमी PAD SE  एक बार चार्ज करने पर 14 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक देता  है, जिससे यह चलते-फिरते मनोरंजन के लिए एक बढ़िया विकल्प बन जाता है।

मल्टीटास्किंग विशेषताएं: टैबलेट स्प्लिट-स्क्रीन और फ्लोटिंग विंडो फ़ंक्शनैलिटी से लैस है, इसमें एक साथ कई ऐप्स को चला सकते है। 

रंग विकल्प: Redmi Pad SE को हरे और लैवेंडर रंग में पेश किया गया है।

हालाँकि Redmi Pad SE की आधिकारिक कीमत की घोषणा नहीं की गयी है, लॉन्च में ही इसकी कीमत और उपलब्धता की घोषणा की जाएगी । 

https://x.com/XiaomiIndia/status/1780122409305080239

 

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version