व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स के लिए अवतार का नया फीचर अपडेट किया है | जिस तरह यूजर्स फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपना अवतार बनाते हैं वैसे ही अब व्हाट्सएप पर भी बना पाएंगे | इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने अवतार बनाने के साथ इसे अपने दोस्तों को भी शेयर कर सकते हैं |

आप अपने मनचाहे अवतार को व्हाट्सएप प्रोफाइल फोटो (Whats App DP) पर भी लगा सकते हैं | केवल इतना ही नहीं व्हाट्सएप प्रोफाइल फोटो के साथ ही यूजर्स चैटिंग में चैट स्टिकर के रूप में भी अवतार का यूज कर सकेंगे | यानी आप चैटिंग के समय अपने अवतार को स्टिकर में बदलकर कर उसका यूज़ कर सकते हैं। व्हाट्सएप पर अवतार क्रिएट करने के लिए कई तरह के फीचर का ऑप्शन मिलता है | अवतार क्रिएट करने के लिए व्हाट्सएप में कलर, आउटफिट, हेयर स्टाइल और फेसियल फीचर का ऑप्शन मिलता है | आपको इसमें चश्मा और बॉडी शेप के साथ ही आपको 36 कस्टम अवतार स्टिकर ऑप्शन्स भी मिलते हैं। इन ऑप्शन का प्रयोग करके अपना मनचाहा अवतार बना सकते हैं | पसंद ना आने पर आप अपने अवतार को एडिट भी कर सकते हैं |

Meta के सीईओ Mark Zuckerberg ने अपने फेसबुक अकाउंट पर व्हाट्सएप के नये फीचर की अपडेट देते हुऐ लिखा- “We’re bringing avatars to WhatsApp! Now you can use your avatar as a sticker in chats. More styles coming soon across all our apps.”

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version