CLAT (कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट) 2023 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड https://clatconsortiumofnlu.ac.in/ पर जारी कर दिया गया है। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) भारत में 22 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों द्वारा प्रस्तावित स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) कानून कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। CLAT का संचालन राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों के संघ द्वारा किया जाता है, जिसमें प्रतिनिधि विश्वविद्यालय शामिल हैं।

उम्मीदवार अपना  पंजीकरण संख्या या आवेदन संख्या और जन्म तिथि के माध्यम से लॉगिन करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यूजी और पीजी प्रोग्राम के लिए क्लैट-2023 के एडमिट कार्ड 6 दिसंबर से 17 दिसंबर तक कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगे। क्लैट 2023 परीक्षा 18 दिसंबर, 2022 को होगी |

CLAT 2023 के लिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पहले उम्मीदवारों को NLU में अपनी प्रवेश प्राथमिकताएं भरना अनिवार्य है।

UG-CLAT 2023 2 घंटे की परीक्षा होगी, जिसमें 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे |  जिनमें प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। इन प्रश्नों को निम्नलिखित 5 विषयों में विभाजित किया जाएगा:

• अंग्रेजी भाषा

• सामान्य ज्ञान सहित करेंट अफेयर्स

• कानूनी तर्क

•  तार्किक विचार

• मात्रात्मक तकनीक

CLAT 2023 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें |

उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे NLU  में प्रवेश के लिए अपनी प्राथमिकताएं भरने और अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

A. https://consortiumofnlus.ac.in/clat-2023/ पर अपने CLAT खाते में लॉग इन करें

B. अपडेट प्रैफरेंसेज पर क्लिक करें

C. आवश्यकतानुसार प्रैफरेंसेज भरें और अपडेट प्रैफरेंसेज बटन पर क्लिक करें।

 D. डाउनलोड एडमिट कार्ड बटन पर क्लिक करें

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version