Cirkus Teaser: रोहित शेट्टी की अपकमिंग मूवी सर्कस का टीज़र आज आउट कर दिया गया है | रोहित शेट्टी हर बार की इस बार भी फैंस के लिए कॉमेडी और रोमांच से भरपूर सर्कस ला रहे है | सर्कस 1960 के समय की फैमिली स्टोरी को दिखाता है जहां पर जिंदगी आसान और सोशल मीडिया से बहुत दूर होती थी | टीज़र में फिल्म की कहानी के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है | 50 सेकंड के टीज़र को देखकर उसकी कास्टिंग और मूवी की थीम से पर्दा उठा है | टीज़र में सर्कस फिल्म के ट्रेलर और मूवी की तारीख को बड़े ही शानदार तरीके से प्रस्तुत किया गया है |

टीज़र में सभी कलाकार एक एक  डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं | रणवीर सिंह फिल्म के ट्रेलर की रिलीजिंग डेट बताते हैं कि वह 2 दिसंबर को रिलीज़ हो रहा है | सर्कस मूवी रोहित शेट्टी की ओर से फैंस के लिए क्रिसमिस गिफ्ट की तरह होगा क्योंकि यह 23 दिसंबर को रिलीज होगी | फिल्म में रणवीर सिंह डबल रोल में नजर आएंगे |

फिल्म की कास्टिंग की बात की जाए तो यहां पर दिग्गज कलाकारों का मेला नजर आ रहा है | फिल्म में रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज, दोहरी भूमिका में वरुण शर्मा, सिद्धार्थ जाधव, जॉनी लीवर ,संजय मिश्रा ,मुकेश तिवारी, व्रजेश हिरजी, अश्विनी कालसेकर, मुरली शर्मा, टीकू तलसानिया, विजय पाटकर, सुलभा आर्य, बृजेंद्र कला, अनिल चरणजीत, उदय टिकेकर, अभिनय राज सिंह, सुलभा आर्य, राज विश्वकर्मा, सौरभ गोखले, गरिमा अग्रवाल, राधिका बंगिया, उमाकांत पाटिल, और आशीष वारंग दिखाई देंगे | फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी है |

रणवीर सिंह ने सर्कस मूवी के टीचर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा – Welcome to our world! 😇😇��🏽🙏🏽🧡💙💛❤️🤍💜🤎💚

Trailer coming out on 2nd December!

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version