NEST (नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट) एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है जो 5-वर्षीय एकीकृत M.Sc. में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है | NISER (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च) भुवनेश्वर और UM-DAE CEBS (मुंबई विश्वविद्यालय-परमाणु ऊर्जा विभाग के मूलभूत विज्ञान में उत्कृष्टता केंद्र) मुंबई में जैविक, रासायनिक, गणितीय और भौतिक विज्ञान में एडमिशन प्रवेश के लिए आयोजित की जाती

NEST 2023 आवेदन प्रक्रिया: NEST 2023 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी 2023 से Nestexam.in की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी। उम्मीदवारों को अपना व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण, तस्वीर और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे और आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा |

NEST 2023 आवेदन पत्र की अंतिम तिथि: NEST 2023 आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 17 मई, 2023 है।

NEST 2023 आयु सीमा: NEST 2023 परीक्षा में बैठने की आयु सीमा 20 वर्ष है, जिसमें SC/ST/PwD उम्मीदवारों के लिए 5 वर्ष की छूट है।

NEST 2023 एडमिट कार्ड:, NEST 2023 एडमिट कार्ड सोमवार, 12 जून को उपलब्ध होंगे |

NEST 2023 परीक्षा तिथि: NEST 2023 परीक्षा 24 जून, 2023 को ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। आधिकारिक सूचना में परीक्षा की सही तारीख और समय की घोषणा की जाएगी। सोमवार, 10 जुलाई को NEST 2023 के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

NEST 2023 परीक्षा पैटर्न: NEST 2023 परीक्षा में पांच सेक्शंस शामिल होंगे: सामान्य योग्यता, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और भौतिकी। परीक्षा 3 घंटे की होगी और इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। आधिकारिक अधिसूचना में परीक्षा पैटर्न का विवरण प्रदान किया जाएगा।

NEST 2023 परीक्षा की पूरी जानकारी के लिए के लिए यहां क्लिक करें

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version