बॉलीवुड अभिनेता मानव सोहल और बॉलीवुड अभिनेत्री श्रावणी गोस्वामी की आने वाली मूवी ‘मैं राज कपूर हो गया’ का ट्रेलर आउट कर दिया गया है | ‘मैं राज कपूर हो गया’ फिल्म के निदेशक और लेखक मानव सोहल ही है और साथ ही वो इस मूवी में लीड रोल भी अदा कर रहे है | इस फिल्म का निर्माण मुकेश शर्मा, अर्पित गर्ग और अरशद सिद्दीकी द्वारा किया गया है और इसे इंफोविजन एंटरटेनमेंट और मुंबई टॉकीज कंपनी के बैनर तले बनाया गया है |

मैं राज कपूर हो गया फिल्म की कहानी राज कपूर की जीवनी पर आधारित नहीं है, बल्कि राज कपूर के एक प्रशंसक की कहानी है, जो राज कपूर को अपनी जिंदगी में सब कुछ मानता है | इस फिल्म के जरिए मानव सोहल ने राज कपूर की फिलॉसफी को पर्दे पर पेश करने की कोशिश की है | यह फिल्म प्यार, रिश्तों, भाईचारे और इंसानियत का संदेश भी देती है | फिल्म में श्रावणी, लक्ष्मी नाम की एक कामवाली का क़िरदार निभा रही हैं, जो लोगों के घरों में काम करती है और गली के राज कपूर (मानव) को प्यार कर बैठती है |

मैं राज कपूर हो गया मूवी की कास्ट लिस्ट की बात करे तो इसमें  श्रावणी गोस्वामी और मानव सोहल के साथ – साथ वीरेंद्र सक्सेना, अर्शिन मेहता, अनंत जोग, जितेन मुखी, उर्मिला शर्मा, कंचन पगारे और हर्षिता कश्यप देखने को मिलेंगे | यह फिल्म सिनेमाघरों में 17 फरवरी 2023 को रिलीज होगी |

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version