Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Kavita Khatkar
डोमिनिका की सरकार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करने का फैसला किया है। डोमिनिका की सरकार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रधानमंत्री मोदी को गुयाना में आयोजित होने जा रहे आगामी भारत-कैरीकोम सम्मेलन के दौरान इस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। डोमिनिका सरकार के बयान में बताया गया है कि डोमिनिका की राष्ट्रपति सिलवेनी बर्टन प्रधानमंत्री मोदी को इस सम्मान से सम्मानित करेंगी। फरवरी 2021 में प्रधानमंत्री मोदी ने डोमिनिका को एक बहुमूल्य उपहार देते हुए कोरोना वैक्सीन एस्ट्राजेनेका की 70 हजार डोज की आपूर्ति की थी। प्रधानमंत्री मोदी की…
हरियाणा विधानसभा में सावित्री जिंदल, विधायक हिसार ने राज्यपाल महोदय के अभिभाषण के बाद धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान एक महत्वपूर्ण भाषण दिया। अपने भाषण में उन्होंने हरियाणा सरकार की नीतियों और संकल्पों की सराहना करते हुए हिसार शहर से जुड़ी कई समस्याओं के समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया। जिंदल ने विशेष रूप से हिसार को पशुमुक्त बनाने के लिए डेयरी शिफ़्टिंग योजना का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, “यह योजना हमारे शहर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे लागू करने की प्राथमिकता दी जानी चाहिए।” उन्होंने कहा कि रिहायशी इलाकों में कई जगह बिजली की हाइटेंशन तार घरों के…
हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो चुका है। यह सत्र तीन दिन चलेगा। विधानसभा सत्र के पहले दिन का कार्यवाही शुरू हो चुकी है। सबसे पहले राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का अभिभाषण हुआ। राज्यपाल ने अपने अभिभाषण के दौरान सरकार की नीतियों की प्रशंसा की। उन्होंने आम जनता के लिए चलाई जा रही नीतियों पर संतुष्टि जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं पसंद आई है। सरकार आम जनमानस को ध्यान में रख कर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी सदस्यों से महात्मा गांधी के बताए रास्तों पर चलने का…
गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सौजन्य से गुरुग्राम स्थित नगैरो प्राइवेट लिमिटेड के कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में विश्वविद्यालय के हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस के दो विद्यार्थियों का चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अत्याधुनिक पाठ्यक्रमों और अधोसंरचना के माध्यम से कॉर्पोरेट क्षेत्र के लिए कुशल कार्यबल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. विनोद छोकर ने भी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। वर्चुअल प्री-प्लेसमेंट टॉक के दौरान एचआर ऋषभ मिश्रा ने बताया…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि राहुल गांधी को यह याद रखना चाहिए कि अगर उनकी ‘चौथी पीढ़ी’ भी आ जाए, तो वह भी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण काटकर मुसलमानों को नहीं दे सकती | शाह ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव रैली में कहा कि हाल ही में कांग्रेस के अध्यक्ष से मुलाकात में एक समूह ने मुसलमानों को आरक्षण देने की मांग की | उन्होंने कहा कि अगर मुसलमानों को आरक्षण देना है, तो एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण काटकर देना पड़ेगा | शाह ने राहुल गांधी पर तंज…
अतिरिक्त उपायुक्त सी जयाश्रद्धा ने सोमवार को लघु सचिवालय परिसर स्थित अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में युवा महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों-कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि युवा मामले एवं कौशल विभाग हरियाणा और नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से 21 और 22 नवंबर को 31वां जिला स्तरीय युवा महोत्सव आयोजित किया जाएगा, जिसकी थीम “इनोवेशन इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी” होगी। इसमें हरियाणवी संस्कृति पर आधारित लोक गीत, डांस, साइंस प्रोजेक्ट, मॉडल आदि शामिल होंगे। उन्होंने सभी कॉलेजों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक संस्थाओं और स्कूलों के 15 से 29 आयु वर्ग के युवाओं को अधिक से अधिक भागीदारी की…
भारत अलग-अलग सार्क सदस्यों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने, विश्वास और सहयोग को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित कर सकता है जिससे अधिक बहुपक्षीय सफलता मिल सकती है। कनेक्टिविटी और व्यापार पर बांग्लादेश के साथ भारत के हालिया प्रयासों ने सार्क की सीमित प्रगति के बावजूद द्विपक्षीय सहयोग में सुधार किया है। भारत सार्क की निर्णय लेने की प्रक्रिया में सुधार के प्रयासों का नेतृत्व कर सकता है, आम सहमति के बजाय बहुमत आधारित निर्णयों की वकालत कर सकता है, जो अक्सर प्रगति को रोकता है। भारत बिम्सटेक तंत्र के समान सुधारों का प्रस्ताव कर सकता है, जिसने…
“15वीं विधानसभा का शीतकालीन सत्र 13 नवंबर से शुरू होगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को सत्र की जानकारी दी है। यह सत्र तीन दिन का होगा। 13, 14 और 18 नवंबर को विधानसभा सत्र के दौरान बैठकें होंगी। 15 नवंबर को गुरुनानक जयंती और 16-17 को अवकाश रहेगा। सत्र की शुरुआत राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के अभिभाषण से होगी और कुछ बिल भी प्रस्तुत किए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर सत्र की अवधि बढ़ाई जा सकती है। विपक्ष के नेता चुने जाने के सवाल पर सीएम सैनी ने इसे विपक्ष का आंतरिक मामला बताया। सीएम सैनी ने महाराष्ट्र…
अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने बताया कि मेले का शुभारंभ शक्ति सरोवर स्नान व मंदिरों में आरती से किया गया। अग्रोहा धाम में प्रांत 6:00 बजे हजारों भक्तों ने शक्ति सरोवर में स्नान किया और महिलाओं द्वारा गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें छप्पन भोग व 51 सवामणि का भोग लगाया गया। मेले में देश के कौने-कौने से भारी संख्या में लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ परिवार सहित भाग लिया। मेले में मंदिरों के दर्शन, खाने के पंडाल, ट्रेड फेयर, अप्पू घर, मेडिकल कैंप व जूता घर में सुबह से ही…
कुरुक्षेत्र: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारत को पुन: विश्व गुरु बनाने के लिए युवा पीढ़ी को महर्षि दयानंद सरस्वती की शिक्षाओं को अपने जीवन में धारण करने की जरूरत है। इसके लिए हमें युवाओं को अच्छी शिक्षा व संस्कार देने चाहिए। इस कार्य को गुरुकुल कुरुक्षेत्र के साथ-साथ आर्य समाज की तरफ से चलाए जा रहे अन्य गुरुकुल संस्थानों द्वारा भी बखूबी से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री आज गुरुकुल कुरुक्षेत्र में आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा की तरफ से आयोजित आर्य महासम्मेलन के समापन समारोह को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। इससे पहले…