Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: Kavita Khatkar
महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री अमित शाह की सभी रैलियां रद्द हो गई हैं। केंद्रीय गृह मंत्री नागपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। दरअसल, शाह आज महाराष्ट्र में चार जनसभाओं को संबोधित करने वाले थे लेकिन अचानक से ये खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, मणिपुर हिंसा की वजह से उनका यह चुनावी दौरा रद्द हो गया। शाह लगातार मणिपुर के हालात पर नजर रखे हैं और उच्चाधिकारियों से अपडेट ले रहे हैं। अमित शाह गढ़चिरौली, वर्धा, काटोल और सांवेर में चुनावी जनसभा करने वाले थे। शाह की जगह अब स्मृति ईरानी इन जगहों पर चुनावी जनसभा…
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अमेरिका के कोलोराडो शहर में आयोजित यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अंडर-19 श्रेणी में गोल्ड मैडल प्राप्त करने वाले विजेता हेमंत सांगवान को वर्ष 2028 ओलंपिक के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गुरूग्राम के सिविल लाइन्स स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई इस मुलाकात में हेमंत के कोच हितेश देशवाल भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हेमंत सांगवान को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरियाणा में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। हरियाणा में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की नीतियों का आज…
महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज में पूर्व राज्यसभा सांसद लैफ्टिनेंट जनरल डीपी वत्स द्वारा सांसद निधि कोष से निर्मित धर्मशाला का लोकार्पण रंगारंग कार्यक्रमों के बीच कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा द्वारा किया गया। आधुनिक सुविधाओं से सजी 50 कमरों के इस नवनिर्मित भवन को जनता को समर्पित करते हुए कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा ने कहा कि स्व बाउजी ओपी जिंदल का पूरा जीवन समाज सेवा को समर्पित जीवन का श्रेष्ठ उदाहरण है और उन्हीं की प्रेरणा से स्थापित यह मेडिकल कॉलेज हरियाणा व पड़ोसी राज्यों को भी अपनी स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान कर हरियाणा का नाम रोशन कर रहा है। इस दौरान…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवारको बिहार के जमुई जिले में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में पहुंचे। यह कार्यक्रम भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर खैरा ब्लॉक के बल्लोपुर में आयोजित किया गया। इस मौके पर पीएम मोदी ने आदिवासी समुदाय को भगवान राम का सच्चा संरक्षक बताते हुए उनकी परंपराओं और योगदान की प्रशंसा की। मोदी ने कहा कि इतिहास में आदिवासियों को उनका सही सम्मान नहीं मिला, और अब समय आ गया है कि उनकी उपलब्धियों को व्यापक रूप से सम्मानित किया जाए। पीएम मोदी के जमुई में जनजातीय गौरव दिवस समारोह में पहुंचने पर स्थानीय आदिवासी…
आदमपुर के विधायक व सेवानिवृत्त आईएएस चंद्रप्रकाश ने हरियाणा विधानसभा में आदमपुर हलके की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और विकास कार्य करवाने की मांग रखी। उन्होंने राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सरकार की उपलब्धियों पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा कि प्रदेश में जैसे विकास की बात की जा रही है, वास्तविक स्थिति उससे बिल्कुल अलग है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुदृढ़ कानून व्यवस्था का दावा किया जा रहा है इतना ही नहीं ग्रामीण व शहरी विकास, रोजगार व अनुसूचित व पिछड़े वर्ग के हितों के दावे भी खोखले हैं। विधायक चंद्रप्रकाश ने कहा कि सरकार द्वारा हरियाणा में…
श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्लॉट धारकों के एन्हांसमेंट संबंधी विवादों के समाधान हेतु विवादों से समाधान योजना (वीएसएसएस-2024) का शुभारंभ किया। इस योजना का उद्देश्य एन्हांसमेंट से जुड़े मुद्दों का एकमुश्त समाधान प्रदान करना है। यह योजना 15 नवंबर 2024 से अगले 6 महीनों तक लागू रहेगी। इस अवसर पर आज यहां पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के माध्यम से प्लॉट धारकों के एन्हांसमेंट सहित सभी लंबित मामलों का निपटान किया जाएगा। लगभग…
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने श्री गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर जिला कुरुक्षेत्र के लाडवा स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में माथा टेककर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेशवासियों के कल्याण, सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर गुरुद्वारा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सिरोपा पहनाकर उनका अभिनंदन किया। साध-संगत को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज लाडवा स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में पहुंचकर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करने का जो अवसर मिला है, इसके लिए वे स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार श्री…
भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की सफलता व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली द्वारा विभिन्न जिलों में किए जा रहे प्रवास बारे पार्टी जिला कार्यालय में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने की जबकि सदस्यता अभियान के जिला संयोजक एवं पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता इसमें विशेष रूप से उपस्थित रहे। महामंत्री आशीष जोशी ने बैठक का संचालन किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने कहा कि प्रदेशभर में पार्टी का सदस्यता अभियान जोरों पर है। जिलेभर में सदस्यता अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है, जिसमें आम जनता भारी रूचि दिखा…
गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार में राष्ट्रीय सेवा योजना के सौजन्य से आरोग्यम अही संस्थान के सहयोग से दो दिवसीय स्वास्थ्य संबंधी शिविर लगाया गया। काउंसलर एंड साइकोलॉजिस्ट, एक्युप्रेशर एंड एक्यूपंचर थैरेपिस्ट विनीत कत्याल बतौर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। बिजनेस काउंसलर, एस्ट्रोलॉजर विक्रम गौर विशिष्ट अतिथि के रूप में रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समन्वयक डॉ अंजू गुप्ता ने की। इस शिविर में स्वास्थ्य संबंधी पद्धतियों ‘एक्यूपंक्चर और एक्यूप्रेशर’ से अवगत कराया गया। एक्यूपंक्चर दर्द से राहत दिलाने या चिकित्सा प्रयोजनों के लिए शरीर के विभिन्न बिंदुओं में सुई चुभाने और हस्तकौशल की प्रक्रिया है। साथ…
आज, 14 नवंबर 2024 को, भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर, ज़िला कांग्रेस कमेटी हिसार ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर, कांग्रेस पार्टी के ज़िला मुख्यालय कांग्रेस भवन हिसार में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में, नेहरू जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की 135वीं जयंती के अवसर पर उनके जीवन और कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, “नेहरू जी एक महान राष्ट्रवादी और दूरदर्शी नेता थे। पंडित नेहरू जी ने देश…