Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    HiDM में “Impact of Social Media on Consumer Buying Behaviour” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा

    August 3, 2026

    सौंदर्य समस्याओं एवं चर्म रोगों का निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

    August 3, 2026

    HiDM में “Business Website Performance Analytics System” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » श्री गुरु नानक देव जी की जयंती पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विवादों से समाधान योजना (वीएसएसएस-2024) का किया शुभारंभ
    राजनीति November 15, 2024

    श्री गुरु नानक देव जी की जयंती पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विवादों से समाधान योजना (वीएसएसएस-2024) का किया शुभारंभ

    nayab saini poltical figure
    श्री गुरु नानक देव जी की जयंती पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विवादों से समाधान योजना (वीएसएसएस-2024) का किया शुभारंभ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्लॉट धारकों के एन्हांसमेंट संबंधी विवादों के समाधान हेतु विवादों से समाधान योजना (वीएसएसएस-2024) का शुभारंभ किया। इस योजना का उद्देश्य एन्हांसमेंट से जुड़े मुद्दों का एकमुश्त समाधान प्रदान करना है।

    यह योजना 15 नवंबर 2024 से अगले 6 महीनों तक लागू रहेगी। इस अवसर पर आज यहां पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के माध्यम से प्लॉट धारकों के एन्हांसमेंट सहित सभी लंबित मामलों का निपटान किया जाएगा। लगभग 7,000 से अधिक प्लॉट धारकों को करीब 550 करोड़ रुपये की बड़ी राहत मिलेगी।

    उन्होंने कहा कि इससे पहले भी सरकार ने समय-समय पर विवादों के समाधान हेतु इसी प्रकार की योजनाएं चलाई हैं, जिनमें 50,000 से अधिक लाभार्थियों ने लाभ प्राप्त किया है। वीएसएसएस-2024 योजना उन सभी प्लॉट धारकों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो किसी कारणवश पिछली योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाए।

    उन्होंने कहा कि वीएसएसएस- 2024 को प्रभावी रूप से लागू करने हेतु हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। इस योजना की जानकारी जनता तक पहुंचाने के लिए अखबारों और रेडियो के माध्यम से विज्ञापन जारी किए गए हैं, और ईमेल एवं संदेशों के द्वारा भी सूचनाएं भेजी जा रही हैं।

    मुख्यमंत्री ने प्लॉट धारकों से अपील की है वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। प्लॉट धारक आज से अपने एचएसवीपी खाते में लॉगिन करके नए पुनर्गणना किए गए एन्हांसमेंट मूल्य की जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित इस्टेट ऑफिस से संपर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर विधायक श्री राम कुमार गौतम, श्री रणधीर पनिहार, श्री विनोद भ्याना और श्री देवेंद्र कादियान भी उपस्थित रहे

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह विधायक श्री राम कुमार गौतम वीएसएसएस-2024 श्री गुरु नानक देव श्री रणधीर पनिहार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleश्री गुरु नानक देव 555वें प्रकाश पर्व सीएम नायब सिंह सैनी गुरुद्वारा सिंह सभा लाडवा में टेका माथा
    Next Article विधायक चंद्रप्रकाश ने विधानसभा में आदमपुर हलके की समस्याएं उठाईं
    Kavita Khatkar

    Related Posts

    सौंदर्य समस्याओं एवं चर्म रोगों का निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

    August 3, 2026

    आदमपुर में ‘द व्हाइट डाउनटाउन’ रेस्टोरेंट एवं होटल का भव्य शुभारंभ, क्षेत्र को मिली नई पहचान

    July 5, 2026

    एचआईडीएम में “एआई एवं मार्केटिंग में कंज्यूमर साइकोलॉजी” विषय पर सफल सेमिनार का आयोजन

    June 29, 2026

    “कैपकट – मॉडर्न वीडियो एडिटिंग की सम्पूर्ण गाइड” विषय पर सफल सेमिनार आयोजित

    June 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    August 3, 2026

    HiDM में “Impact of Social Media on Consumer Buying Behaviour” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा

    सोशल मीडिया आज केवल मनोरंजन और संचार का माध्यम नहीं रहा, बल्कि यह उपभोक्ताओं के…

    सौंदर्य समस्याओं एवं चर्म रोगों का निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

    August 3, 2026

    HiDM में “Business Website Performance Analytics System” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा

    August 1, 2026

    HiDM में “Neuromarketing and Consumer Psychology in Digital Marketing” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा

    July 27, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    दुष्यंत चौटाला बोले – न हिम्मत हारे हैं, न हौसला, कार्यकर्ताओं के दम पर फिर करेंगे जनसेवा

    March 22, 2025

    यूक्रेन ने रूस के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में शिकायत दर्ज की

    February 27, 2022

    डिजिटल मार्केटिंग सेमिनार फेस्ट 2022: एक व्यवसाय के लिए वेबसाइट के महत्व पर सेमिनार 10 अगस्त को आयोजित होगा

    August 5, 2022

    डिप्रेशन के लिए प्राणायाम

    July 27, 2022
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.