सरस्वती गोल्ड सूक – द ज्वेलरी मॉल की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 18 से 23 सितंबर 2026 तक ‘धरोहर 2026 – The Annual Jewellery Exhibition’ का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर सरस्वती गोल्ड सूक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदर्शनी की विस्तृत जानकारी साझा की। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया गया कि ‘धरोहर 2026’ केवल एक ज्वेलरी प्रदर्शनी नहीं, बल्कि आभूषणों की खूबसूरत विरासत, पारंपरिक कारीगरी और आधुनिक डिजाइन के संगम का उत्सव है। वर्षगांठ के इस विशेष अवसर को यादगार बनाने के उद्देश्य से ग्राहकों के लिए विशेष रूप से आकर्षक और विविध ज्वेलरी कलेक्शंस प्रस्तुत किए जाएंगे|


उन्होंने बताया कि धरोहर 2026 में ग्राहकों को परंपरा और समकालीन खूबसूरती का अनूठा मेल देखने को मिलेगा। प्रदर्शनी में विशेष रूप से क्यूरेट किए गए आभूषण संग्रह प्रदर्शित किए जाएंगे, जिनमें भारतीय शिल्पकला के साथ-साथ आधुनिक डिजाइन और दुनिया भर की ज्वेलरी से प्रेरित कलेक्शन शामिल होंगे।
प्रदर्शनी के प्रमुख आकर्षण
इस अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर्स और कलेक्शंस आकर्षण का केंद्र रहेंगे:
• सोने के आभूषणों पर 7% फ्लैट मेकिंग चार्ज
• गोल्ड एक्सचेंज – नो रिडक्शन
• एक्सक्लूसिव सिल्वर कलेक्शन
• दुनिया भर से प्रेरित विशेष ज्वेलरी कलेक्शन
खरीदारी पर मिलेगा कूपन, डायमंड रिंग जीतने का मौका
18 से 23 सितंबर 2026 के दौरान सरस्वती गोल्ड सूक से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को लकी ड्रॉ के लिए कूपन दिया जाएगा। इस कूपन के माध्यम से ग्राहकों को एक भाग्यशाली विजेता के रूप में डायमंड रिंग जीतने का मौका मिलेगा।
सरस्वती गोल्ड सूक की ओर से बताया गया कि धरोहर 2026 के माध्यम से ग्राहकों को एक ऐसा अनुभव देने का प्रयास किया जा रहा है, जहां ज्वेलरी केवल एक आभूषण न रहकर कला, परंपरा और भावनाओं की अभिव्यक्ति बने।
वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित यह प्रदर्शनी सरस्वती गोल्ड सूक और उसके ग्राहकों के बीच बने विश्वास और लंबे जुड़ाव का भी उत्सव है। इस आयोजन के जरिए ग्राहकों को नई ज्वेलरी रेंज देखने के साथ-साथ विशेष ऑफर्स का लाभ उठाने और लकी ड्रॉ के माध्यम से डायमंड रिंग जीतने का अवसर भी मिलेगा।
‘धरोहर 2026’ का आयोजन 18 से 23 सितंबर 2026 तक सरस्वती गोल्ड सूक – द ज्वेलरी मॉल में किया जाएगा।

