Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गुजविप्रौवि में नियमित कोर्सों के लिए दाखिला प्रक्रिया जारी

    June 10, 2025

    सुरभि आर्ट गैलरी एंड इंस्टीट्यूट, हिसार ओ डी एम महाविद्यालय के छात्रों के लिए पेपर मैसे क्षेत्र में इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू करेगी

    June 10, 2025

    हिसार-चंडीगढ़ फ्लाइट सेवा:क्षेत्रीय विकास और व्यावसायिक सुविधा की नई उड़ान

    June 10, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      मोदी सरकार 11 वर्षों में भारत ने बदलाव की नई परिभाषा लिखी : मोदी |

      June 10, 2025

      कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने आदमपुर के निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के दिए निर्देश|

      June 10, 2025

      मुख्यमंत्री सैनी ने हिसार-चंडीगढ़ फ्लाइट सेवा का किया शुभारंभ |

      June 10, 2025

      हिसार को जाम मुक्त बनाने के लिए एलिवेटेड रोड जरूरी : विपिन गोयल |

      June 9, 2025

      स्वच्छता और योग से बनेगा विकसित भारत : सीएम नायब सिंह सैनी |

      June 9, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      हकृवि में विश्व साईकिल दिवस के उपलक्ष्य में साईकिल रैली का आयोजन |

      June 2, 2025

      प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को करेंगे हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन

      March 30, 2025

      हिसार एयरपोर्ट उद्घाटन: PM मोदी करेंगे उद्घाटन

      March 23, 2025

      वंचितों की सेवा का संकल्प ही हमारा सच्चा सामाजिक न्याय – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

      November 23, 2024

      स्पेसएक्स के रॉकेट से अंतरिक्ष पहुंचा इसरो का सैटेलाइट

      November 19, 2024
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » मुख्यमंत्री: भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए महर्षि दयानंद की शिक्षाएं जरूरी।
    राजनीति November 10, 2024

    मुख्यमंत्री: भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए महर्षि दयानंद की शिक्षाएं जरूरी।

    nayab saini
    मुख्यमंत्री: भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए महर्षि दयानंद की शिक्षाएं जरूरी।
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कुरुक्षेत्र: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारत को पुन: विश्व गुरु बनाने के लिए युवा पीढ़ी को महर्षि दयानंद सरस्वती की शिक्षाओं को अपने जीवन में धारण करने की जरूरत है। इसके लिए हमें युवाओं को अच्छी शिक्षा व संस्कार देने चाहिए। इस कार्य को गुरुकुल कुरुक्षेत्र के साथ-साथ आर्य समाज की तरफ से चलाए जा रहे अन्य गुरुकुल संस्थानों द्वारा भी बखूबी से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री आज गुरुकुल कुरुक्षेत्र में आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा की तरफ से आयोजित आर्य महासम्मेलन के समापन समारोह को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे।

    इससे पहले मुख्यमंत्री श्री सैनी ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, पूर्व राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा के साथ गुरुकुल का भ्रमण किया और देसी गाय की गौशाला का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने आर्य समाज के प्रणेता महर्षि दयानंद सरस्वती के 200वें जयंती वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की प्रगति तथा मानव कल्याण के लिए आर्य समाज के प्रतिनिधियों ने आज इस दो दिवसीय आर्य महासम्मेलन में गहन विचारमंथन किया है जिससे समाज को एक नई दिशा मिलेगी। इस आयोजन के लिए आर्य समाज के लोग बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि दयानंद ने वर्ष 1875 में आर्य समाज का गठन किया था।

    इस समाज ने धर्म, समाज और राष्ट्र के लिए अभूतपूर्व कार्य किए। वैदिक आदर्शों और संस्कृति के प्रति निष्ठा जताते हुए जातिवाद का अंत करने, सबको पढ़ने का अधिकार, स्त्री शिक्षा, विधवा विवाह, छूआछूत को समाप्त करने और गौ-रक्षा के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि जब भारत परतंत्र था तब महर्षि दयानंद ने देश में स्वराज की मशाल जलाई।

    देश की आजादी के आंदोलन में आर्य समाज की अहम भूमिका रही। स्वामी श्रद्धानंद, महात्मा हंसराज, लाला लाजपत राय, वीर सावरकर और राम प्रसाद बिस्मिल जैसे महान देशभक्तों का नाम शामिल है। अमर शहीद मदन लाल ढींगरा और शहीदे आजम भगत सिंह जैसे वीरों के जीवन पर भी आर्य समाज की गहरी छाप थी। कार्यक्रम में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरा देश महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती मना रहा है।

    इस राष्ट्रव्यापी अभियान में आर्य समाज के प्रतिनिधि युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं और महर्षि दयानंद सरस्वती की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। आर्य समाज के प्रतिनिधि देश में पर्यावरण को बचाने, जल संरक्षण, देसी गाय का संरक्षण, किसानों को समृद्ध बनाने के लिए प्राकृतिक खेती को आंदोलन का स्वरूप देने का काम कर रहे हैं।

    उन्होंने सम्मेलन में आर्य समाज के प्रतिनिधियों से न केवल अपील की बल्कि संकल्प दिलवाया गया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार करने के लिए भारत को फिर से विश्व गुरु बनाना है। इसके लिए देश के नागरिकों को अच्छी शिक्षा और संस्कार तथा देश की प्राचीन संस्कृति और धरोहर के प्रति आमजन को जागरूक करेंगे। उन्होंने गुरुकुल कुरुक्षेत्र की 200 एकड़ भूमि पर की जा रही प्राकृतिक खेती और गुरुकुल कुरुक्षेत्र में विद्यार्थियों को दी जा रही अच्छी शिक्षा और संस्कारों पर विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व अधिकारी मौजूद रहे।

    आर्य महासम्मेलन कुरुक्षेत्र गुरुकुल कुरुक्षेत्र पर्यावरण संरक्षण"> महर्षि दयानंद विश्व गुरु शिक्षा संस्कार हरियाणा मुख्यमंत्री
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleगुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ
    Next Article अग्रोहा मेले का शुभारंभ शक्ति सरोवर स्नान व मंदिरों में आरती से हुआ शुभारम्भ
    Kavita Khatkar

    Related Posts

    मोदी सरकार 11 वर्षों में भारत ने बदलाव की नई परिभाषा लिखी : मोदी |

    June 10, 2025

    कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने आदमपुर के निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के दिए निर्देश|

    June 10, 2025

    जेईई एडवांस में हिसार के होनहारों की चमक: सावित्री जिंदल ने किया सम्मानित |

    June 10, 2025

    मुख्यमंत्री सैनी ने हिसार-चंडीगढ़ फ्लाइट सेवा का किया शुभारंभ |

    June 10, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    June 10, 2025

    गुजविप्रौवि में नियमित कोर्सों के लिए दाखिला प्रक्रिया जारी

    गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नियमित पाठ्यक्रमों…

    सुरभि आर्ट गैलरी एंड इंस्टीट्यूट, हिसार ओ डी एम महाविद्यालय के छात्रों के लिए पेपर मैसे क्षेत्र में इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू करेगी

    June 10, 2025

    हिसार-चंडीगढ़ फ्लाइट सेवा:क्षेत्रीय विकास और व्यावसायिक सुविधा की नई उड़ान

    June 10, 2025

    मोदी सरकार 11 वर्षों में भारत ने बदलाव की नई परिभाषा लिखी : मोदी |

    June 10, 2025

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    प्रमुख समाजसेवी मनोज सिंधवानी ने वार्ड 8 से पार्षद पद के लिए भरा नामांकन

    February 17, 2025

    छत्रीवाली मूवी का ट्रेलर आउट; रकुल प्रीत सिंह लेकर आईं सेक्स एजुकेशन का मुद्दा

    January 7, 2023

    Google रैंकिंग के लिए वेबसाइट पर ट्रैफ़िक उत्पन्न करने के तरीकों पर नैन्सी बंसल द्वारा HIDM में सेमिनार आयोजित किया गया

    March 23, 2022

    भाजपा नेता रणधीर पनिहार ने नलवा विधानसभा क्षेत्र से नामांकन भरा

    September 12, 2024
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2025 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.