Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Kavita Khatkar
प्रयागराज तीर्थ की तर्ज पर कुरुक्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाया जाएगा नायब सिंह सैनी ने घोषणा की है कि प्रयागराज तीर्थ की तर्ज पर गीता स्थल कुरुक्षेत्र को पूर्ण रूप से स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया गया है। इस अभियान के तहत स्वयं मुख्यमंत्री श्रमदान करेंगे और समाज के विभिन्न वर्गों को भी इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए शहर को 18 सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा। 27 नवंबर तक कुरुक्षेत्र को पूरी तरह से स्वच्छ और सुंदर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस…
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आगामी 25 नवंबर को हिसार में दीनबंधु सर छोटूराम जयंती कार्यक्रम को लेकर तैयारियों का जायजा लेने अतिरिक्त उपायुक्त सी. जयाश्रद्धा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। यह कार्यक्रम छाजूराम जाट कॉलेज में आयोजित होगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, बिजली आपूर्ति, वाहनों की पार्किंग, और आमजन, वीआईपी व मीडिया के बैठने के इंतजामों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं। इस अवसर पर हिसार के एसपी शशांक कुमार सावन ने सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी दी। जाट शिक्षण संस्थान के प्रधान दिलदार पूनिया ने…
लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने बरवाला विधानसभा क्षेत्र के गांव मिर्जापुर एवं नियाणा का धन्यवादी दौरा कर स्थानीय नागरिकों की समस्या सुनकर समाधान की दिशा में निर्देश दिए। धन्यवादी दौर के दौरान गांव मिर्जापुर स्थित शहीद लेफ्टिनेंट हवा सिंह (वीर चक्र) स्मारक स्थल पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने उपरांत लेफ्टिनेंट हवा सिंह (वीर चक्र) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांव मिर्जापुर में आयोजित 54वें शहीद सम्मान समारोह में शिकरत कर जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वीर शहीदों के बलिदान के कारण ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। लोक निर्माण एवं…
हरियाणा में भाजपा की सदस्यता अभियान को गति देने के लिए बीजेपी के अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने नेताओं को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी को कुरुक्षेत्र से नियुक्त किया गया है। इसके अलावा करनाल से मनोहर ब्लाल, सोनीपत से मोहन लाल बड़ौली और कृष्ण पाल गुर्जर को फरीदाबाद से नियुक्त किया गया है।हरियाणा में बीजेपी सदस्यता अभियान के लिए नए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति पंचकूला में बीजेपी के अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि बीजेपी का सदस्यता अभियान संगठन का पर्व है। 21 अगस्त से इसकी शुरुआत की गई थी लेकिन इसी बीच…
हरियाणा के नायब सैनी ने गुरुग्राम में 71वें राष्ट्रीय सहकारिता पर्व के समापन समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने सहकारिता आंदोलन को बढ़ावा देने और इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सहकारी संस्थाएं ” के निर्माण में अहम भूमिका निभा रही हैं। नायब सैनी ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से किसानों, युवाओं और छोटे उद्यमियों को सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने नारनौल में एक नई अत्याधुनिक सहकारी चीनी मिल स्थापित करने की घोषणा की और कहा कि कुरुक्षेत्र में एक आधुनिक तेल पेराई मिल तथा रेवाड़ी में देश की सबसे बड़ी सहकारी रिफाइनरी की स्थापना की जाएगी।…
कांग्रेस देशभर में ‘भारत जोड़ो संविधान अभियान’ शुरू कर रही है। इस अभियान की शुरुआत 26 नवंबर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से होगी। यह घोषणा कांग्रेस के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हरियाणा कांग्रेस नेता अजय यादव ने बुधवार को चंडीगढ़ में की। अजय यादव ने कहा कि कांग्रेस का यह अभियान लगातार दो महीने चलेगा। 26 नवंबर से शुरू होने वाला भारत जोड़ो संविधान अभियान 26 जनवरी तक चलेगा। यादव ने कहा इस अभियान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य प्रमुख नेता भी शामिल होंगे। यादव ने कहा कि इस अभियान के जरिए कांग्रेस…
गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (गुजविप्रौवि), हिसार के कुलपति प्रो. नरसीराम ने कहा है कि सड़क सुरक्षा केवल सामाजिक मुद्दा ही नहीं है, बल्कि एक इंजीनियरिंग चुनौती भी है। गुजविप्रौवि इस चुनौती के प्रति गंभीर है और इस दिशा में अपना अग्रणी योगदान दे रहा है। प्रो. नरसीराम बुधवार को विश्वविद्यालय के सीविल इंजीनियरिंग विभाग के सौजन्य से ‘वर्तमान परिदृश्य में उपयोगकर्ताओं के लिए सड़क सुरक्षा हस्तक्षेप की भूमिका’ विषय पर शुरू हुई दो दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। कुलसचिव प्रो. विनोद छोकर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दीनबंधु छोटूराम…
दुनिया के जाने-माने शख्सियत अलेक्जेंडर दुगिन ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व भारत को एक सशक्त, समृद्ध और संप्रभु राष्ट्र बनाने की दिशा में काम कर रहा है। अलेक्जेंडर ने भारत को एक अखंड और महान देश के रूप में देखा, जिसका इतिहास, संस्कृति और परंपराएँ उसे वैश्विक मंच पर एक प्रमुख स्थान दिलाती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है और अब एकध्रुवीयता के बजाय बहुध्रुवीय दुनिया की ओर बढ़ रही है। हालांकि, कुछ देश अब भी एकध्रुवीय दुनिया पर शासन करना चाहते…
आदमपुर के विधायक और आईएएस चंद्रप्रकाश अधिकारी जनता के हितों की आवाज उठाने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान उन्होंने आदमपुर की सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि “बासढ़ा सब-माइनर-2” जो मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल है, उस पर अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है। इसी प्रकार, बालसमंद चैनल और कबीर माइनर पर भी कार्य करने की आवश्यकता है। चंद्रप्रकाश ने स्पष्ट किया कि आदमपुर के अधिकतर गांव राजस्व के अंतर्गत आते हैं। रेतीले क्षेत्र में स्थित होने के कारण इन गांवों में किसानों को…