दुनिया के जाने-माने शख्सियत अलेक्जेंडर दुगिन ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व भारत को एक सशक्त, समृद्ध और संप्रभु राष्ट्र बनाने की दिशा में काम कर रहा है। अलेक्जेंडर ने भारत को एक अखंड और महान देश के रूप में देखा, जिसका इतिहास, संस्कृति और परंपराएँ उसे वैश्विक मंच पर एक प्रमुख स्थान दिलाती हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है और अब एकध्रुवीयता के बजाय बहुध्रुवीय दुनिया की ओर बढ़ रही है। हालांकि, कुछ देश अब भी एकध्रुवीय दुनिया पर शासन करना चाहते हैं, जिससे वैश्विक संघर्ष उत्पन्न हो रहा है। अलेक्जेंडर ने यह स्वीकार किया कि प्रधानमंत्री मोदी विश्व के सबसे बड़े और महानतम नेता हैं, जो न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक प्रेरणा बने हैं। उनके नेतृत्व में भारत अपने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हुए आगे बढ़ रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी के अंतरराष्ट्रीय संबंधों की सराहना करते हुए अलेक्जेंडर ने कहा कि उन्होंने अमेरिका, रूस, अरब देशों, यूरोप, और अन्य देशों के साथ उत्कृष्ट संबंध बनाए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की रणनीतिक दृष्टि और नेतृत्व क्षमता उन्हें एक अद्वितीय और संतुलित नेता बनाती है, जो दुनिया के सबसे प्रभावशाली नेताओं में एक हैं।