Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    “कैपकट – मॉडर्न वीडियो एडिटिंग की सम्पूर्ण गाइड” विषय पर सफल सेमिनार आयोजित

    June 13, 2026

    एआई-पावर्ड कंटेंट स्ट्रेटेजी पर HIDM में हुआ सेमिनार, विद्यार्थियों ने सीखे डिजिटल कंटेंट के आधुनिक गुर

    June 11, 2026

    अमन राज गिल व शिवा चौधरी के सुरों संग गूंजेगा “से नो टू ड्रग्स” का संदेश, हिसार में होगा लाइव कॉन्सर्ट

    May 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » शहीदों के कर्ज को कभी चुकाया नहीं जा सकता : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा
    राजनीति November 21, 2024

    शहीदों के कर्ज को कभी चुकाया नहीं जा सकता : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

    cabinat ranbir gangwa
    लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने शहीद लेफ्टिनेंट हवा सिंह (वीर चक्र) को श्रद्धांजलि अर्पित की और शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके परिजनों के प्रति सम्मान जताया। उन्होंने गौशालाओं के लिए सरकार की बढ़ी हुई अनुदान राशि की जानकारी भी दी।
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने बरवाला विधानसभा क्षेत्र के गांव मिर्जापुर एवं नियाणा का धन्यवादी दौरा कर स्थानीय नागरिकों की समस्या सुनकर समाधान की दिशा में निर्देश दिए। धन्यवादी दौर के दौरान गांव मिर्जापुर स्थित शहीद लेफ्टिनेंट हवा सिंह (वीर चक्र) स्मारक स्थल पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने उपरांत लेफ्टिनेंट हवा सिंह (वीर चक्र) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांव मिर्जापुर में आयोजित 54वें शहीद सम्मान समारोह में शिकरत कर जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वीर शहीदों के बलिदान के कारण ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि हरियाणा के नौजवान सेना में भर्ती होना अपनी शान समझते हैं। यही कारण है कि आज भारतीय सेना का हर दसवां जवान हरियाणा प्रदेश से है। हम अपने शहीदों के बलिदानों का कर्ज तो नहीं चुका सकते, लेकिन उनके परिजनों की देखभाल करके उनके प्रति सम्मान अवश्य जता सकते हैं।
    कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने नागरिकों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को उनका निदान करने के निर्देश दिए।
    इसके उपरांत लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने गांव नियाणा स्थित श्री शिव गौशाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ष गौशालाओं की देखभाल के लिए अनुदान राशि में वृद्धि कर रही है। श्री गंगवा ने बताया कि हमारी संस्कृति में गौ माता को महत्वपूर्ण स्थान हासिल है। श्री गंगवा ने गौ रक्षा का संकल्प देते हुए कहा कि गौ बहुउपयोगी है इसलिए हम गौ माता का पूजन करते हैं। उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा करने का प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है, उसी तरह गाय माता की भी निस्वार्थ भाव से सेवा करने का सभी
    का दायित्व है। लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि मानव सेवा से भी बड़ी सेवा गौ माता की सेवा है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने घर में गाय का पालन करना चाहिए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने नागरिकों की समस्याओं को सुना और समस्याओं के निवारण की दिशा में समाधान करने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व राज्य सभा सांसद डीपी वत्स, माटी कला बोर्ड के चेयरमैन ईश्वर मालवाल, हिसार एसडीएम हरबीर सिंह, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, मिर्जापुर सरपंच साधु राम, पात्रा महराणा सरपंच प्रतिनिधि संजय, शहीद सोसायटी के प्रधान रामकेश एवं उपप्रधान विष्णु दत्त, भाजपा नेता कृष्ण बिश्नोई सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा श्री शिव गौशाला हिसार न्यूज
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleकरनाल से मनोहर लाल, कुरुक्षेत्र से सीएम सैनी, भाजपा की सदस्यता अभियान के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त
    Next Article गुजविप्रौवि में मदन मोहन मालवीय शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र ने ‘एडवांस इन्स्ट्यूमेंटेशन टेक्निक्स’ पर रिफ्रैंसर कोर्स शुरू किया।
    Kavita Khatkar

    Related Posts

    “कैपकट – मॉडर्न वीडियो एडिटिंग की सम्पूर्ण गाइड” विषय पर सफल सेमिनार आयोजित

    June 13, 2026

    एआई-पावर्ड कंटेंट स्ट्रेटेजी पर HIDM में हुआ सेमिनार, विद्यार्थियों ने सीखे डिजिटल कंटेंट के आधुनिक गुर

    June 11, 2026

    अमन राज गिल व शिवा चौधरी के सुरों संग गूंजेगा “से नो टू ड्रग्स” का संदेश, हिसार में होगा लाइव कॉन्सर्ट

    May 7, 2026

    HiDM में “इंस्टाग्राम के लिए AI के माध्यम से कंटेंट मास्टरी” विषय पर वेबिनार ने छात्रों को किया सशक्त

    April 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    June 13, 2026

    “कैपकट – मॉडर्न वीडियो एडिटिंग की सम्पूर्ण गाइड” विषय पर सफल सेमिनार आयोजित

    हिसार इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग (HiDM) द्वारा स्टूडेंट एक्टिविटी एंड प्रोग्राम (S.A.P.) के अंतर्गत “कैपकट…

    एआई-पावर्ड कंटेंट स्ट्रेटेजी पर HIDM में हुआ सेमिनार, विद्यार्थियों ने सीखे डिजिटल कंटेंट के आधुनिक गुर

    June 11, 2026

    अमन राज गिल व शिवा चौधरी के सुरों संग गूंजेगा “से नो टू ड्रग्स” का संदेश, हिसार में होगा लाइव कॉन्सर्ट

    May 7, 2026

    Hisar Institute of Digital Marketing ने Guru Jambheshwar University of Science and Technology में आयोजित Internotsav 2026 में भाग लिया, छात्रों को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए।

    May 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    अमृत योजना 2.0 के तहत हिसार में घर-घर सर्वे और पानी की जांच शुरू

    July 24, 2025

    25 दिसंबर को कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार करेंगे स्वदेशी मेले का उदघाटन

    December 23, 2024

    गणपथ टीज़र: 20 अक्टूबर, 2023 को टाइगर श्रॉफ को डायस्टोपियन युग में एक नायक तौर पर देखिये

    September 30, 2023

    WBBL: सिडनी सिक्सर्स बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच रोमांचक मैच।

    December 11, 2025
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.