भारतीय वायु सेना (IAF) हर साल वायु सेना कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) आयोजित करती है। AFCAT 1 2023 परीक्षा पंजीकरण प्रक्रिया आज 1 दिसंबर 2022 से शुरू कर दी गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार IAF की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर पंजीकरण कर सकते हैं। AFCAT 1 2023 पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2022 है। AFCAT परीक्षा 24, 25 और 26 फरवरी 2023 को आयोजित की जाएगी।

AFCAT 1 2023: AFCAT परीक्षा के बारे में:

IAF वर्ष में दो बार AFCAT 1 और AFCAT 2 के रूप में वायु सेना कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) आयोजित करता है। AFCAT परीक्षा एक ऑनलाइन परीक्षा है। AFCAT 1 वर्ष की शुरुआत में आयोजित किया जाता है और दूसरा पेपर अगस्त में आयोजित किया जाता है। AFCAT परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद चुने गए उम्मीदवारों को परमानेंट कमीशन (PC) और शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) दिया जाता है।

AFCAT परीक्षा 2 शाखाओं के लिए आयोजित की जाती है-

• फ्लाइंग ब्रांच

• ग्राउंड ड्यूटी

ग्राउंड ड्यूटी को भी दो भागों में बांटा गया है-

• तकनीकी

• गैर तकनिकि।

छात्र फ्लाइंग ब्रांच में शॉर्ट सर्विस कमीशन के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो 14 साल की अवधि का है और आगे कोई विस्तार नहीं है। किसी भी स्ट्रीम के छात्र AFCAT परीक्षा दे सकते हैं।

AFCAT 1 2023: पात्रता

 जो छात्र स्नातक हैं या अपने स्नातक वर्ष के अंतिम वर्ष में हैं, वे AFCAT परीक्षा दे सकते हैं।

फ्लाइंग ब्रांच के लिए योग्यता-

• उम्मीदवारों को भौतिकी और गणित में 50 प्रतिशत के साथ 12वीं कक्षा पूरी करनी चाहिए|

• किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में चार वर्षीय स्नातक या एकीकृत स्नातकोत्तर डिग्री में कम से कम 60% अंक।

• NCC के छात्र भी फ्लाइंग ब्रांच में आवेदन कर सकते हैं।

ग्राउंड ब्रांच के लिए योग्यता-

तकनीकी-

• उम्मीदवारों को भौतिकी और गणित में 50% के साथ 12वीं पास होना चाहिए

• NCC प्रमाणपत्र रखने वाले उम्मीदवार फ्लाइंग ब्रांच में आवेदन कर सकते हैं।

• B. Tech छात्र या इंजीनियरिंग छात्र ग्राउंड (तकनीकी) शाखा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

• 4 वर्षीय स्नातक डिग्री में न्यूनतम 60% अंक।

गैर तकनिकि

• कक्षा 12वीं में भौतिकी और गणित विषयों में 50% अंक।

• किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक।

• स्नातक में न्यूनतम 60% अंक।

AFCAT 1 2023: आयु समूह

फ्लाइंग ब्रांच के लिए-

उम्मीदवार की आयु 01 जनवरी 2024 को 20 से 24 वर्ष होनी चाहिए यानी 02 जनवरी 2000 से 01 जनवरी 2004 के बीच पैदा हुआ हो।

ग्राउंड ड्यूटी के लिए-

उम्मीदवार की आयु 01 जनवरी 2024 को 20 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

AFCAT 1 2023: कैसे करें आवेदन

1. आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।

2. रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।

3. पंजीकरण एएफसीएटी 01/2023 – फ्लाइंग, ग्राउंड टेक्निकल और ग्राउंड ड्यूटी गैर-तकनीकी शाखाओं के लिए।

4. फ्लाइंग शाखा के लिए एनसीसी विशेष प्रविष्टि जोड़ें, यदि कोई हो

5. इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन करें।

6. आवश्यक जानकारी भरें और फॉर्म को पूरा करें।

7. यदि आवश्यक हो तो शुल्क का भुगतान करें।

8. सबमिट व  डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट लें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version