Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    INS सूरत 15वें ‘नसीम अल बह्र’ समुद्री अभ्यास में भाग लेने के लिए ओमान पहुंचा

    November 10, 2026

    CBSE ने जारी की 2027 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

    November 9, 2026

    SBI SCO Recruitment 2026: चीफ मैनेजर और मैनेजर के पदों पर भर्ती, 23 नवंबर तक करें आवेदन

    November 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के DA/DR में 3% की बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू

      October 29, 2026

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      INS सूरत 15वें ‘नसीम अल बह्र’ समुद्री अभ्यास में भाग लेने के लिए ओमान पहुंचा

      November 10, 2026

      ISRO लॉन्च करेगा GSLV-F18 रॉकेट, NVS-03 सैटेलाइट से मजबूत होगा भारत का NavIC सिस्टम

      October 30, 2026

      Apple iPhone Duo के प्री-ऑर्डर शुरू, फोल्डेबल फोन में मिलेंगी दो डिस्प्ले

      October 17, 2026

      Gemini 4 Argon दुनिया भर में लॉन्च, कोडिंग क्षमताओं में हुआ सुधार

      October 14, 2026

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » बीजेपी ने हिसार को विकास के मामले में 10 साल पीछे धकेला, उसे आगे लाने के लिए कांग्रेस का साथ दें : रामनिवास राड़ा
    October 2, 2024

    बीजेपी ने हिसार को विकास के मामले में 10 साल पीछे धकेला, उसे आगे लाने के लिए कांग्रेस का साथ दें : रामनिवास राड़ा

    बीजेपी ने हिसार को विकास के मामले में 10 साल पीछे धकेला, उसे आगे लाने के लिए कांग्रेस का साथ दें : रामनिवास राड़ा
    बीजेपी ने हिसार को विकास के मामले में 10 साल पीछे धकेला, उसे आगे लाने के लिए कांग्रेस का साथ दें : रामनिवास राड़ा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हिसार की जनता का जो प्यार और आशीर्वाद मुझे कभी भुला नहीं पाउंगा। आपका ये प्यार और विश्वास ही मेरी असली ताकत है। यह बात रामनिवास राड़ा ने शहर में अपने चुनाव प्रचार के दौरान कही। शहर में कुम्हारान मोहल्ला में उनके सम्मान में मोहल्लावासियों ने विशाल जनसभा का आयोजन किया और बड़ी फूल माला से उनका स्वागत कर कुम्हार समाज सहित समाज के अन्य व्यक्तियों व मोहल्लावासियों ने उन्हें अपना पूर्ण समर्थन दिया। इस अवसर पर राधेश्याम जलंधरा, सतबीर सिंह, संजय चौहान, गौरव वर्मा, जवाहरलाल वर्मा, वरुण अनेजा, रोशन लाल, कृष्ण सैनी, राजेंद्र वर्मा सहित समस्त कुम्हार समाज व मोहल्ला वासियों ने उन्हें समर्थन दिया।
    इस अवसर रामनिवास राड़ा ने कहा कि आपके क्षेत्र की व शहर की जो भी समस्या है उसे आप नोट कर लेना जैसे ही आप लोगों के आशीर्वाद से मैं विधायक बना आपकी समस्याओं के समाधान का जिम्मा मैं लेता हूँ। आज शहर में सभी जगह समस्याएं व्याप्त हैं। बीजेपी सरकार ने हिसार को पिछले 10 साल में विकास के मामले में पीछे धकेलने का काम किया है। उसे आगे लाने के लिए आप लोग कांग्रेस पार्टी का साथ दें और प्रदेश में पूर्ण बहुुमत से कांग्रेस की सरकार लाने में अपना योगदान दें। रामनिवास राड़ा ने कहा कि आज हरियाणा बेरोजगारी में नंबर 1 पर है। महंगाई आसमान छू रही है सिलेंडर एक हजार के पार है और गरीब का गुजारा चलना मुश्किल हो गया है। प्रदेश का व्यापारी भय के साए में है और उस पर टैक्स लादे जा रहे हैं। किसान आत्महत्या कर रहा है। लोग बिजली, पानी, सडक़ आदि की मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। प्रदेश में ऐसे हालात पैदा करने वाली पार्टी बीजेपी है और इसके लिए पूरी तरह से वही जिम्मेवार है। बीजेपी सरकार से छुटकारा दिलाने और ऐसे हालातों को बदलने में केवल कांग्रेस पार्टी ही सक्षम है और आज पूरा प्रदेश कांग्रेस की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है। उन्होंने कहा कि आप आने वाली 5 अक्टूबर को हाथ के सामने का बटन दबाकर कांग्रेस को विजयी बनाएं और हिसार सहित प्रदेश के हालात बदलने में अपना योगदान दें। उन्होंने शहर के टिब्बा दानाशेर, 12 क्वार्टर, महावीर कालोनी, रेड स्क्वायर मार्किट, न्यू महावीर कालोनी, शिव कालोनी, अनाज मंडी, कृष्णा नगर, अंबेडकर कालोनी विकास नगर, माडल टाउन, भारत नगर, डोगरान मोहल्ला, सेनियांन मोहल्ला, कुम्हारान मोहल्ला आदि क्षेत्रों का दौरा कर वोट की अपील की।

    रामनिवास राड़ा हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 हिसार लोकसभा चुनाव 2024
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Article36 बिरादरी के साथ मिलकर बनाएंगे कांग्रेस की मजबूत सरकार : चंद्र प्रकाश
    Next Article कांग्रेस के झूठे झांसों से बचें उकलाना की जनता, अनूप को विजयी बनाएं : नायब सैनी
    Vishakha Aggarwal

    Related Posts

    रामनिवास राड़ा भाजपा में शामिल: हिसार में भाजपा को मजबूती

    February 19, 2025

    हिसार में मेयर चुनाव के लिए रामनिवास राड़ा ने दाखिल किया नामांकन

    February 17, 2025

    नलवा हल्के का विकास ही मुख्य मकसद : अनिल मान

    October 30, 2024

    बेटे की हार पर रो पड़े कुलदीप बिश्नोई

    October 10, 2024
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    टेक्नोलॉजी
    November 10, 2026

    INS सूरत 15वें ‘नसीम अल बह्र’ समुद्री अभ्यास में भाग लेने के लिए ओमान पहुंचा

    भारतीय नौसेना का युद्धपोत INS सूरत द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘नसीम अल बह्र’ (Sea Breeze) के…

    CBSE ने जारी की 2027 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

    November 9, 2026

    SBI SCO Recruitment 2026: चीफ मैनेजर और मैनेजर के पदों पर भर्ती, 23 नवंबर तक करें आवेदन

    November 6, 2026

    CBSE LOC करेक्शन विंडो 2026-27: स्कूल 7 नवंबर तक कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों की डिटेल्स में कर सकेंगे सुधार

    November 3, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व में बढ़ाया देश का सम्मान : इंदिरा देवी

    May 20, 2024

    बजट 2025: कर सुधार और नई योजनाएं, जानें मुख्य बातें

    February 2, 2025

    हरियाणा स्टीलर्स की स्वर्णिम विजय का भव्य जुलूस, ट्रॉफी और मेडल्स के साथ।

    January 13, 2025

    गुजविप्रौवि में ‘एडवांस इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्निक्स’ विषय पर अंतर्विषयक रिफ्रेशर कोर्स सम्पन्न

    December 5, 2024
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.