Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Hisar Institute of Digital Marketing ने Guru Jambheshwar University of Science and Technology में आयोजित Internotsav 2026 में भाग लिया, छात्रों को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए।

    May 6, 2026

    जुगाडिन डिजिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित Internotsav 2026 में भाग लेकर छात्र प्लेसमेंट अवसरों को बढ़ावा दिया

    May 6, 2026

    HiDM में “इंस्टाग्राम के लिए AI के माध्यम से कंटेंट मास्टरी” विषय पर वेबिनार ने छात्रों को किया सशक्त

    April 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » कांग्रेस के झूठे झांसों से बचें उकलाना की जनता, अनूप को विजयी बनाएं : नायब सैनी
    राजनीति October 2, 2024

    कांग्रेस के झूठे झांसों से बचें उकलाना की जनता, अनूप को विजयी बनाएं : नायब सैनी

    कांग्रेस के झूठे झांसों से बचें उकलाना की जनता, अनूप को विजयी बनाएं : नायब सैनी
    कांग्रेस के झूठे झांसों से बचें उकलाना की जनता, अनूप को विजयी बनाएं : नायब सैनी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उकलाना क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वह कांग्रेस के झूठे झांसों से बचें। कांग्रेस के लोग झूठे वादों व झूठे झांसों के साथ हमें लूटने के लिए चुनाव मैदान में है और हमें कांग्रेस को सबक सिखाना है।
    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उकलाना से भाजपा उम्मीदवार अनूप धानक के समर्थन में जन आशीर्वाद रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की कि 5 अक्टूबर को अपना एक-एक वोट कमल के फूल पर दे देना, 8 को मतगणना होगी और अगले दिन कांग्रेस पार्टी दिल्ली एम्स में भर्ती हो जाएगी। हम सबको मिलकर कांग्रेस को दिल्ली एम्स भेजने का काम करना है। उन्होंने जनता से सवाल किया कि हमने 10 वर्षों में बिना पर्ची, बिना खर्ची नौकरियां दी है, कांग्रेस किस प्रकार नौकरियां देगी, ये उसके विधायकों के वायरल वीडियो बता रहे हैं। ऐसे में क्या जनता कांग्रेस का साथ देकर वही दौर वापिस लाना चाहती है।
    मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि राहुल गांधी हरियाणा में हैं लेकिन उनकी पार्टी का यह दुर्भाग्य है कि उनका कोई शीर्ष नेतृत्व प्रचार करने के लिए हिम्मत नहीं कर पा रहा है। राहुल गांधी आज हरियाणा घूमने आए हैं, हरियाणा पर्यटन की दृष्टि से बहुत अच्छी जगह है क्योंकि भाजपा ने हरियाणा में पर्यटन की दृष्टि से विकास किया है। हरियाणा की जनता राहुल गांधी से कुछ सवाल पूछना चाहती है जिनका जवाब आज तक भूपेंद्र सिंह हुड्डा नहीं दे पाए हैं। राहुल गांधी इस बात का जवाब दें कि आप विदेशी धरती पर जाकर दलित आरक्षण खत्म करने की बात करते हैं, अब आप यहां किस मुंह से आए हैं।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि वे खुद एक गरीब परिवार के बेटे हैं। गरीबों व जरूरतों का दर्द अच्छी तरह से जानते हैं। ऐसे में उन्होेंने जो घोषणाएं की है, उन पर अमल किया है ताकि जरूरतमंदों को उनका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा मेरी घोषणाओं का मजाक उड़ाते हैं, लेकिन उन्हें यह मालूम होना चाहिए कि ये घोषणाएं तो मात्र एक ट्रेलर है, असली फिल्म तो 8 अक्टूबर के बाद शुरू होगी और कांग्रेस देखती रह जाएगी। जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनेगी और घोषणाओं व योजनाओं को तीव्र गति से पूरा करके प्रदेश का विकास करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने रैली के माध्यम से महिलाओं को 2100 रुपये प्रति माह देने, 500 रुपये में सिलेंडर देने सहित पार्टी के संकल्प पत्र की बातें दोहराई।
    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पहले भी उकलाना विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी गई और आगे भी यह सुनिश्चित किया जाएगा कि विकास में कोई कमी या कसर नहीं रहेगी। डबल इंजन की सरकार ने पिछले 10 वर्षों में इस देश के विकास को नई दिशा दी है। पिछले 10 वर्षों में युवाओं में एक नए विश्वास और विज़न का संचार हुआ है, महिलाएं सशक्त हुई हैं, गरीब को मजबूती मिली है, किसान सशक्त हुआ है। मात्र 56 दिन के कार्यकाल मंि हमने हरियाणा प्रदेश के हित में 126 बड़े फैसले लिए हैं जिसका लाभ जन जन तक पहुँच रहा है।
    रैली में पार्टी उम्मीदवार अनूप धानक ने भी अपने विचार रखे और कहा कि वे क्षेत्रवासियों की सेवा में हर समय तत्पर रहते हैं। जनता के आशीर्वाद से विधायक बनने के बाद वे क्षेत्र के विकास कार्यों को और तीव्र गति से आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने रैली में पहुंचने पर जनता का आभार जताया और कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पूरा हलका ने आज मन बना लिया है कि यह सीट भारतीय जनता पार्टी की झोली में डालें। जो भाजपा की नीति है बिना खर्ची बिना पर्ची की उस नीति को देखते हुए पूरा उकलाना ही नहीं हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।
    भाजपा विधानसभा चुनाव मीडिया इंचार्ज राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि रैली में जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, महामंत्री आशीष जोशी, प्रवासी प्रभारी डॉ. जयपाल चौहान, हलका प्रभारी डॉ. वैभव बिदानी, पूर्व चेयरमैन श्रीनिवास गोयल, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. आशा रानी, हवासिंह धारीवाल, संदीप गोयल, बहादुर सिंह नंगथला, यामिनी सेलवाल, रामफल नैन, अजय धुंधवाल, मंडल अध्यक्ष सुमित लितानी, दिलबाग सरपंच, सुशील रेड्डू, राममिलन शर्मा, पवन गर्ग, जयवीर पूनिया, रामफल बूरा, मुनीष ऐलावादी, सुरजीत ख्यालिया, मनोनीत पार्षद डॉ. शम्मी नागपाल, पार्षद ऋतु जैन, मीना शर्मा, रणधीर सिंह धीरू, रोशनलाल सुनील वर्मा, जोगिंदर जांगड़ा, राजेंद्र सपड़ा, धूपसिंह थाकन, अमर पातड, संजय सैनी, सतपाल शर्मा, करण सिंह जांगड़ा, भीमसेन बंसल, ओमप्रकाश जांगड़ा व विनोद कुमार ‎सहित क्षेत्र से आई जनता मौजूद रही

    नायब सैनी हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 हिसार लोकसभा चुनाव 2024
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleबीजेपी ने हिसार को विकास के मामले में 10 साल पीछे धकेला, उसे आगे लाने के लिए कांग्रेस का साथ दें : रामनिवास राड़ा
    Next Article हिसार विधानसभा क्षेत्र में तरुण जैन के बढ़ते प्रभाव
    Vishakha Aggarwal

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

    December 20, 2025

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

    December 19, 2025

    यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

    December 11, 2025

    माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

    December 10, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    May 6, 2026

    Hisar Institute of Digital Marketing ने Guru Jambheshwar University of Science and Technology में आयोजित Internotsav 2026 में भाग लिया, छात्रों को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए।

    हिसार: हाल ही में Guru Jambheshwar University of Science and Technology ने हिसार में…

    जुगाडिन डिजिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित Internotsav 2026 में भाग लेकर छात्र प्लेसमेंट अवसरों को बढ़ावा दिया

    May 6, 2026

    HiDM में “इंस्टाग्राम के लिए AI के माध्यम से कंटेंट मास्टरी” विषय पर वेबिनार ने छात्रों को किया सशक्त

    April 9, 2026

    HiDM ने आयोजित किया 7वां वार्षिक सर्टिफिकेशन समारोह, उत्कृष्ट छात्रों को किया सम्मानित

    April 1, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    नशीली वस्तुओं के दुरुपयोग की जानकारी देने नरवाना पहुंचे उदित कुंज फाउंडेशन की नशा विरोधी यात्रा आगाज

    June 18, 2022

    कियारा और कार्तिक की स्वीट एंड सॉर लव स्टोरी “सत्य प्रेम की कथा” का टीज़र आउट

    May 19, 2023

    जैन समाज ने जनता के उम्मीदवार तरुण जैन को दिया समर्थन, जैन मुनियों व साध्वियों ने दिया आशीर्वाद

    September 29, 2024

    पगड़ी पहना श्रुति चौधरी का लोहानी के ग्रामीणों ने किया स्वागत

    October 23, 2024
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.