वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम या VITEEE की परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया है | नई तिथि के अनुसार,  VITEEE 2023 प्रवेश परीक्षा अब 17 से 23 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी | इससे पहले, VITEEE 2023 प्रवेश परीक्षा को 15 अप्रैल से 21 अप्रैल तक आयोजित किया जाना था | VITEEE 2023  पंजीकरण चल रहा है और उम्मीदवार viteee.vit.ac.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं | VITEEE 2023 परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2023 है | VITEEE  परीक्षा वेल्लोर, चेन्नई, आंध्र प्रदेश और भोपाल में B.Tech कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रतिवर्ष VIT द्वारा आयोजित किया जाता है |

परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट की होगी। उम्मीदवार VITEEE के लिए केवल एक बार उपस्थित हो सकते हैं। परीक्षा में कुल 125 प्रश्न होंगे  सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का  होगा |  प्रश्न पत्र केवल अंग्रेजी भाषा में ही होगा | परीक्षा में  गणित / जीव विज्ञान से 40 प्रश्न   , भौतिक विज्ञान से 35 प्रश्न   ,  रसायन विज्ञान से 35 प्रश्न, एप्टीट्यूड से 10 प्रश्न, और अंग्रेजी  5 प्रश्न  होंगे |

VITEEE 2023 के लिए पात्रता

VITEEE 2023 परीक्षा के पात्रता मानदंड के अनुसार, B.Tech कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कक्षा 12 में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित या जीव विज्ञान में न्यूनतम 60% अंक प्राप्त हो | हालांकि आरक्षित श्रेणी के छात्रों को  कक्षा 12 में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे |

VITEEE 2023 पंजीकरण कैसे करें

पहला चरण – VIT की आधिकारिक वेबसाइट – viteee.vit.ac.in पर जाएं।

दूसरा चरण – होमपेज पर रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें।

तीसरा चरण – अब, सभी पूछे गए विवरण  नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके पंजीकरण करें।

चौथा चरण – VITEEE ऑनलाइन फॉर्म को लॉगिन करें और भरें, स्कैन किए गए दस्तावेज़ अपलोड करें और पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।

पांचवां चरण – सभी विवरणों को पूरा करने के बाद, VITEEE 2023 आवेदन पत्र जमा करें।

छठा चरण – आवेदन पत्र की एक प्रति डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version