Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    “कैपकट – मॉडर्न वीडियो एडिटिंग की सम्पूर्ण गाइड” विषय पर सफल सेमिनार आयोजित

    June 13, 2026

    एआई-पावर्ड कंटेंट स्ट्रेटेजी पर HIDM में हुआ सेमिनार, विद्यार्थियों ने सीखे डिजिटल कंटेंट के आधुनिक गुर

    June 11, 2026

    अमन राज गिल व शिवा चौधरी के सुरों संग गूंजेगा “से नो टू ड्रग्स” का संदेश, हिसार में होगा लाइव कॉन्सर्ट

    May 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » सत्ता जाने के भय से यू-टर्न का रिकॉर्ड बनाने में जुटे : कुमारी सैलजा
    राजनीति July 4, 2024

    सत्ता जाने के भय से यू-टर्न का रिकॉर्ड बनाने में जुटे : कुमारी सैलजा

    कुमारी सैलजा
    कुमारी सैलजा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सिरसा से लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार अब सत्ता से बेदखल होने के डर से हर रोज यू-टर्न लेने में लगी है। लेकिन, यू-टर्न का रिकॉर्ड बनाने के बाद भी अब इनका सत्ता में बने रहना नामुमकिन है। मनोहर लाल खट्टर ने जो गड्ढे प्रदेश के तीन करोड़ लोगों के लिए बतौर मुख्यमंत्री खोदे, उन्हें पूरी तरह से आट देने का रत्ती भर फायदा भी नायब सिंह सैनी व भाजपा को नहीं होगा। भाजपाइयों को साढ़े 09 साल के शासन के दौरान किए गए कृत्यों के लिए हर प्रदेशवासी से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि सरपंचों को साधने की मुख्यमंत्री की कोशिश अब कतई सफल नहीं हो सकती। प्रदेश के सरपंचों पर जिस तरीके से पंचकूला में पुलिसिया बल प्रयोग किया गया, उन्हें लहूलुहान किया गया, उसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता। सरपंचों को चोर तक प्रदेश सरकार ने कहा, उनके सम्मान को जो ठेस पहुंचाई, उसे अब कोई भी भाजपाई लौटा नहीं सकता। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने ओबीसी की क्रीमी लेयर 8 लाख तय की हुई है, लेकिन खट्टर सरकार ने इसे घटाकर 6 लाख कर दिया। बार-बार इसके खिलाफ आवाज उठने और हाई कोर्ट में जाने के बावजूद एक बार भी प्रदेश सरकार ने अपना फैसला नहीं बदला। अब उसी भाजपा की नायब सरकार ने इसे फिर से 8 लाख भले ही कर दिया हो, लेकिन राज्य सरकार के फैसले से इतने साल तक प्रभावित रहे हजारों परिवार व उनके बच्चे कभी भी उनके साथ हुए धोखे को भूल नहीं पाएंगे। कुमारी सैलजा ने कहा कि किसान विरोधी मनोहर लाल खट्टर ने खेतों में ट्यूबवेल को दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए सोलर पंप की शर्त लगा दी थी। अब भाजपा के ही नायब सिंह की सरकार ने इस शर्त को हटा दिया है, लेकिन इतने साल तक मनोहर लाल के तुगलकी फरमान से किसानों को जो नुकसान हुआ, उसकी भरपाई कौन करेगा? ऐसा ही पीपीपी के साथ हुआ है। इसमें आमदनी को लेकर शर्तों में जो ढील दी गई है, उसकी वजह सिर्फ और सिर्फ विधानसभा चुनाव में भाजपा को नजर आ रही अपनी हार है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पुलिस कर्मियों के जिस यात्रा भत्ते को 20 दिन से घटाकर मनोहर लाल सरकार ने 10 दिन किया था, उसे वापस 20 दिन करके अब नायब सिंह झूठी वाहवाही लूटने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि, सच्चाई तो यह है कि इतने साल तक पुलिसकर्मियों को जो नुकसान हुआ, उसका खामियाजा भाजपा को विधानसभा चुनाव में हर हाल में भुगतना पड़ेगा। ऐसा ही हाल सेक्टर एरिया में पार्किंग प्लस 4 मंजिला भवन को फिर से मंजूरी देने का है। पहले इस अनुमति को वापस लेना और फिर से पार्किंग प्लस 4 मंजिला भवन बनाने की अनुमति देने से साफ है कि दोनों में से एक फैसला तो गलत था। कुमारी सैलजा ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों, सफाई कर्मियों आदि के वेतन में बढ़ोतरी की मांग लंबे अरसे से चली आ रही थी। कितनी ही बार धरने-प्रदर्शन के लिए हजारों कर्मचारी एकजुट होकर आवाज उठा चुके हैं। साढ़े 9 साल तक कर्मचारियों को लाठियों से पिटवाने वाली भाजपा सरकार भले ही इस बढ़ोतरी के बाद वाहवाही लूटने की कोशिश में जुटी हो, लेकिन यह बढ़ोतरी इनका अधिकार है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता बहुत समझदार है। विधानसभा चुनाव में हार सामने देखकर भाजपा सरकार को अब जनता की याद आ रही है। सत्ता छिनने के डर से प्रदेश सरकार अब रेवडिय़ां बांटने की कोशिश में जुटी है। अब कितनी ही रेवडिय़ां सरकार बांट ले, वे भाजपा को सत्ता से बाहर करते हुए कांग्रेस के हाथों में प्रदेश की बागडोर सौंपने का मन बना चुके हैं।

    Hisar news कुमारी सैलजा भारतीय कांग्रेस कमिटी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleरामनिवास राड़ा ने सैनी सभा ट्रस्ट के सदस्य पद से त्याग पत्र दिया
    Next Article सबका साथ-सबका विकास के सिद्धांत के साथ काम कर रही भाजपा सरकार : आशा खेदड़
    Arju Poonia

    Related Posts

    “कैपकट – मॉडर्न वीडियो एडिटिंग की सम्पूर्ण गाइड” विषय पर सफल सेमिनार आयोजित

    June 13, 2026

    एआई-पावर्ड कंटेंट स्ट्रेटेजी पर HIDM में हुआ सेमिनार, विद्यार्थियों ने सीखे डिजिटल कंटेंट के आधुनिक गुर

    June 11, 2026

    जुगाडिन डिजिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित Internotsav 2026 में भाग लेकर छात्र प्लेसमेंट अवसरों को बढ़ावा दिया

    May 6, 2026

    HiDM में “इंस्टाग्राम के लिए AI के माध्यम से कंटेंट मास्टरी” विषय पर वेबिनार ने छात्रों को किया सशक्त

    April 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    June 13, 2026

    “कैपकट – मॉडर्न वीडियो एडिटिंग की सम्पूर्ण गाइड” विषय पर सफल सेमिनार आयोजित

    हिसार इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग (HiDM) द्वारा स्टूडेंट एक्टिविटी एंड प्रोग्राम (S.A.P.) के अंतर्गत “कैपकट…

    एआई-पावर्ड कंटेंट स्ट्रेटेजी पर HIDM में हुआ सेमिनार, विद्यार्थियों ने सीखे डिजिटल कंटेंट के आधुनिक गुर

    June 11, 2026

    अमन राज गिल व शिवा चौधरी के सुरों संग गूंजेगा “से नो टू ड्रग्स” का संदेश, हिसार में होगा लाइव कॉन्सर्ट

    May 7, 2026

    Hisar Institute of Digital Marketing ने Guru Jambheshwar University of Science and Technology में आयोजित Internotsav 2026 में भाग लिया, छात्रों को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए।

    May 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    SONY  ने भारत में लांच किया ‘PS 5’ का Slimmer Version  

    April 5, 2024

    मुख्यमंत्री नायब सैनी मंगलवार को हिसार में -भगवान विश्वकर्मा जयंती समारोह एवं श्रमिक दिवस कार्यक्रम में होंगे मुख्य अतिथि-

    September 16, 2024

    सत्ता जाने के भय से यू-टर्न का रिकॉर्ड बनाने में जुटे : कुमारी सैलजा

    July 4, 2024

    ‘हिसार का स्टार’ नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन; विजेताओं को नकद पुरस्कार और छात्रवृत्तियां प्रदान की गईं

    October 17, 2022
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.