Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    “कैपकट – मॉडर्न वीडियो एडिटिंग की सम्पूर्ण गाइड” विषय पर सफल सेमिनार आयोजित

    June 13, 2026

    एआई-पावर्ड कंटेंट स्ट्रेटेजी पर HIDM में हुआ सेमिनार, विद्यार्थियों ने सीखे डिजिटल कंटेंट के आधुनिक गुर

    June 11, 2026

    अमन राज गिल व शिवा चौधरी के सुरों संग गूंजेगा “से नो टू ड्रग्स” का संदेश, हिसार में होगा लाइव कॉन्सर्ट

    May 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » अमन राज गिल व शिवा चौधरी के सुरों संग गूंजेगा “से नो टू ड्रग्स” का संदेश, हिसार में होगा लाइव कॉन्सर्ट
    May 7, 2026

    अमन राज गिल व शिवा चौधरी के सुरों संग गूंजेगा “से नो टू ड्रग्स” का संदेश, हिसार में होगा लाइव कॉन्सर्ट

    हिसार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आयोजक और टीम सदस्य “से नो टू ड्रग्स” लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट के पोस्टर लॉन्च करते हुए।
    हिसार में “से नो टू ड्रग्स” अभियान के तहत आयोजित लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट के पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम में आयोजकों और टीम सदस्यों ने भाग लिया।
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     

    हिसार, 6 मई:
    हिसार में युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से एक अनोखी पहल की शुरुआत की गई है। बुधवार को पीएलए स्थित डी’वाइन रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिगेलिया इवेंट्स की ओर से 23 मई को होने वाले लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट की घोषणा की गई। यह कार्यक्रम इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में शाम 6 बजे से आयोजित होगा।

    आयोजकों ने बताया कि इस कॉन्सर्ट में हरियाणवी गायिका शिवा चौधरी और गायक अमन राज गिल अपनी शानदार प्रस्तुतियां देंगे। इस दौरान “से नो टू ड्रग्स” संदेश को प्रमुख रूप से आगे बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम में ‘एक कदम जिंदगी की ओर’ संस्था के प्रतिनिधियों सहित आयोजन से जुड़े अन्य सदस्य और शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    रिगेलिया इवेंट्स की ओर से कबीर कादयान, ‘एक कदम जिंदगी की ओर’ संस्था की तरफ से राकेश खंडेलवाल और एचआईडीएम की ओर से मनमोहन सिंगला ने बताया कि इस कॉन्सर्ट का उद्देश्य केवल मनोरंजन करना नहीं, बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा देना भी है। उन्होंने कहा कि आज का युवा बड़ी संख्या में संगीत और लाइव कार्यक्रमों की ओर आकर्षित होता है, ऐसे में इसी माध्यम का उपयोग कर नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।

    हिसार में आयोजित “से नो टू ड्रग्स” लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट का पोस्टर, जिसमें शिवा चौधरी और अमन राज गिल के साथ कार्यक्रम की जानकारी और स्पॉन्सर लोगो दिखाए गए हैं।
    “से नो टू ड्रग्स” जागरूकता अभियान के तहत हिसार में शिवा चौधरी और अमन राज गिल का शानदार लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट आयोजित होगा।

    कार्यक्रम के दौरान कलाकारों की प्रस्तुतियों के बीच युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश भी दिया जाएगा और सामूहिक रूप से शपथ दिलाने की योजना बनाई गई है। आयोजन से जुड़े सदस्यों ने बताया कि इस पहल की शुरुआत हिसार से की जा रही है, जिसे आगे चलकर हरियाणा के अन्य शहरों तक विस्तार देने की योजना है। उन्होंने कहा कि यदि युवाओं को सही दिशा में प्रेरित किया जाए तो समाज में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। इसी सोच के तहत इस कार्यक्रम को एक सामाजिक संदेश के साथ जोड़ा गया है।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी स्पष्ट किया गया कि कार्यक्रम को पूरी तरह पारिवारिक माहौल में आयोजित किया जाएगा। आयोजन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे और किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि की अनुमति नहीं होगी। आयोजकों ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से परिवार और युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें सकारात्मक वातावरण बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

    टिकट व्यवस्था को लेकर आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश टिकट के माध्यम से होगा, जिसकी शुरुआती कीमत 499 रुपये रखी गई है। पूर्व पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जबकि टिकटों की अंतिम बिक्री जल्द शुरू होगी। ऑडिटोरियम की क्षमता के अनुसार करीब 1500 से 1800 लोगों के शामिल होने की संभावना जताई गई है।

    आयोजन से जुड़े लोगों ने बताया कि इस कार्यक्रम से होने वाली आय का एक हिस्सा ‘एक कदम जिंदगी की ओर’ संस्था को दिया जाएगा, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान और मांग पर रक्त उपलब्ध कराने जैसी सेवाओं पर कार्य कर रही है। संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि वे पूरे देश में जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करते हैं और इस प्रकार के सहयोग से उनकी सेवाओं को और मजबूती मिलेगी।

    इस अवसर पर कार्यक्रम से जुड़े सात्विक पूजन भंडार की ओर से महेश प्रिंस शर्मा, एलिवेट फिटनेस की ओर से गौरव, तथा लक्षय शर्मा, कृषभ, लक्ष्य, विजय सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

     

     

     

     

     

     

    amanrajgill hisar live concert shiva chaudhary हिसार न्यूज हिसार समाचार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous ArticleHisar Institute of Digital Marketing ने Guru Jambheshwar University of Science and Technology में आयोजित Internotsav 2026 में भाग लिया, छात्रों को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए।
    Next Article एआई-पावर्ड कंटेंट स्ट्रेटेजी पर HIDM में हुआ सेमिनार, विद्यार्थियों ने सीखे डिजिटल कंटेंट के आधुनिक गुर
    Sameer

    Related Posts

    हरियाणा शहर में स्वच्छता अभियान युद्धस्तर पर |

    August 29, 2025

    हिसार में ‘‘से नो टू प्लास्टिक’’ जागरूकता कार्यक्रम |

    August 29, 2025

    बारिश में भी रंगों का जज्बा: ‘हमारा प्यार हिसार’ टीम का सफाई एवं पेंटिंग अभियान

    August 24, 2025

    मुख्यमंत्री ने सायना नेहवाल संस्थान में प्रशिक्षणार्थियों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

    August 22, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    June 13, 2026

    “कैपकट – मॉडर्न वीडियो एडिटिंग की सम्पूर्ण गाइड” विषय पर सफल सेमिनार आयोजित

    हिसार इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग (HiDM) द्वारा स्टूडेंट एक्टिविटी एंड प्रोग्राम (S.A.P.) के अंतर्गत “कैपकट…

    एआई-पावर्ड कंटेंट स्ट्रेटेजी पर HIDM में हुआ सेमिनार, विद्यार्थियों ने सीखे डिजिटल कंटेंट के आधुनिक गुर

    June 11, 2026

    अमन राज गिल व शिवा चौधरी के सुरों संग गूंजेगा “से नो टू ड्रग्स” का संदेश, हिसार में होगा लाइव कॉन्सर्ट

    May 7, 2026

    Hisar Institute of Digital Marketing ने Guru Jambheshwar University of Science and Technology में आयोजित Internotsav 2026 में भाग लिया, छात्रों को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए।

    May 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    खरीदें मोल्की से वेस्टर्न ड्रेसेस मोज़ेक इवेंट्स फेस्टाहोलिक 1.0 शॉपिंग एक्जीबिशन हिसार में 

    November 24, 2022

    जोधपुर में घूमने की जगह

    January 31, 2022

    डिजिटल मार्केटिंग उद्योग में बदलाव लाने के लिए इंजीनियर मनमोहन सिंगला राइजिंग पर्सनैलिटी अवॉर्ड 2023 से सम्मानित

    August 22, 2023

    राम सेतु टीज़र: अक्षय कुमार ने किया अपने अगले एक्शन एडवेंचर ड्रामा का पहला लुक जारी

    September 26, 2022
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.