Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Kavita Khatkar
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने ‘परीक्षा पे चर्चा 2025’ में छात्रों को दिए सफलता के मंत्र हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज पंचकूला में ‘परीक्षा पे चर्चा-2025’ के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सफलता के मूलमंत्र दिए। उन्होंने छात्रों से कहा कि जीवन में चुनौतियों से घबराने के बजाय उन्हें स्वीकार करें, क्योंकि हर बड़ी चुनौती को पार करने का आनंद भी उतना ही बड़ा होता है। मुख्यमंत्री शहीद मेजर अनुज राजपूत राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-20, पंचकूला में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम…
गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में खेलों में दक्षता व कौशल पर कार्यशाला आयोजित गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार में खेल प्रशिक्षकों और कर्मचारियों के लिए ‘पारस्परिक कौशल एवं पेशेवर दक्षता’ कार्यशाला आयोजित हुई। इस कार्यशाला में डॉ. विजय कुमार और प्रो. दिनेश कटारिया ने संवाद कौशल और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर चर्चा की।”गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कार्यशाला में कुलसचिव डॉ. विजय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेलों में सफलता केवल तकनीकी दक्षता पर ही निर्भर नहीं करती, बल्कि पारस्परिक कौशल, अनुशासन और सकारात्मक वातावरण भी महत्वपूर्ण…
“दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व ने दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की नई सरकार के गठन को लेकर विचार मंथन आज शुरू कर दिया। दिल्ली के नए मुख्यमंत्री एवं मंत्रिमंडल के सदस्यों के नामों पर विचार के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निवास पर आज एक बैठक हुई जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी शामिल हुए। बैठक में भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाने और केंद्रीय पर्यवेक्षक तय करने पर भी बातचीत होनी है। वहीं भाजपा की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने रविवार को शाम पार्टी…
दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर लगाई मोहर: सीएम नायब सिंह सैनी हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गांरटी पर मोहर लगाई है। अब मोदी जी की नीतियां दिल्ली में लागू होंगी, लोगों को आयुष्मान योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा और पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी रविवार को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में पत्रकारवार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। बीजेपी की ऐतिहासिक जीत और नई योजनाएँ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, मध्य…
“हरियाणा नगर निगम चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस की रणनीति” हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सीनियर प्रवक्ता एवं जिला कन्वीनर बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर निगम मेयर व पार्षद चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बजरंग गर्ग ने बताया कि पार्टी हाईकमान ने चुनाव को लेकर अलग अलग जिम्मेदारियां तय की हैं और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इन आवेदनों के आधार पर जल्द ही पार्टी उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि हरियाणा नगर निगम चुनाव 2025 मेयर और पार्षदों का चुनाव अपने…
38वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में सीएम नायब सिंह सैनी ने किया भव्य दोपहर भोज का आयोजन फरीदाबाद, हरियाणा: सूरजकुंड, फरीदाबाद में चल रहे “सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला 2025” के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को एक भव्य दोपहर भोज का आयोजन किया। इस विशेष आयोजन में केंद्र और राज्य सरकार के कई मंत्री, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, विधायक और अधिकारीगण उपस्थित रहे। सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला 2025 सीएम नायब सिंह सैनी ने इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों से मुलाकात की और उनकी कुशलक्षेम पूछी। इस आयोजन के दौरान एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया,…
मीना देवी के निधन पर शोक सभा में पहुंचे वरिष्ठ नेता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामनिवास राड़ा की भाभी मीना देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करने के लिए कई राजनीतिक और सामाजिक प्रतिनिधि उनके भाई बुधराम राड़ा के आवास पर पहुंचे। शोक सभा में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने मीना देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। शोक सभा में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति और श्रद्धांजलि अर्पित हरियाणा सरकार के पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, पूर्व वित्त मंत्री प्रो. सम्पत सिंह, एचपीएससी की पूर्व सदस्य व सांसद बहन कुमारी सैलजा के…
विकसित भारत 2047 स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन सम्मेलन गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (गुजविप्रौवि), हिसार में हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस (एचएसबी) और भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए-हरियाणा) के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को “विकसित भारत 2047 के लिए स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन में परिवर्तन” विषय पर एक हितधारक सम्मेलन आयोजित किया गया। गुजविप्रौवि के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं केवल एक आवश्यकता नहीं, बल्कि नागरिकों का मूलभूत अधिकार हैं। उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए शोधकर्ताओं, चिकित्सकों, योजनाकारों, उद्यमियों और शैक्षणिक संस्थानों के बीच समन्वय की आवश्यकता पर…
फरीदाबाद में 38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का शुभारंभ फरीदाबाद में 38वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला” अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का आज भव्य शुभारंभ हुआ। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्य अतिथि के रूप में मेले का उद्घाटन किया, जबकि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित कई गणमान्य अतिथि इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बने। सूरजकुंड मेला 7 फरवरी से 23 फरवरी तक चलेगा, जिसमें देश-विदेश के शिल्पकारों और कलाकारों की अनूठी कृतियों का प्रदर्शन होगा। इस बार मेले की थीम ओडिशा और मध्यप्रदेश को दी गई है, और विम्सटेक देशों की भी इसमें भागीदारी है,…
सीसीएस हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी. आर. काम्बोज ने कहा है कि हमें ऐसे भारत की परिकल्पना करनी है जो ज्ञान की दृष्टि से सर्वोपरि हो तथा नागरिकों को खाद्य सुरक्षा मुहैया कराने के साथ-साथ प्रकृति का संरक्षण भी करे। विज्ञान उत्सव हिसार से ही यह संभव बनाया जा सकता है। प्रो. बी.आर. काम्बोज गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार (गुजविप्रीवि) में आयोजित हुए विज्ञान उत्सव के समापन समारोह को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। गुजविप्रौवि के कुलपति प्रो. नरसी राम विश्नोई इस समारोह में बतौर मुख्य संरक्षक उपस्थित रहे। प्रो. बी. आर. काम्बोज ने अपने…