Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    “कैपकट – मॉडर्न वीडियो एडिटिंग की सम्पूर्ण गाइड” विषय पर सफल सेमिनार आयोजित

    June 13, 2026

    एआई-पावर्ड कंटेंट स्ट्रेटेजी पर HIDM में हुआ सेमिनार, विद्यार्थियों ने सीखे डिजिटल कंटेंट के आधुनिक गुर

    June 11, 2026

    अमन राज गिल व शिवा चौधरी के सुरों संग गूंजेगा “से नो टू ड्रग्स” का संदेश, हिसार में होगा लाइव कॉन्सर्ट

    May 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » 38वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का भव्य आगाज
    हिसार न्यूज February 7, 2025

    38वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का भव्य आगाज

    हरियाणा निकाय चुनाव के बाद विकास कार्यों पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान
    "हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी निकाय चुनाव के बाद विकास कार्यों में तेजी लाने का ऐलान करते हुए।"
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    फरीदाबाद में 38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का शुभारंभ

    फरीदाबाद में 38वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला”  अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का आज भव्य शुभारंभ हुआ। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्य अतिथि के रूप में मेले का उद्घाटन किया, जबकि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित कई गणमान्य अतिथि इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बने। सूरजकुंड मेला 7 फरवरी से 23 फरवरी तक चलेगा, जिसमें देश-विदेश के शिल्पकारों और कलाकारों की अनूठी कृतियों का प्रदर्शन होगा। इस बार मेले की थीम ओडिशा और मध्यप्रदेश को दी गई है, और विम्सटेक देशों की भी इसमें भागीदारी है, जिसमें भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैंड और श्रीलंका शामिल हैं। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि सूरजकुंड का यह मेला केवल शिल्प और व्यापार का मंच नहीं, बल्कि संस्कृति और परंपरा का भी एक महत्वपूर्ण केंद्र है।

    सूरजकुंड मेला 7 फरवरी से 23 फरवरी तक चलेगा, जिसमें देश-विदेश के शिल्पकारों और कलाकारों की अनूठी कृतियों का प्रदर्शन होगा। इस बार मेले की थीम ओडिशा और मध्यप्रदेश को दी गई है, जबकि विम्सटेक देशों की भी इसमें भागीदारी है, जिसमें भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैंड और श्रीलंका शामिल हैं।

    सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले की भव्यता पर मुख्यमंत्री का बयान

    उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि सूरजकुंड का यह मेला केवल शिल्प और व्यापार का मंच नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत और परंपरा का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ पहल को इस आयोजन से जोड़ते हुए कहा कि यह मेला भारत की अद्वितीय कलात्मक विविधता और सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाता है।

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला”  न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश की संस्कृति, शिल्प और विरासत का उत्सव बन चुका है। उन्होंने कहा, “इस मेले में ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना झलकती है, जो भारत की विविधता में एकता को दर्शाती है।” मुख्यमंत्री ने बताया कि पहली बार इस मेले में ओडिशा और मध्यप्रदेश को संयुक्त रूप से थीम स्टेट बनाया गया है और 51 देशों की भागीदारी इसे वैश्विक मंच प्रदान कर रही है।

    उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश में हस्तशिल्प और शिल्पकारों को बढ़ावा देने के लिए ‘माटी कला बोर्ड’ और ‘स्वापन आजीविका मार्ट’ जैसी योजनाएं शुरू की हैं। इसके अलावा, डिजिटल मार्केटिंग और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए कलाकारों के उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की भी पहल की जा रही है।

    केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री ने किया सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला” का भ्रमण

    उद्घाटन समारोह के बाद, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मेले में विभिन्न पैवेलियनों और स्टॉल्स का भ्रमण किया। उन्होंने थीम स्टेट ओडिशा के पैवेलियन में भगवान जगन्नाथ रथ और मूर्तियों के दर्शन किए और उनकी भव्यता की सराहना की। इसके बाद, हरियाणा पैवेलियन में उन्होंने पारंपरिक हरियाणवी पगड़ी पहनी और वहां के हस्तशिल्प को बारीकी से देखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सूरजकुंड मेला देश और विदेश के पर्यटकों को भारतीय कला-संस्कृति की भव्यता से परिचित कराने का बेहतरीन मंच है।

    उन्होंने उम्मीद जताई कि यह मेला भविष्य में और अधिक भव्य रूप लेगा और हरियाणा को पर्यटन और शिल्प के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

    मेले में पहली बार ग्रामीण खेलों को मिली जगह

    हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि पहली बार इस मेले में ग्रामीण खेलों को शामिल किया गया है, जिससे भारतीय पारंपरिक खेलों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि सूरजकुंड मेले की शुरुआत 1987 में हुई थी और पिछले कुछ वर्षों में इसकी लोकप्रियता राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ी है।

    कला, संस्कृति और पर्यटन को देगा नई ऊंचाइयां

    इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत की हस्तशिल्प और कलाकृतियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान दिलाने के लिए डिजिटल मार्केटिंग और माइस टूरिज्म को बढ़ावा देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सूरजकुंड मेला इस दिशा में बड़ा मंच साबित होगा और इससे कलाकारों, दस्तकारों और शिल्पकारों की आजीविका को भी नया आयाम मिलेगा।

     

    डॉ. अरविंद शर्मा नरेंद्र मोदी फरीदाबाद मंत्री गजेंद्र सिंह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सूरजकुंड हिसार हिसार न्यूज
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleगृहमंत्री अमित शाह से मिले लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा, प्रदेश के विकास को लेकर हुई अहम चर्चा
    Next Article विकसित भारत 2047 स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन सम्मेलन
    Kavita Khatkar

    Related Posts

    “कैपकट – मॉडर्न वीडियो एडिटिंग की सम्पूर्ण गाइड” विषय पर सफल सेमिनार आयोजित

    June 13, 2026

    एआई-पावर्ड कंटेंट स्ट्रेटेजी पर HIDM में हुआ सेमिनार, विद्यार्थियों ने सीखे डिजिटल कंटेंट के आधुनिक गुर

    June 11, 2026

    अमन राज गिल व शिवा चौधरी के सुरों संग गूंजेगा “से नो टू ड्रग्स” का संदेश, हिसार में होगा लाइव कॉन्सर्ट

    May 7, 2026

    HiDM में “इंस्टाग्राम के लिए AI के माध्यम से कंटेंट मास्टरी” विषय पर वेबिनार ने छात्रों को किया सशक्त

    April 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    June 13, 2026

    “कैपकट – मॉडर्न वीडियो एडिटिंग की सम्पूर्ण गाइड” विषय पर सफल सेमिनार आयोजित

    हिसार इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग (HiDM) द्वारा स्टूडेंट एक्टिविटी एंड प्रोग्राम (S.A.P.) के अंतर्गत “कैपकट…

    एआई-पावर्ड कंटेंट स्ट्रेटेजी पर HIDM में हुआ सेमिनार, विद्यार्थियों ने सीखे डिजिटल कंटेंट के आधुनिक गुर

    June 11, 2026

    अमन राज गिल व शिवा चौधरी के सुरों संग गूंजेगा “से नो टू ड्रग्स” का संदेश, हिसार में होगा लाइव कॉन्सर्ट

    May 7, 2026

    Hisar Institute of Digital Marketing ने Guru Jambheshwar University of Science and Technology में आयोजित Internotsav 2026 में भाग लिया, छात्रों को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए।

    May 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    मुख्यमंत्री ने सायना नेहवाल संस्थान में प्रशिक्षणार्थियों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

    August 22, 2025

    “गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार में खेल प्रशिक्षकों के लिए कार्यशाला

    February 11, 2025

    128 एमबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ फायर-बोल्ट क्वांटम स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च

    February 16, 2023

    मन की बात: पीएम मोदी ने लोकतंत्र, महाकुंभ और ISRO पर चर्चा की

    January 21, 2025
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.