Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Arju Poonia
हांसी में जेजेपी उम्मीदवार नैना चौटाला का जोरदार स्वागत Hisar Lokhsabha Election 2024 : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर ईडी-सीबीआई ने कई मामलों में केस दर्ज कर रखे हैं और हुड्डा को दिन-रात जेल जाने का डर सताता रहता है। इस डर की वजह से ही भूपेंद्र सिंह हुड्डा भारतीय जनता पार्टी के इशारों पर सियासी फैसले लेते हुए उनके लिए पर्दे के पीछे रहकर काम कर रहे हैं। यह आरोप हिसार लोकसभा क्षेत्र से जननायक जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती नैना सिंह चौटाला ने लगाए। वे बुधवार को हांसी हलके में आयोजित नुक्कड़ सभाओं में ग्रामीणों…
खाटू श्याम जी की यात्रा करके लौटे श्रद्धालुओं का किया स्वागत Hisar Lokhsabha Election 2024 : हिसार लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह की धर्मपत्नी इंदिरा देवी ने कहा है कि व्यक्ति में धार्मिक भवना होना बहुत जरूरी है। यह धार्मिक भावना ही है जो हमें पाप व बुरे कर्मों से दूर रखती है और इससे मानवता की भावना विकसित होती है। इंदिरा देवी बरवाला से खाटू श्याम के लिए निशुल्क बस यात्रा से खाटू श्याम जी की यात्रा करके वापिस लौटे श्रद्धालुओं से बातचीत कर रही थी। भाजपा जिला कोषाध्यक्ष मुनीष गोयल की ओर से बरवाला से खाटू श्याम…
मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात के बाद किया ऐलान, अन्य सीटों पर फैसला बाद में Hisar Loksabha Elections 2024, हिसार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह को उस समय बड़ी सफलता मिली जब सर्व जातीय खाप पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक एवं भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला ने उनका समर्थन करने का ऐलान कर दिया। इससे पूरे लोकसभा क्षेत्र में उनके चुनाव अभियान को गति मिली है। इससे पहले टेकराम कंडेला व अन्य ने मुख्यमंत्री नायब सैनी व उम्मीदवार रणजीत सिंह से मुलाकात करके किसानों सहित प्रदेश से जुड़ी अन्य मांगे भी रखी। संगठन के राष्ट्रीय…
कार्यकर्ताओं को रोके रखने के लिए उल-जुलूल बयानबाजी कर रहे हुड्डा भाजपा उम्मीदवार ने किया उचाना क्षेत्र के डेढ़ दर्जन गांवों का दौरा Hisar Lokhsabha Election 2024: हिसार लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह ने कहा है कि अपनी हार निश्चित जानकर कांग्रेस खेमें में बौखलाहट है। कांग्रेसियों को अब पूरी तरह से आभास हो गया है कि जनता उनको घास नहीं डाल रही। रणजीत सिंह अपने जनसंपर्क अभियान के तहत उचाना विधानसभा क्षेत्र के काकड़ोद की ब्राह्मण चौपाल में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उचाना विधानसभा के उदयपुर, दुर्जनपुर, नचार खेड़ा, काकड़ोद व मखंड सहित डेढ़ दर्जन…
जेजेपी कार्यकर्ताओं ने उकलाना शहर में डोर टू डोर जाकर मतदाताओं से वोटों की अपील की हिसार, Hisar Lokhsabha Election 2024: जननायक जनता पार्टी के उकलाना विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने उकलाना शहर में जेजेपी प्रत्याशी श्रीमती नैना चौटाला के समर्थन में डोर टू डोर जनसम्पर्क अभियान चलाया और चाबी के निशान पर वोट देने की अपील की। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से चुनाव प्रबन्धन के गुर सीखकर और जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, प्रत्याशी नैना चौटाला का जनता के नाम संदेश लेकर जेजेपी कार्यकर्ताओं ने जेजेपी के उकलाना की चौबीसी में…
Hisar Lokhsabha Election 2024: हिसार लोकसभा क्षेत्र में बहुत से नेता अपने-अपने स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाए हुए हैं। निर्दलीय उम्मीदवार आत्माराम बिश्नोई भी हिसार के गांवों व नगरों में लोगों से जनसंपर्क करके उन्हें अपनी विचारधारा से अवगत करवा रहे हैं। हर जगह आत्माराम बिश्नोई को भरपूर सम्मान मिल रहा है और उन्हें खुलकर समर्थन दिया जा रहा है। जनता से मिल रहे समर्थन से उत्साहित होकर आत्माराम बिश्नोई ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भजनलाल उनके आदर्श हैं और वे उन्हीं के दिखाए मार्ग पर चलते हुए हिसार लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। आत्माराम ने कहा…
महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए राजनीति में महिलाओं की भागीदारी अधिक से अधिक हो : दुष्यंत चौटाला
Hisar Lokhsabha Election 2024: पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि महिलाएं समाज का मजबूत स्तम्भ है। उन्होंने कहा कि महिला के बिना घर ही अधूरा होता है तो संसद में भी महिलाओं का होना जरूरी है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि देश की संसद में भी उसी के अनुपात में महिलाओं का प्रतिनिधित्व होना आवश्यक है, जिस अनुपात में हमारे समाज में भागीदारी है। उन्होंने कहा कि महिला ही पत्थर व ईंट से बने मकान को घर बनाती है और घर में खुशहाली महिला के होने से आती है। उन्होंने कहा कि परिवार की उन्नति में महिला का अहम रोल…
Hisar Lokhsabha Election 2024: उचाना हलका विकास के मामले में पहले बहुत पीछे था लेकिन आपके आशीर्वाद से दुष्यंत चौटाला डिप्टी सीएम बने तो सैकड़ों करोड़ से अधिक के विकास कार्य हलके में हुए। उचाना के विकास में न तो दुष्यंत ने कोई कमी छोड़ी है और न ही कोई कोर-कसर मैं छोडूंगी। यह बात हिसार से जेजेपी की लोकसभा उम्मीदवार नैना सिंह चौटाला ने कही। वे मंगलवार को चुनाव प्रचार के दौरान विभिन्न गांवों में ग्रामीणों से रूबरू थी। नैना चौटाला ने कहा कि पूर्व में कांग्रेस सरकार में यहां के प्रतिनिधि वित्त मंत्री रहे और भाजपा में केंद्रीय मंत्री…
Hisar Lokhsabha Election 2024: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि देश व प्रदेश की जनता का कांग्रेस से मोहभंग हो चुका है। जनता ने अच्छी तरह से जान लिया है कि कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है। ऐसे में जनता ने अब भाजपा को ही एकमात्र विकल्प मान लिया है। नायब सिंह सैनी मंगलवार को अर्बन एस्टेट में वरिष्ठ पार्टी नेता डॉ. योगेश बिदानी व पार्टी नेता रवि सैनी सहित शहर में अनेक स्थानों पर आयोजित जलपान कार्यक्रमों के दौरान पार्टीजनों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान शहर में अनेक स्थानों पर तूफानी जनसंपर्क अभियान…
HIsar Lokhsabha हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि कांग्रेस सरकार के समय में देश की संस्कृति को दबाया जाता है। देशवासियों ने अच्छी तरह से देखा है कि किस तरह कांग्रेस ने देश की संस्कृति को दबाया और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार ने देश की संस्कृति को उबारने का काम किया है। नायब सिंह सैनी मंगलवार को सेक्टर 14 स्थित पंजाबी भवन में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यहां पहुंचने पर पूर्व मेयर गौतम सरदाना व अन्य समाज के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014…