Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सौंदर्य समस्याओं एवं चर्म रोगों का निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

    August 3, 2026

    टोहाना में 26 जुलाई को निःशुल्क फर्टिलिटी चेकअप कैंप का आयोजन, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे नि:शुल्क परामर्श

    July 24, 2026

    आदमपुर में ‘द व्हाइट डाउनटाउन’ रेस्टोरेंट एवं होटल का भव्य शुभारंभ, क्षेत्र को मिली नई पहचान

    July 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » हार निश्चित देखकर कांग्रेस खेमें में बौखलाहट : रणजीत सिंह
    राजनीति May 15, 2024

    हार निश्चित देखकर कांग्रेस खेमें में बौखलाहट : रणजीत सिंह

    रणजीत सिंह
    रणजीत सिंह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • कार्यकर्ताओं को रोके रखने के लिए उल-जुलूल बयानबाजी कर रहे हुड्डा
    • भाजपा उम्मीदवार ने किया उचाना क्षेत्र के डेढ़ दर्जन गांवों का दौरा

    Hisar Lokhsabha Election 2024: हिसार लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह ने कहा है कि अपनी हार निश्चित जानकर कांग्रेस खेमें में बौखलाहट है। कांग्रेसियों को अब पूरी तरह से आभास हो गया है कि जनता उनको घास नहीं डाल रही।
    रणजीत सिंह अपने जनसंपर्क अभियान के तहत उचाना विधानसभा क्षेत्र के काकड़ोद की ब्राह्मण चौपाल में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उचाना विधानसभा के उदयपुर, दुर्जनपुर, नचार खेड़ा, काकड़ोद व मखंड सहित डेढ़ दर्जन गांवों का तूफानी दौरा करके जनता से वोटों की अपील की। उचाना पहुंचने पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं व अन्य ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बौखलाहट इसी बात से सिद्ध हो जाती है कि कांग्रेस के उम्मीदवार अब जगह-जगह वोटरों को धमकाने लगे हैं। यदि कोई उनसे सवाल पूछे तो उनको सीधा जवाब देने की बजाय वे धमकाने वाली भाषा का इस्तेमाल करते हैं, जो निंदनीय है। इसके अलावा अनेक स्थानों पर उनका विरोध हो रहा है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुुड्डा के इस दावे को हास्यास्पद बताया, जिसमें उन्होंने कहा था कि हिसार से जयप्रकाश को जितवा दो, हरियाणा में सरकार बना देंगे। उन्होंने कहा कि भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को अच्छी तरह से पता है कि ये चुनाव लोकसभा का है, यहां पर प्रधानमंत्री का चुनाव होना है और जनता ने नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की ठान ली है। ऐसे में हुड्डा के पास ऐसी कौन सी जादुई छड़ी है, जिसके चलते एक एमपी जीतने पर वे हरियाणा में सरकार बना दें। ये सब गुमराह करने वाली बातें हैं और हुड्डा को पता चल चुका है कि वे रोहतक सहित हरियाणा की सभी सीटें बुरी तरह से हार रहे हैं। ऐसे में वे अब अपने कार्यकर्ताओं को रोके रखने के लिए ऐसी उल-जुलूल बातें कर रहे हैं।

    रणजीत सिंह
    रणजीत सिंह

    रणजीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं के तूफानी दौरों के बाद व सभी विधानसभा हलकों में पार्टी नेताओं के प्रचार-प्रसार के चलते उनकी जीत निश्चित है। हमारे कार्यकर्ता जीत के अंतर को बढ़ाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं जबकि दूसरी पार्टियों के नेता सम्मानजनक वोट पाने के लिए मैदान में खड़े हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के सपने को साकार करने व देश को महाशक्ति बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 400 पार का नारा दिया है और इस नारे को साकार करने में हिसार लोकसभा क्षेत्र की जनता की प्रमुख भागीदारी होगी। उन्होंने जनता से वोटों की अपील करते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रतिनिधि के तौर पर हिसार लोकसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में है। वे भरोसा दिलाते हैं कि चुनाव में जीत के बाद क्षेत्र की सेवा में कोई असर नहीं छोड़ेंगे।

    रणजीत सिंह
    भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह

    कार्यक्रमों के दौरान उम्मीदवार रणजीत सिंह के साथ मुख्य रूप से उचाना प्रभारी सुखदीप बुआना, संयोजक ओमप्रकाश नैन, ओमप्रकाश शर्मा, बृजपाल शर्मा, नरेश, अशोक गिरी, संदीप घोघड़िया, सत्यवान कमांडो, डॉक्टर भीम शर्मा, बलवान शर्मा, सतवीर शर्मा, रणबीर पांचाल, डॉ. धर्मवीर, रमेश पांचाल अलेवा, चांदीराम जांगड़ा, सतीश एमसी, दीपक एमसी, हरिकिशन, करतार सिंह, विस्तारक सुशील कुमार, पूर्व सरपंच धर्मपाल व मीडिया सह प्रभारी महेन्द्र सिंह पानू सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Hisar Lokhsabha Election 2024: भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह रणजीत सिंह
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleउकलाना शहर में डोर टू डोर गए JJP अध्यक्ष नैना चौटाला
    Next Article किसान नेता टेकराम कंडेला के नेतृत्व वाले संगठन ने किया रणजीत सिंह का समर्थन
    Arju Poonia

    Related Posts

    सौंदर्य समस्याओं एवं चर्म रोगों का निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

    August 3, 2026

    आदमपुर में ‘द व्हाइट डाउनटाउन’ रेस्टोरेंट एवं होटल का भव्य शुभारंभ, क्षेत्र को मिली नई पहचान

    July 5, 2026

    एचआईडीएम में “एआई एवं मार्केटिंग में कंज्यूमर साइकोलॉजी” विषय पर सफल सेमिनार का आयोजन

    June 29, 2026

    “कैपकट – मॉडर्न वीडियो एडिटिंग की सम्पूर्ण गाइड” विषय पर सफल सेमिनार आयोजित

    June 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    हिसार न्यूज
    August 3, 2026

    सौंदर्य समस्याओं एवं चर्म रोगों का निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

    चोपड़ा नर्सिंग होम एवं स्किन केयर सेंटर ने अपने चिकित्सा शिविर की श्रृंखला जारी रखते…

    टोहाना में 26 जुलाई को निःशुल्क फर्टिलिटी चेकअप कैंप का आयोजन, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे नि:शुल्क परामर्श

    July 24, 2026

    आदमपुर में ‘द व्हाइट डाउनटाउन’ रेस्टोरेंट एवं होटल का भव्य शुभारंभ, क्षेत्र को मिली नई पहचान

    July 5, 2026

    एचआईडीएम में “एआई एवं मार्केटिंग में कंज्यूमर साइकोलॉजी” विषय पर सफल सेमिनार का आयोजन

    June 29, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    न्याय और लोकतंत्र में बार की अहम भूमिका: सावित्री जिन्दल

    September 28, 2024

    अक्षय कुमार की सरफिरा का फर्स्ट लुक आउट; फिल्म 12 जुलाई को रिलीज हो रही है

    February 13, 2024

    कोचिंग क्लास के बिना प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कैसे करें?

    March 3, 2022

    हिसार एयरपोर्ट उद्घाटन रैली को सफल बनाने के लिए जिंदल हाउस में हुई बैठक, सावित्री जिंदल ने की अगुवाई

    April 13, 2025
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.