Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    स्वच्छ सागर सुरक्षित सागर 5.0: मुंबई के जुहू बीच पर जितेंद्र सिंह ने तटीय सफाई अभियान में लिया हिस्सा

    September 21, 2026

    कूनो नेशनल पार्क में चार नए चीता शावकों का जन्म, भारत में जन्मी चीता KGP12 बनी मां

    September 21, 2026

    सरस्वती गोल्ड सूक की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में होगा ‘धरोहर 2026’ का भव्य आयोजन

    September 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » ऐतिहासिक निर्णयों से मुख्यमंत्री ने किसानों, कर्मियों, मजदूरों सहित वर्ग का दिल जीता : भव्य बिश्नोई
    राजनीति July 4, 2024

    ऐतिहासिक निर्णयों से मुख्यमंत्री ने किसानों, कर्मियों, मजदूरों सहित वर्ग का दिल जीता : भव्य बिश्नोई

    भव्य बिश्नोई
    भव्य बिश्नोई
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राज्य के चहुंमुखी विकास एवं हर वर्ग के उत्थान की दूरदर्शी सोच रखने वाले जनहितैषी मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी समाज के गरीब, जरूरतमंदों की हितों के कल्याण सहित किसानों, कर्मचारियों, व्यापारियों व मजदूरों के हक में ऐतिहासिक निर्णय ले रहे हैं, जिससे राज्य की जनता में जनहितैषी सरकार एवं जनप्रिय मुख्यमंत्री के फैसलों के प्रति उत्साह का संचार है। यह बात विधायक एवं भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी भव्य बिश्नोई ने हिसार आवास पर लोगों से बातचीत करते हुए कही। इसके उपरांत उन्होंने आदमपुर हलके के आधा दर्जन गांवों में अनेक सामाजिक कार्यक्रमों में भाग तथा गांवों में चल रहे विकास कार्यों का जायज़ा लिया। भव्य ने बताया कि स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए आदमपुर नगर पालिका तुड़वाने कार्य भी लगभग सिरे चढ़ चुका है। इस मामले की फाइल हिसार उपायुक्त कार्यालय पहुंच चुकी है। बहुत जल्द मंडीवासियों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि चौ. कुलदीप बिश्नोई एवं उनका ध्येय आदमपुर का चहुंमुखी विकास है और क्षेत्र से जुड़ा कोई भी कार्य या मांग चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो उसको पूरा करने का हमेशा प्रयास रहता है। चाहे आदमपुर गांव नगर पालिका तुड़वाना हो, बालसमंद कॉलेज की जमीन से कब्जा हटवाना हो, कुछ घंटों के भीतर क्रांति चौक फाटक खुलवाना हो या अब आदमपुर नगर पालिका तुड़वाने का मामला हो सदैव कुलदीप बिश्नोई और वे मुश्किल दिखने वाले कार्यों को पूरा करके ही दम लेते हैं। भजनलाल परिवार और आदमपुर के 56 सालों के आपसी भाईचारे व अटूट विश्वास को जनता आगे भी मजबूती देने का काम करेगी। भव्य बिश्नोई ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और उनके आश्रितों की पैंशन 25 हजार से बढ़ाकर 40 हजार करने, आपातकाल के सेनानियों की पैंशन 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार करने तथा हिंदी आलोनकारियों की पैंशन 20 हजार करने, ट्यूबवैल कनैक्शन नियमों में छूट देकर किसानों, पीपीपी नियमों में छूट देकर गऱीब व मध्यम वर्ग, ईपीएफ पैंशन में बढ़ोतरी कर रिटायर्ड कर्मियों सहित पुलिस कर्मियों के यात्रा भत्ते में बढ़ोतरी करने, सामाजिक सुरक्षा पैंशन के 75,330 लाभार्थियों को पैंशन के रूप में 22.59 करोड़ रूपए करने, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 100गज के 6300 लाभार्थियों को अधिकार पत्र एवं 1-1 लाख रूपए की वित्तीय सहायता देने, हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों के वेतन में 8 प्रतिशत बढ़ोतरी तथा शहरी एवं ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी करने, युगपुरूष पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौ. भजनलाल जी द्वारा लागू की गई पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सरपंचों एवं पंचायतों के अधिकारों को बढ़ाने के हाल ही में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय लेकर मुख्यमंत्री जी ने हर वर्ग का दिल जीत लिया है। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    hisar Hisar news भव्य बिश्नोई
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री ने सदन में गलतबयानी की, झूठ बोलना उनकी आदत बन गई है : खड़गे
    Next Article स्किल साथी अवार्ड 2024 : 71 स्किल योद्धाओं को मिला सम्मान
    Arju Poonia

    Related Posts

    सरस्वती गोल्ड सूक की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में होगा ‘धरोहर 2026’ का भव्य आयोजन

    September 17, 2026

    सौंदर्य समस्याओं एवं चर्म रोगों का निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

    August 3, 2026

    आदमपुर में ‘द व्हाइट डाउनटाउन’ रेस्टोरेंट एवं होटल का भव्य शुभारंभ, क्षेत्र को मिली नई पहचान

    July 5, 2026

    एचआईडीएम में “एआई एवं मार्केटिंग में कंज्यूमर साइकोलॉजी” विषय पर सफल सेमिनार का आयोजन

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    एजुकेशन
    September 21, 2026

    स्वच्छ सागर सुरक्षित सागर 5.0: मुंबई के जुहू बीच पर जितेंद्र सिंह ने तटीय सफाई अभियान में लिया हिस्सा

    अंतरराष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस (International Coastal Cleanup Day) 19 सितंबर 2026 को मनाए जाने से…

    कूनो नेशनल पार्क में चार नए चीता शावकों का जन्म, भारत में जन्मी चीता KGP12 बनी मां

    September 21, 2026

    सरस्वती गोल्ड सूक की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में होगा ‘धरोहर 2026’ का भव्य आयोजन

    September 17, 2026

    HiDM में “AI-आधारित यूजर एक्सपीरियंस और वेबसाइट प्रदर्शन में सुधार” सेमिनार का सफल आयोजन

    August 21, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    योग और साइकिल यात्रा से मिला स्वस्थ जीवन का संदेश

    June 22, 2025

    लैंसडाउन : उत्तराखंड का सबसे शांत हिल स्टेशन

    November 25, 2022

    इंफिनिक्स जीरो बुक अल्ट्रा भारत में लॉन्च: कीमत और उपलब्धता देखे

    January 31, 2023

    दुनिया के महान स्पिनर शेन वार्न अब दुनिया में नहीं रहे, गुरुवार शाम शेन वॉर्न ने आखिरी सांस ली

    March 5, 2022
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.