Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CBSE LOC करेक्शन विंडो 2026-27: स्कूल 7 नवंबर तक कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों की डिटेल्स में कर सकेंगे सुधार

    November 3, 2026

    शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर रिलीज किया ‘तू मिल जाए’ गाना, फैंस के बीच मचा उत्साह

    November 2, 2026

    फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का 57 वर्ष की उम्र में निधन, बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के DA/DR में 3% की बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू

      October 29, 2026

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      ISRO लॉन्च करेगा GSLV-F18 रॉकेट, NVS-03 सैटेलाइट से मजबूत होगा भारत का NavIC सिस्टम

      October 30, 2026

      Apple iPhone Duo के प्री-ऑर्डर शुरू, फोल्डेबल फोन में मिलेंगी दो डिस्प्ले

      October 17, 2026

      Gemini 4 Argon दुनिया भर में लॉन्च, कोडिंग क्षमताओं में हुआ सुधार

      October 14, 2026

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » कांग्रेस ने सदैव देश की संस्कृति को दबाने का काम किया : नायब सैनी
    राजनीति May 14, 2024

    कांग्रेस ने सदैव देश की संस्कृति को दबाने का काम किया : नायब सैनी

    नायब सैनी
    नायब सैनी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    HIsar Lokhsabha हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि कांग्रेस सरकार के समय में देश की संस्कृति को दबाया जाता है। देशवासियों ने अच्छी तरह से देखा है कि किस तरह कांग्रेस ने देश की संस्कृति को दबाया और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार ने देश की संस्कृति को उबारने का काम किया है।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    नायब सिंह सैनी मंगलवार को सेक्टर 14 स्थित पंजाबी भवन में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यहां पहुंचने पर पूर्व मेयर गौतम सरदाना व अन्य समाज के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले हमारी संस्कृति को दबाया जाता था। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सत्ता संभालने के बाद भाजपा ने केदार बाबा का जीर्णोद्धार किया, राम जन्म भूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण करवाया तथा देश के अन्य धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार किया। उन्होंने कहा कि हमारे हरियाणा में जहां भगवान श्री कृष्ण ने गीता का संदेश दिया, उस जगह व मंदिरों का जीर्णोद्धार किया। उन्होंने कहा कि जनता ने अच्छी तरह से जान लिया है कि देश के विभाजन के समय जो अफरा-तफरी मची और लाखों लोग मारे गए, उसका जिम्मेवार कौन था। उन्होंने कहा कि गुरू नानक देव जी का जहां प्रकाश पर्व हुआ था, वह स्थान भी पाकिस्तान में चला गया। यहां के श्रद्धालु वहां जाना चाहते थे लेकिन कांग्रेस सरकार ने श्रद्धालुओं की सुध नहीं ली और वे केवल बॉर्डर पर ही मत्था टेककर आ जाते थे लेकिन मोदी जी के प्रयासों से अब श्रद्धालु वहां जाने लगे हैं।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अच्छी तरह से समझना होगा कि देश हित की बात कौन सी पार्टी करती है, कौन व्यक्ति करता है और देश की संस्कृति को दबाने का काम किस पार्टी ने किया। ऐसे में आने वाली 25 मई को हमें सोच-समझकर मतदान करना है। देश की संस्कृति को दबाने वाले लोग फिर से न पनप जाए, हमें इसका पूरा ध्यान रखते हुए अधिक से अधिक मतदान भाजपा उम्मीदवार चौ. रणजीत सिंह के पक्ष में करना है। उन्होंने कहा कि देश की जनता 400 पार के नारे के साथ तीसरी बार मोदी सरकार बनाने की ठान चुकी है और कार्यक्रमों में उमड़ रही भीड़ देखकर आभास हो गया है कि यहां की जनता ने भी मोदी सरकार बनाने में सहयोग की पूरी-पूरी तैयारी कर ली है।
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता व डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कहा कि हिसार लोकसभा क्षेत्र की जनता देश में तीसरी बार बनने वाली मोदी सरकार में हिस्सेदारी करने का मन बना चुकी है। हिसार लोकसभा क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार चौ. रणजीत सिंह को भारी समर्थन मिल रहा है। हर क्षेत्र की जनता कांग्रेस को सबक सिखाने में मूड में है।
    लोकसभा उम्मीदवार रणजीत सिंह ने कहा कि हिसार से उनका पुराना नाता रहा है। यहां के नागरिक उनसे जुड़े रहे हैं और हरियाणा सरकार में मंत्री बनने के बाद हर माह की पांच तारीख को जब वे बिजली दरबार लगाते थे तो हिसारवासियों से मुलाकात और बढ़ गई। वे हिसार की जनता को विश्वास दिलाते हैं कि हर सुख-दुख में उनके साथ रहेंगे और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाया जाएगा।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    पूर्व मेयर गौतम सरदाना पंजाबी भवन पहुंचने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा व लोकसभा उम्मीदवार रणजीत सिंह का स्वागत किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उनकी जीत के लिए हिसारवासी कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
    कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया, जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री गायत्री यादव, लोकसभा प्रभारी अमरपाल राणा, हांसी विधायक विनोद भ्याना, पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल, बरवाला नगरपालिका चेयरमैन रमेश सरदाना, पूर्व मेयर शकुंतला राजलीवाला, जयसिंह बिश्नोई, मंदीप मलिक, मीडिया प्रभारी राजेंद्र सपरा, अनिल सैनी, सूर्यप्रकाश चौटाला, महाबीर प्रसाद, धर्मबीर रतेरिया, टीनू आहुजा व पंजाबी वेल्फेयर सोसायटी के सदस्यों सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे

    नायब सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleदेश-प्रदेश की जनता का कांग्रेस से हुआ मोहभंग : नायब सैनी
    Next Article देश-प्रदेश की जनता का कांग्रेस से हुआ मोहभंग : नायब सैनी
    Arju Poonia

    Related Posts

    केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के DA/DR में 3% की बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू

    October 29, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

    December 20, 2025

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

    December 19, 2025

    यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

    December 11, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    एजुकेशन
    November 3, 2026

    CBSE LOC करेक्शन विंडो 2026-27: स्कूल 7 नवंबर तक कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों की डिटेल्स में कर सकेंगे सुधार

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए LOC करेक्शन प्रक्रिया…

    शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर रिलीज किया ‘तू मिल जाए’ गाना, फैंस के बीच मचा उत्साह

    November 2, 2026

    फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का 57 वर्ष की उम्र में निधन, बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक

    October 31, 2026

    ISRO लॉन्च करेगा GSLV-F18 रॉकेट, NVS-03 सैटेलाइट से मजबूत होगा भारत का NavIC सिस्टम

    October 30, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 के साथ भारत में VIVO Y200E 5G लॉन्च; जानें कीमत और अन्य विवरण

    February 22, 2024

    शहीद दिवस 2025: भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि, बजरंग गर्ग ने किया नमन

    March 23, 2025

    हिसार डिजिटल मार्केटिंग इंस्टीट्यूट में आयोजित होगा Fiverr पर एक फ्रीलांसर के रूप में कैसे काम करें पर सेमिनार

    October 6, 2022

    डिजिटल मार्केटिंग सेमिनार फेस्ट 2023: 2023 में YouTube मार्केटिंग के साथ व्यवसाय कैसे बढ़ाया जाए पर सेमिनार 20 फरवरी को

    February 6, 2023
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.