Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CBSE LOC करेक्शन विंडो 2026-27: स्कूल 7 नवंबर तक कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों की डिटेल्स में कर सकेंगे सुधार

    November 3, 2026

    शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर रिलीज किया ‘तू मिल जाए’ गाना, फैंस के बीच मचा उत्साह

    November 2, 2026

    फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का 57 वर्ष की उम्र में निधन, बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के DA/DR में 3% की बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू

      October 29, 2026

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      ISRO लॉन्च करेगा GSLV-F18 रॉकेट, NVS-03 सैटेलाइट से मजबूत होगा भारत का NavIC सिस्टम

      October 30, 2026

      Apple iPhone Duo के प्री-ऑर्डर शुरू, फोल्डेबल फोन में मिलेंगी दो डिस्प्ले

      October 17, 2026

      Gemini 4 Argon दुनिया भर में लॉन्च, कोडिंग क्षमताओं में हुआ सुधार

      October 14, 2026

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हर समय उपलब्ध रहूंगा : आत्माराम बिश्नोई
    राजनीति May 15, 2024

    जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हर समय उपलब्ध रहूंगा : आत्माराम बिश्नोई

    आत्माराम बिश्नोई
    आत्माराम बिश्नोई
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Hisar Lokhsabha Election 2024:  हिसार लोकसभा क्षेत्र में बहुत से नेता अपने-अपने स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाए हुए हैं। निर्दलीय उम्मीदवार आत्माराम बिश्नोई भी हिसार के गांवों व नगरों में लोगों से जनसंपर्क करके उन्हें अपनी विचारधारा से अवगत करवा रहे हैं। हर जगह आत्माराम बिश्नोई को भरपूर सम्मान मिल रहा है और उन्हें खुलकर समर्थन दिया जा रहा है। जनता से मिल रहे समर्थन से उत्साहित होकर आत्माराम बिश्नोई ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भजनलाल उनके आदर्श हैं और वे उन्हीं के दिखाए मार्ग पर चलते हुए हिसार लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। आत्माराम ने कहा कि वे पूरी तरह जनता के हितों के लिए समर्पित हैं। उन्होंने कभी भी राजनीति का फायदा नहीं उठाया है। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग राजनीति में आते हैं, प्रपंच रचकर विजयी भी हो जाते हैं। वे अपने फायदे की राजनीति करते हैं इसलिए चुनाव जीतने के बाद जनता उनके दर्शनों तक के लिए तरस जाती है।

    आत्माराम बिश्नोई
    आत्माराम बिश्नोई

    निर्दलीय उम्मीदवार आत्माराम बिश्नोई ने कहा कि वे हिसार लोकसभा क्षेत्र के स्थानीय उम्मीदवार हैं। हिसार लोकसभा की जनता यदि उन पर विश्वास जताती है तो वे आश्वस्त करते हैं कि हमेशा उनके बीच रहेंगे और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि हिसार लोकसभा क्षेत्र में विकास के नाम पर वादों के अलावा कुछ नहीं किया गया। पिछले कई वर्षों में यहां न तो कोई नया स्कूल खोला गया और न ही किसी नए विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। आत्माराम ने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग विजयी होने का दावा करते हैं लेकिन उनकी पोल 4 जून को खुल जाएगी। आत्माराम बिश्नोई ने अपनी योजनाओं का खुलासा करते हुए कहा कि गांवों में गंदे पानी की निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है और न ही बढिय़ा सडक़ें हैं। सांसद बनते ही गांवों में पक्की नालियां व बढिय़ा सडक़ें बनवाना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा। इसके साथ-साथ युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए कई योजनाओं को लागू किया जाएगा। किसान, गरीब, मजदूर, कमेरा वर्ग व पिछड़ा वर्ग के हितों के लिए विशेष कार्य किए जाएंगे। किसानों को एमएसपी की गारंटी दी जाएगी। इसके अलावा पीडि़त खिलाडिय़ों व शोषितों की आवाज उठाने का काम वे स्वयं करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें 36 बिरादरी का समर्थन मिल रहा है और उन्हें पूरा विश्वास है कि हिसार लोकसभा की जनता रोड रोलर के निशाान के सामने वाला बटन दबाकर हिसार के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी।

    hisar Hisar Loksabha Elections 2024 आत्माराम बिश्नोई पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भजनलाल
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमहिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए राजनीति में महिलाओं की भागीदारी अधिक से अधिक हो : दुष्यंत चौटाला
    Next Article उकलाना शहर में डोर टू डोर गए JJP अध्यक्ष नैना चौटाला
    Arju Poonia

    Related Posts

    केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के DA/DR में 3% की बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू

    October 29, 2026

    DESIVERSE के PARMISH VERMA LIVE का हिसार में भव्य आयोजन, पंजाबी संगीत की धुनों पर झूमे दर्शक

    October 25, 2026

    हिसार में 24 अक्टूबर को होगा ‘DESIVERSE’ का भव्य आयोजन, परमीश वर्मा देंगे लाइव प्रस्तुति; प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा की कार्यक्रम की जानकारी

    October 11, 2026

    डांडिया नाइट 2026: हिसार में तीन दिवसीय उत्सव का आयोजन

    October 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    एजुकेशन
    November 3, 2026

    CBSE LOC करेक्शन विंडो 2026-27: स्कूल 7 नवंबर तक कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों की डिटेल्स में कर सकेंगे सुधार

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए LOC करेक्शन प्रक्रिया…

    शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर रिलीज किया ‘तू मिल जाए’ गाना, फैंस के बीच मचा उत्साह

    November 2, 2026

    फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का 57 वर्ष की उम्र में निधन, बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक

    October 31, 2026

    ISRO लॉन्च करेगा GSLV-F18 रॉकेट, NVS-03 सैटेलाइट से मजबूत होगा भारत का NavIC सिस्टम

    October 30, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    लाओस का भोजन: लाओस के शीर्ष 10 व्यंजन

    August 9, 2022

    ‘Pune Highway’ का ट्रेलर हुआ रिलीज – दोस्ती, डर और एक रहस्यमयी लाश की कहानी

    May 3, 2025

    आईसीसी महिला विश्व कप में बारिश ने पाकिस्तान को नुकसान पहुँचाया |

    October 16, 2025

    सीबीएसई 10वीं और 12वीं एडमिट कार्ड 2024 जारी; डाउनलोड करने के चरण और परीक्षा दिवस संबंधी दिशानिर्देश

    February 6, 2024
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.