हिसार की जनता किसी के बहकावे में नहीं आएगी। जनता को पता है कि शहर का विकास केवल भाजपा ही कर सकती है। यह बात आज हिसार विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चुनाव प्रचार चलाते हुए जनसभाओं को संबोधित करते हुएकही।
डॉ. कमल गुप्ता ने विजय कुमार जैन, रमाकांत, राजकुमार रहेजा व सोनू हसीजा के आवास व प्रतिष्ठानों पर जनसंपर्क किया और वोट देने की अपील की। उन्होंने इस दौरान कहा कि वो खोखले वादे नहीं करते हैं। जो कहते हैं उसको पूरा करके दिखाते हैं। इस बात का प्रमाण भाजपा सरकार द्वारा हिसार में करवाए गए विकास कार्य हैं। वहीं भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ जिला हिसार द्वारा जिला संयोजक सुनील सिंह के नेतृत्व में शिव कॉलोनी में डॉक्टर कमल गुप्ता का भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उपस्थित कॉलोनी वासियों ने 5 अक्तूबर को कमल के फूल के निशान वाला बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता को भारी बहुमत से विजयी बनाने का आश्वासन दिया। समारोह को संबोधित करते हुए|
डॉ.कमल गुप्ता ने कहा कि कालोनी वासियों के जोश से साफ है कि हिसार में कमल का फूल खिलने जा रहा है। उन्होंने बताया कि सूर्य नगर व शिव नगर की गलियां पक्की करवाई, छठ पूजा घाट बनवाया गया। उन्होंने बताया कि आचार संहिता हटने के बाद कालोनी में घरों की छतों के ऊपर से गुजर रही बिजली की तार हटवाने की समुचित व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान सुजीत कैमरी, सुनील गुप्ता, सतीश, शंकर गोस्वामी, ललन, रवि, प्रेम, रमाकांत, महावीर जांगड़ा, सुरेश गोयल धूपवाला, सुरेश पुजारी, महेंद्र गिरी, सुनील वर्मा व लोकेश सहित सैकड़ों की संख्या में कॉलोनी वासी उपस्थित वासी ी वासी उपस्थित रहे।