Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    INS सूरत 15वें ‘नसीम अल बह्र’ समुद्री अभ्यास में भाग लेने के लिए ओमान पहुंचा

    November 10, 2026

    CBSE ने जारी की 2027 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

    November 9, 2026

    SBI SCO Recruitment 2026: चीफ मैनेजर और मैनेजर के पदों पर भर्ती, 23 नवंबर तक करें आवेदन

    November 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के DA/DR में 3% की बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू

      October 29, 2026

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      INS सूरत 15वें ‘नसीम अल बह्र’ समुद्री अभ्यास में भाग लेने के लिए ओमान पहुंचा

      November 10, 2026

      ISRO लॉन्च करेगा GSLV-F18 रॉकेट, NVS-03 सैटेलाइट से मजबूत होगा भारत का NavIC सिस्टम

      October 30, 2026

      Apple iPhone Duo के प्री-ऑर्डर शुरू, फोल्डेबल फोन में मिलेंगी दो डिस्प्ले

      October 17, 2026

      Gemini 4 Argon दुनिया भर में लॉन्च, कोडिंग क्षमताओं में हुआ सुधार

      October 14, 2026

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » सामाजिक एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार का केंद्र हमारे धार्मिक स्थल -कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा
    June 7, 2025

    सामाजिक एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार का केंद्र हमारे धार्मिक स्थल -कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा

    A group of individuals gathered near a foundation stone plaque for a Radha-Krishna temple in Bajodhi village, Haryana. The plaque is unveiled by the Haryana Minister of State for Development, Mr. Ranveer Singh Gangwa, and other officials. Flowers adorn the plaque, and the date is noted as 07.06.2025.
    हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री श्री रणवीर सिंह गंगवा गाँव बाड़ोढ़ी में राधा-कृष्ण मंदिर का शिलान्यास करते हुए।
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने आज गांव बाडोपट्टी में श्रद्धा और आस्था के प्रतीक राधा-कृष्ण मंदिर का भूमि पूजन कर मंदिर निर्माण कार्य की नींव रखी। इस अवसर पर ग्रामीणों व श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। मंत्रोच्चारण और वैदिक विधि-विधान से भूमि पूजन की प्रक्रिया पूरी की गई। कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने इस शुभ अवसर पर भक्तजनों को संबोधित करते हुए कहा कि मंदिर केवल ईश्वर भक्ति का स्थान नहीं होता, बल्कि वह सामाजिक एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार का भी केंद्र होता है। उन्होंने कहा कि राधा-कृष्ण मंदिर का निर्माण न केवल गांववासियों की धार्मिक आस्था को सशक्त करेगा, बल्कि आने वाली पीढिय़ों को भी आध्यात्मिक मार्ग पर प्रेरित करेगा। उन्होंने बताया कि गांवों में धार्मिक स्थल सामाजिक जीवन की धुरी होते हैं, जहां लोग न केवल पूजा करते हैं, बल्कि एक-दूसरे से संवाद कर सामाजिक एकता को भी मजबूती देते हैं। उन्होंने ग्रामीणों की भावनाओं का सम्मान करते हुए मंदिर निर्माण के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा गांवों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ धार्मिक स्थलों के संरक्षण एवं विकास के लिए भी सतत प्रयास किए जा रहे हैं। गंगवा ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना से मंदिर निर्माण में सहयोग करें और इसे एक प्रेरणादायी स्थान बनाएं। इस मौके पर मंदिर समिति के सदस्यों, ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं ने मंत्री का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया और कहा कि यह मंदिर पूरे क्षेत्र के लिए एक नई सांस्कृतिक दिशा का प्रतीक बनेगा। इस मौके पर पूर्वचेयरमैन सतबीर वर्मा, रणधीर सिंह धीरू सहित आसपास क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित रहे।

    आध्यात्मिक विकास ग्रामीण संस्कृति धार्मिक आस्था बाडोपट्टी गांव भूमि पूजन मंदिर निर्माण रणबीर सिंह गंगवा राधा-कृष्ण मंदिर सामाजिक एकता सांस्कृतिक धरोहर
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleगरीबों और श्रमिकों की ताकत से बनेगा विकसित भारत : सीएम नायब सिंह सैनी
    Next Article एक देश-एक चुनाव से देश के संसाधनों की होगी बचत, प्रशासनिक कार्यक्षमता भी बढेगी : कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा
    Muskan Sheoran

    Related Posts

    कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बरवाला में 6 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

    August 24, 2025

    अग्रोहा को मिलेगा वैश्विक पुरातात्विक मानचित्र पर स्थान : सीएम सैनी

    August 18, 2025

    हरियाणा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने के लिए लगातार कर रही है कार्य : कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा

    July 4, 2025

    एक देश-एक चुनाव से देश के संसाधनों की होगी बचत, प्रशासनिक कार्यक्षमता भी बढेगी : कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा

    June 7, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    टेक्नोलॉजी
    November 10, 2026

    INS सूरत 15वें ‘नसीम अल बह्र’ समुद्री अभ्यास में भाग लेने के लिए ओमान पहुंचा

    भारतीय नौसेना का युद्धपोत INS सूरत द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘नसीम अल बह्र’ (Sea Breeze) के…

    CBSE ने जारी की 2027 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

    November 9, 2026

    SBI SCO Recruitment 2026: चीफ मैनेजर और मैनेजर के पदों पर भर्ती, 23 नवंबर तक करें आवेदन

    November 6, 2026

    CBSE LOC करेक्शन विंडो 2026-27: स्कूल 7 नवंबर तक कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों की डिटेल्स में कर सकेंगे सुधार

    November 3, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    व्यक्तित्व के प्रकार

    May 12, 2022

    वाटर रेसिस्टेंस, 40 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ 1,799 रुपये में Noise Buds VS102 pro भारत में लॉन्च – जानिए सभी फीचर्स

    January 31, 2023

    पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन : उपायुक्त अनीश यादव

    May 4, 2025

    ड्राइंग रूम की राजनीति करने वाले को सबक सिखाएगी हिसार की जनता : गौतम सरदाना

    September 21, 2024
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.