Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कूनो नेशनल पार्क में चार नए चीता शावकों का जन्म, भारत में जन्मी चीता KGP12 बनी मां

    September 21, 2026

    सरस्वती गोल्ड सूक की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में होगा ‘धरोहर 2026’ का भव्य आयोजन

    September 17, 2026

    HiDM में “AI-आधारित यूजर एक्सपीरियंस और वेबसाइट प्रदर्शन में सुधार” सेमिनार का सफल आयोजन

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » गरीबों और श्रमिकों की ताकत से बनेगा विकसित भारत : सीएम नायब सिंह सैनी
    June 7, 2025

    गरीबों और श्रमिकों की ताकत से बनेगा विकसित भारत : सीएम नायब सिंह सैनी

    A man with a colorful turban raises his fist while speaking at a public event, conveying a message about the strength of the poor and laborers in building a developed India.
    सीएम नायब सिंह सैनी Bookmark message Copy message Export
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि भारत की असली ताकत गरीब, श्रमिक और वंचित वर्ग के लोग हैं, जो अपने परिश्रम से देश को विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 11 वर्षों में इस मेहनतकश वर्ग को वह सम्मान और अधिकार दिए हैं, जो कांग्रेस कभी नहीं दे पाई। मुख्यमंत्री संत कबीर कुटीर में डीएससी समाज के प्रदेशभर से आए प्रतिनिधिमंडल को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर डीएससी समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और आरक्षण वर्गीकरण लागू करवाने के लिए आभार जताया। साथ ही, 11 जून को सिरसा में आयोजित होने वाली संत कबीर जयंती में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा, “समाज ने जो सम्मान की पगड़ी मेरे सिर पर रखी है, वह सम्मान समाज का है और मैं इसे कभी कम नहीं होने दूंगा।” उन्होंने बताया कि हाल ही में घोषित 3,500 भर्तियों में से 605 पद डीएससी समाज तथा 604 पद अन्य अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित किए गए हैं। यह सामाजिक न्याय की दिशा में एक सशक्त कदम है। इस मौके पर विधायक श्री कपूर सिंह वाल्मीकि, मेयर श्री रामअवतार वाल्मीकि, अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन श्री रविंद्र बलियाला, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, स्वामी स्वदेश कबीर, पूर्व मंत्री बिशम्बर वाल्मीकि, अनूप धानक जगदीश नय्यर, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री भारत भूषण भारती, मीडिया सचिव श्री प्रवीण आत्रेय सहित डीएससी समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    कांग्रेस ने डॉ. अंबेडकर को नहीं दिया सम्मान
    सैनी मुख्यमंत्री सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस पार्टी ने हमेशा परिवारवाद को प्राथमिकता दी और देश की आम जनता की उपेक्षा की। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान की बदौलत आज देश में लोकतंत्र कायम है, लेकिन कांग्रेस ने कभी उन्हें उचित सम्मान नहीं दिया। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि चुनावों में वे संविधान की प्रति हाथ में लेकर भ्रम फैलाते रहे, जबकि यह संविधान पूजा योग्य है, प्रदर्शन की वस्तु नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संविधान पहले से कहीं अधिक मजबूत हुआ है।

    प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत को मिली वैश्विक पहचान
    श्री सैनी ने कहा कि कांग्रेस यह अफवाह फैला रही थी कि यदि मोदी फिर से प्रधानमंत्री बने तो संविधान खतरे में पड़ जाएगा, जबकि हकीकत यह है कि नरेंद्र मोदी ने संविधान की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता के चलते भारत आज आत्मनिर्भर और वैश्विक मंच पर सशक्त राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों के नाम पर केवल राजनीति की और उन्हें और ज्यादा गरीब बना दिया। लेकिन पिछले 11 वर्षों में गरीबों को सम्मानपूर्वक जीवन देने की दिशा में ठोस प्रयास हुए हैं।

    डीएससी समाज को मिला हक
    इस अवसर पर सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्री कृष्ण बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री सैनी ने डीएससी समाज की 60-70 वर्षों की पीड़ा को समाप्त कर जो अधिकार दिए हैं, वह ऐतिहासिक और युगांतकारी निर्णय है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का जो निर्णय था, उसे हरियाणा में लागू करना मुख्यमंत्री के संवेदनशील नेतृत्व का प्रमाण है। श्री बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री आमजन के लिए सुलभ रहते हैं और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करते हैं। उन्होंने कहा कि अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए मुख्यमंत्री समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रहे हैं।

    अनुसूचित जाति कल्याण आरक्षण वर्गीकरण कांग्रेस आलोचना गरीब वर्ग सशक्तिकरण डीएससी समाज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मोदी सरकार उपलब्धियां संत कबीर जयंती संविधान सम्मान सामाजिक न्याय
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous ArticleHIDM छात्रों का TR Motors में किया इंडस्ट्रियल विज़िट – डिजिटल मार्केटिंग के साथ व्यवसायिक ज्ञान सीखने का मौका मिला
    Next Article सामाजिक एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार का केंद्र हमारे धार्मिक स्थल -कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा
    Muskan Sheoran

    Related Posts

    खेलों से जीवन में लाएं अनुशासन और समर्पण : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

    September 1, 2025

    ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

    September 1, 2025

    डबवाली में यूथ मैराथन: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने झंडी दिखाकर रवाना किया

    August 24, 2025

    केंद्र के स्वच्छ सर्वेक्षण की तर्ज पर हरियाणा के सभी शहरों की होगी स्वच्छता रैंकिंग : मुख्यमंत्री

    August 23, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    एजुकेशन
    September 21, 2026

    कूनो नेशनल पार्क में चार नए चीता शावकों का जन्म, भारत में जन्मी चीता KGP12 बनी मां

    मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चार नए चीता शावकों का जन्म हुआ है।…

    सरस्वती गोल्ड सूक की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में होगा ‘धरोहर 2026’ का भव्य आयोजन

    September 17, 2026

    HiDM में “AI-आधारित यूजर एक्सपीरियंस और वेबसाइट प्रदर्शन में सुधार” सेमिनार का सफल आयोजन

    August 21, 2026

    एआई आधारित यूज़र एक्सपीरियंस और वेबसाइट परफॉर्मेंस को लेकर होगा विशेष सेमिनार

    August 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    मोहन भागवत: धर्म का मर्म समझने के लिए सही धार्मिक शिक्षा जरूरी

    December 23, 2024

    हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू |

    November 13, 2024

    डिजिटल मार्केटिंग सेमिनार फेस्ट 2022: फ्रीलांस डिजिटल मार्केटर के रूप में कैसे काम करें पर एक सेमिनार 8 अगस्त को आयोजित होने जा रहा है

    August 3, 2022

    HiDM में “जैस्पर एआई पर उच्च-कन्वर्ज़न मार्केटिंग कॉपी” सेमिनार का आयोजन होगा

    June 19, 2026
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.