Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सौंदर्य समस्याओं एवं चर्म रोगों का निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

    August 3, 2026

    टोहाना में 26 जुलाई को निःशुल्क फर्टिलिटी चेकअप कैंप का आयोजन, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे नि:शुल्क परामर्श

    July 24, 2026

    आदमपुर में ‘द व्हाइट डाउनटाउन’ रेस्टोरेंट एवं होटल का भव्य शुभारंभ, क्षेत्र को मिली नई पहचान

    July 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » मान को जिता देना समझ लेना मैं जीत गया : दीपेन्द्र हुड्डा
    हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 September 26, 2024

    मान को जिता देना समझ लेना मैं जीत गया : दीपेन्द्र हुड्डा

    मान को जिता देना समझ लेना मैं जीत गया : दीपेन्द्र हुड्डा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    युवा दिलों की धडक़न एवं लोकप्रिय सांसद दीपेन्द्र हुड्डा बुधवार को नलवा से कांग्रेस उम्मीदवार अनिल मान के समर्थन में गांव रावलवासखुर्द के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। जनसभा में उमड़ी हजारों की भीड़ ने अनिल मान की जीत पर मुहर लगाने का काम किया। भारी भीड़ के चलते स्टेडियम का मैदान छोटा पड़ गया। नलवा हलके में अनिल मान पहले हीविपक्षियों से काफी आगे चल रहे थे दीपेंद्र हुड्डा की जनसभा ने उन्हें जीत के और करीब पहुंचा दिया है। दीपेंद्र हुड्डा ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अनिल मान एक शिक्षित, युवा और मेहनती उम्मीदवार हैं जो नलवा हलके को उन्नति के रास्ते पर लेकर जाएंंगे। हलके की जनता इन्हें विजयी बनाकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लाने में अपना योगदान दे। आप लोग नलवा हलके से भाई मान को जिता देना समझ लेना की मैं जीत गया हूं।

    प्रदेश की जनता ने इस बार अपना जनादेश दे दिया है। इस बार प्रदेश में कांग्रेस आ रही है और भाजपा जा रही है। इसलिए आप लोग कांग्रेस की सरकार लाने में अपना भरपूर योगदान दें और नलवा हलके से एक सुलझे हुए नेता अनिल मान कविजयी बनाएंं। हुड्डा ने मंच से भाजपा पर तीखे वार करते हुए कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जिसने प्रदेश के किसी वर्ग को नहीं बख्शा सबके साथ इस सरकार ने अन्याय और ज्यादती की है। खासतौर पर किसानों के साथ तो इस सरकार ने जुल्म की सभी हदें पार कर दीं। शांतिपूर्वक ढंग से अपने हक की आवाज उठाने के लिए दिल्ली जाने वाले किसानों के रास्ते में भाजपा सरकार ने तानाशाही दिखाते हुए कीलें बिछाकर, बैरिकेट लगाकर रोकने का प्रयास किया। किसानों पर लाठी, गोली, वाटर कैनन और आंंसू गैसे के गोले बरसाए गए। किसान अपनी पीठ पर भाजपा सरकार की लाठियों के घाव लिए अभी तक घूम रहा है और वह अपने एक-एक घाव का हिसाब लेने के लिए 5 अक्टूबर का इंतजार कर रहा है। वहीं भाजपा सरकार ने हरियाणा को बेरोजगारी में नंबर वन बनाने का काम किया है। युवाओं को नौकरी के नाम पर एचकेआरएन, ग्रुप डी, ग्रुप सी, अग्निवीर में उलझाकर उनकी प्रतिभा के साथ मजाक किया जा रहा है। आज बेरोजगारी हरियाणा की सबसे बड़ी समस्या है

    कर्मचारीअपने हितों को लेकर सडक़ों पर है। व्यापारी सुरक्षित नहीं हैं। कानून व्यवस्था ऐसी है कि लोग देर-सवेर अपने घरों से निकलने से डरने लगहैं। कुल मिलाकर भाजपा सरकार ने पिछले 10 साल में हरियाणा कोकाफी पीछे ले जाकर छोड़ दिया है। लेकिन अब प्रदेश की जागरुक जनता जाग चुकी है और इस बार भाजपा को ऐसा सबक सिखाएगी कि वह फिर से कभी सत्ता का मुंह नहीं देख पाएगी। जनसभा में पहुंचे पूर्व वित्त मंत्री प्रो. संपत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बार भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। हलके की जनता नलवा हलके से अनिल मान को विजयी बनाकर इसमें अपना भरपूर योगदान दे। जनसभा को सांसद जय प्रकाश सहित कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया। अनिल मान ने सांसद दीपेन्द्र हुड्डा, जय प्रकाश व कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं तथा हजारों की संख्या में पहुंचे नलवा हलके के लोगों का हार्दिक आभार जताया। उन्होंने कहा कि नलवा हलके की जनता मेरी असली ताकत है और जब तक आप लोगों का आशीर्वाद मेरे साथ है मुझे दुनिया की कोई ताकत हरा नहीं सकती। आप लोग आने वाली 5 अक्टूबर को 1 नंबर वोटिंग मशीन में 1 नंबर पर हाथ के निशान का बटन दबाकर अपने भाई, अपने बेटे को एक नंबर पर लाने का काम करें नलवा हलके को 1 नंबर पर पहुंचाने का वादा मैं आप लोगों से करता हूं।

    अनिल मान कांग्रेस दीपेन्द्र हुड्डा नलवा हलके भाजपा सरकार हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleआम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजय सातरोड़िया को हिसार शहर में मिल रहा जबरदस्त समर्थन
    Next Article विजय संकल्प रैली में रामनिवास घोड़ेला का राजनैतिक कद बढ़ा गए राहुल गांधी
    Kavita Khatkar

    Related Posts

    सौंदर्य समस्याओं एवं चर्म रोगों का निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

    August 3, 2026

    आदमपुर में ‘द व्हाइट डाउनटाउन’ रेस्टोरेंट एवं होटल का भव्य शुभारंभ, क्षेत्र को मिली नई पहचान

    July 5, 2026

    एचआईडीएम में “एआई एवं मार्केटिंग में कंज्यूमर साइकोलॉजी” विषय पर सफल सेमिनार का आयोजन

    June 29, 2026

    “कैपकट – मॉडर्न वीडियो एडिटिंग की सम्पूर्ण गाइड” विषय पर सफल सेमिनार आयोजित

    June 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    हिसार न्यूज
    August 3, 2026

    सौंदर्य समस्याओं एवं चर्म रोगों का निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

    चोपड़ा नर्सिंग होम एवं स्किन केयर सेंटर ने अपने चिकित्सा शिविर की श्रृंखला जारी रखते…

    टोहाना में 26 जुलाई को निःशुल्क फर्टिलिटी चेकअप कैंप का आयोजन, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे नि:शुल्क परामर्श

    July 24, 2026

    आदमपुर में ‘द व्हाइट डाउनटाउन’ रेस्टोरेंट एवं होटल का भव्य शुभारंभ, क्षेत्र को मिली नई पहचान

    July 5, 2026

    एचआईडीएम में “एआई एवं मार्केटिंग में कंज्यूमर साइकोलॉजी” विषय पर सफल सेमिनार का आयोजन

    June 29, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    ‘विकसित भारत का सपना पूरा करने के लिए हर साल 10% जीडीपी ग्रोथ जरूरी’, बोले सीआईआई के अध्यक्ष

    July 6, 2025

    एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन

    May 28, 2022

    बरसाती नाले के निर्माण में अनियमितताओं की आशंका, मेयर प्रवीण पोपली ने किया निरीक्षण

    June 27, 2025

    Xiaomi HyperOS के साथ POCO X6 और POCO X6 Pro भारत में लॉन्च ; जाने कीमत और विशिष्टताएँ

    January 12, 2024
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.