Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    HiDM में “AI-आधारित यूजर एक्सपीरियंस और वेबसाइट प्रदर्शन में सुधार” सेमिनार का सफल आयोजन

    August 21, 2026

    एआई आधारित यूज़र एक्सपीरियंस और वेबसाइट परफॉर्मेंस को लेकर होगा विशेष सेमिनार

    August 18, 2026

    HiDM में डिजिटल मार्केटिंग एजेंसियों के लिए बिज़नेस प्रोसेस मैनेजमेंट सिस्टम पर सेमिनार आयोजित किया जाएगा

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » निर्माण मजदूरों की समस्याओं को लेकर इंटक का रोष प्रदर्शन
    हिसार न्यूज August 21, 2025

    निर्माण मजदूरों की समस्याओं को लेकर इंटक का रोष प्रदर्शन

    लोगों का समूह निर्माण मजदूरों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए।
    निर्माण मजदूरों की समस्याओं को लेकर इंटक का रोष प्रदर्शन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भवन निर्माण मजदूर संघ हरियाणा राज्य (इंटक) जिला हिसार की ओर से आज हजारों निर्माण श्रमिकों ने कांग्रेस भवन, राजगढ़ रोड हिसार में एकत्र होकर अपनी समस्याओं को लेकर जोरदार रोष प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मजदूरों ने सरकार पर श्रमिकों की अनदेखी करने और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। सभा की अध्यक्षता जिला प्रधान जोरा सिंह पाबड़ा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय इंटक यूनियन के सचिव एवं हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष अमित यादव ने शिरकत की। मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री व भवन निर्माण मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोहान रहे और संचालन प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार नैन ने किया। सभा में प्रमुख मुद्दा हरियाणा
    भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले और अवैध पंजीकरण का रहा। मजदूर नेताओं ने कहा कि बोर्ड की वेबसाइट को अचानक बंद कर दिया गया है, जिससे लाखों श्रमिकों को मिलने वाली सुविधाएं ठप हो गई हैं। मजदूरों का कोई दोष नहीं होने के बावजूद उन्हें योजनाओं से वंचित किया जा रहा है। नेताओं ने आरोप लगाया कि यह सारा घोटाला श्रम विभाग की गलत नीतियों और अधिकारियों की मिलीभगत का नतीजा है। यूनियन नेताओं ने कहा कि सरकार ने मजदूरों के पंजीकरण की पुरानी प्रक्रिया को खत्म करके 2018 से ऑनलाइन सिस्टम लागू किया। पहले पंजीकरण के लिए यूनियनों और श्रम विभाग के अधिकारियों को 90 दिन का कार्य प्रमाण पत्र जारी करने का अधिकार था, जिससे करीब 80 प्रतिशत पंजीकरण वैध और सही तरीके से हुए। लेकिन नई ऑनलाइन प्रणाली में यह अधिकार पंचायत सचिव, पटवारी, बीडीओ, तहसीलदार और सीएससी सेंटरों को दे दिया गया। इससे मजदूरों को वेरिफिकेशन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और भ्रष्टाचार बढ़ा है। यूनियन नेताओं ने कहा कि सरकार द्वारा चुनावी रैलियों में किए गए पंजीकरण और 1100 रुपये देने की घोषणा ने भी गड़बड़ियों को और बढ़ा दिया है। सभा के दौरान मजदूरों
    ने नारेबाजी करते हुए सरकार से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की। “मजदूर विरोधी सरकार मुर्दाबाद, हमारा हक हमें दो, घोटालेबाज अधिकारियों को सजा दो” जैसे नारे गूंजते रहे। मजदूरों ने कहा कि वेबसाइट बंद होने के कारण वे अपनी मेहनत की कमाई से जुड़ी योजनाओं और लाभ से वंचित हो रहे हैं। इससे मजदूरों में गहरा आक्रोश है और यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

    8 सूत्रीय मांग पत्र

    सभा में मजदूरों ने अपनी 8 सूत्रीय मांगें रखीं, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं-

    • डब्ल्यूबीओसीडब्ल्यू बोर्ड की वेबसाइट तुरंत चालू की जाए और मजदूरों को लाभ दिया जाए।
    • बोर्ड में स्थायी अधिकारी व कर्मचारी भर्ती किए जाएं और उसका स्वतंत्र ढांचा तैयार हो।
    • 90 दिन की वेरिफिकेशन का अधिकार पुनः यूनियनों को दिया जाए।
    • फर्जीवाड़ा करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
    • गलत तरीके से आपत्ति लगाकर रद्द किए गए लाभ के फॉर्म बहाल किए जाएं।
    • फैमिली आईडी के नाम पर मजदूरों का उत्पीड़न बंद हो।
    • जिला स्तर पर वेरिफिकेशन में यूनियनों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाए।
    • प्रवासी मजदूरों सहित सभी का पंजीकरण विशेष कैंप लगाकर किया जाए।

    मुख्यमंत्री और श्रम मंत्री को सौंपा जाएगा ज्ञापन

    सभा के बाद मजदूरों ने रैली निकालकर जिला उपायुक्त कार्यालय तक मार्च करने का ऐलान किया। वहां से हरियाणा के मुख्यमंत्री और श्रम मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को प्रदेशभर में तेज किया जाएगा और सरकार को मजदूरों की ताकत दिखा दी जाएगी।

    कई नेताओं ने किया संबोधन

    इस अवसर पर विभिन्न तहसीलों और ब्लॉकों से आए प्रधानों और पदाधिकारियों ने भी मजदूरों को संबोधित किया। इनमें सुरेंद्र सैनी (नारनौद), केसर गहलोत (उकलाना), मीना खेदड़ (बरवाला), चत्तर सिंह (खेड़ी चोपड़ा), धर्मवीर कुलेरी (अग्रोहा), अनूप सारंगपुर (आदमपुर), प्रदीप बांडा हेड़ी, सुनीता (सिवानी), रोहित नैन (हांसी), रामोतार (भिवानी), नरेश भुक्कल और प्रवीन कुमार बोस्ती शामिल रहे।

    प्रवासी मजदूर फैमिली आईडी विवाद मजदूर यूनियन मजदूर रैली यूनियन मांगें वेरिफिकेशन अधिकार श्रम विभाग श्रमिक अधिकार हरियाणा आंदोलन हिसार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleरोटरी हिसार ने पीएम श्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल गंगवा में किया पौधारोपण
    Next Article अग्रोहा धाम में शरद पूर्णिमा पर 42 वां विशाल वार्षिक मेला 7 अक्टूबर को लगेगा : बजरंग गर्ग
    Jatin Theri

    Related Posts

    सौंदर्य समस्याओं एवं चर्म रोगों का निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

    August 3, 2026

    आदमपुर में ‘द व्हाइट डाउनटाउन’ रेस्टोरेंट एवं होटल का भव्य शुभारंभ, क्षेत्र को मिली नई पहचान

    July 5, 2026

    एचआईडीएम में “एआई एवं मार्केटिंग में कंज्यूमर साइकोलॉजी” विषय पर सफल सेमिनार का आयोजन

    June 29, 2026

    “कैपकट – मॉडर्न वीडियो एडिटिंग की सम्पूर्ण गाइड” विषय पर सफल सेमिनार आयोजित

    June 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    एजुकेशन
    August 21, 2026

    HiDM में “AI-आधारित यूजर एक्सपीरियंस और वेबसाइट प्रदर्शन में सुधार” सेमिनार का सफल आयोजन

    हिसार इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग (HiDM) द्वारा “AI-आधारित यूजर एक्सपीरियंस और वेबसाइट प्रदर्शन में सुधार”…

    एआई आधारित यूज़र एक्सपीरियंस और वेबसाइट परफॉर्मेंस को लेकर होगा विशेष सेमिनार

    August 18, 2026

    HiDM में डिजिटल मार्केटिंग एजेंसियों के लिए बिज़नेस प्रोसेस मैनेजमेंट सिस्टम पर सेमिनार आयोजित किया जाएगा

    August 15, 2026

    HiDM में “AI आधारित कीवर्ड रिसर्च और कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा

    August 11, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    हिसार लोकसभा क्षेत्र से अच्छे अंतर से जीत तय : रणजीत सिंह

    June 1, 2024

    हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए सबसे अच्छे स्थान

    June 30, 2022

    पारस संस्थान के निदेशक राकेश शर्मा ने एमडीएन स्कूल कैथल में करियर परामर्श सेमिनार का आयोजन किया

    September 16, 2022

    मनोचिकित्सा के 4 प्रकार: बच्चों में मानसिक बीमारी के लिए

    September 6, 2022
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.