Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    “कैपकट – मॉडर्न वीडियो एडिटिंग की सम्पूर्ण गाइड” विषय पर सफल सेमिनार आयोजित

    June 13, 2026

    एआई-पावर्ड कंटेंट स्ट्रेटेजी पर HIDM में हुआ सेमिनार, विद्यार्थियों ने सीखे डिजिटल कंटेंट के आधुनिक गुर

    June 11, 2026

    अमन राज गिल व शिवा चौधरी के सुरों संग गूंजेगा “से नो टू ड्रग्स” का संदेश, हिसार में होगा लाइव कॉन्सर्ट

    May 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » हिसार को पहली बार चंडीगढ़ से सीधी रेल सेवा की सौगात, सावित्री और नवीन जिंदल ने दिखाई हरी झंड
    हिसार न्यूज May 17, 2025

    हिसार को पहली बार चंडीगढ़ से सीधी रेल सेवा की सौगात, सावित्री और नवीन जिंदल ने दिखाई हरी झंड

    नई रेल सेवा के उद्घाटन पर हरी झंडी दिखाते हुए नेता और नागरिक, सजी हुई ट्रेन के साथ।
    नई ट्रेन सेवा के शुभारंभ पर जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी, हिसारवासियों में खुशी का माहौल।
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • 59 वर्षों बाद ऐतिहासिक मांग हुई पूरी, हिसारवासियों में खुशी की लहर
    • हिसार से चंडीगढ़ और रेवाड़ी के लिए दो नई ट्रेनों की शुरुआत
    • सावित्री जिंदल ने अग्रोहा को रेल से जोड़ने का रखा अगला लक्ष
    • नवीन जिंदल बोले- नई रेल सेवाएं विकास की नई राह खोलेंगी

    हरियाणा के गठन के 59 वर्षों बाद हिसार को उसकी राजधानी चंडीगढ़ से पहली बार सीधी रेल सेवा का उपहार मिला है। आज का दिन हिसार के इतिहास में गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक बन गया, जब हिसार की विधायक सावित्री जिंदल और कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल ने संयुक्त रूप से दो नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन ट्रेनों में से एक सीधी ट्रेन हिसार से चंडीगढ़ के लिए है, जबकि दूसरी ट्रेन हिसार से रेवाड़ी के लिए चलेगी। यह सेवा दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों के लिए भी बड़ी सुविधा बनेगी क्योंकि रेवाड़ी होते हुए गुरुग्राम और दिल्ली तक आसान यात्रा संभव हो सकेगी।

    स्टेशन पर समारोह, फूलों की सजावट और नागरिकों का उत्साह 

    इस मौके पर हिसार रेलवे स्टेशन पर एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। स्टेशन को रंगीन झंडियों और फूलों से सजाया गया था, और वातावरण पूरी तरह से उत्सवमय था। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और रेलवे अधिकारी
    इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।

    वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, विधायक-सांसद ने निभाई अहम भूमिका

    यह सीधी ट्रेन सेवा सिर्फ एक नई यात्रा नहीं, बल्कि हिसार के लोगों के वर्षों पुराने एक सपने का साकार होना है। जब 1966 में हरियाणा का गठन हुआ था, तभी से यह मांग उठती रही कि हिसार को चंडीगढ़ से सीधी रेल सेवा से जोड़ा जाए। हिसार की विधायक सावित्री जिंदल और सांसद नवीन जिंदल ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया और केंद्र सरकार  व रेलवे मंत्रालय के समक्ष इसे प्रमुखता से रखा। उनके सतत प्रयास और जनभावनाओं को समझने की प्रतिबद्धता ने ही यह उपलब्धि संभव की।

    सावित्री जिंदल: अगला लक्ष्य अग्रोहा  को जोड़ना ;

    इस अवसर पर विधायक सावित्री जिंदल ने रेल मंत्रालय, बीकानेर रेल मंडल के डीएम, और स्थानीय रेलवे अधिकारियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ एक रेल सेवा नहीं, बल्कि हिसार की तरक्की की दिशा में एक बड़ी छलांग है। ये ट्रेनें हमारे युवाओं, विद्यार्थियों, व्यापारियों और सरकारी कर्मचारियों के लिए सुविधाजनक, सुलभ और सस्ती यात्रा का विकल्प देंगी।” सावित्री जिंदल ने यह भी घोषणा की कि अब उनका अगला लक्ष्य हिसार को अग्रोहा से रेल मार्ग द्वारा जोड़ना है।

    नवीन जिंदल: कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट्स से जुड़ेगा हर कोना
    सांसद नवीन जिंदल ने इस रेल सेवा को जनता को समर्पित एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा, “हिसार से चंडीगढ़ और गुरुग्राम के लिए शुरू की गई ये नई रेल सेवाएं न केवल दूरी को कम करेंगी, बल्कि विकास और संभावनाओं की नई राह भी खोलेंगी।” उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में और कई रेल कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट्स पर कार्यकिया जाएगा ताकि हिसार को राज्य और देश के हर कोने से बेहतर रेल संपर्कमिल सके।

    नागरिकों में उत्सव का माहौल, सुविधाओं से बढ़ेगी भागीदारी
    नई ट्रेनों की शुरुआत से स्थानीय नागरिकों में उत्साह और खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि अब चंडीगढ़ तक की यात्रा बेहद सरल, सुगम और किफायती हो जाएगी। व्यापारी वर्ग, छात्र, कर्मचारी और आम नागरिक एक स्वर में कह रहे हैं कि – “अब चंडीगढ़ दूर नहीं!” यात्रियों का मानना है कि इन सेवाओं से शिक्षा, व्यापार, स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी कार्यों के लिए चंडीगढ़ और गुरुग्राम की
    यात्रा अब पहले से कहीं अधिक सहज हो जाएगी।

    हिसार के भविष्य की दिशा में निर्णायक कदम 

    यह रेल सेवा सिर्फ एक यात्रा की शुरुआत नहीं है, बल्कि यह हिसार के भविष्य की दिशा में एक निर्णायक कदम है, जो आने वाले वर्षों में विकास, समृद्धि और अवसरों के नए द्वार खोलेगा।

    नई रेल सेवा नवीन जिंदल सावित्री जिंदल हरियाणा रेल संपर्क हिसार चंडीगढ़ ट्रेन हिसार ट्रेन सेवा हिसार रेलवे हिसार रेवाड़ी ट्रेन
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleहरियाणा अग्रवाल विकास संगठन द्वारा जरूरतमंद कन्याओं की शादी 18 मई को महाराजा अग्रसेन भवन में करवाएं जाएगी: गर्ग
    Next Article ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर हिसार में गूंजी देशभक्ति की गूंज, भव्यतिरंगा यात्रा का आयोजन
    Jatin Theri

    Related Posts

    “कैपकट – मॉडर्न वीडियो एडिटिंग की सम्पूर्ण गाइड” विषय पर सफल सेमिनार आयोजित

    June 13, 2026

    एआई-पावर्ड कंटेंट स्ट्रेटेजी पर HIDM में हुआ सेमिनार, विद्यार्थियों ने सीखे डिजिटल कंटेंट के आधुनिक गुर

    June 11, 2026

    HiDM में “इंस्टाग्राम के लिए AI के माध्यम से कंटेंट मास्टरी” विषय पर वेबिनार ने छात्रों को किया सशक्त

    April 9, 2026

    HiDM ने आयोजित किया 7वां वार्षिक सर्टिफिकेशन समारोह, उत्कृष्ट छात्रों को किया सम्मानित

    April 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    June 13, 2026

    “कैपकट – मॉडर्न वीडियो एडिटिंग की सम्पूर्ण गाइड” विषय पर सफल सेमिनार आयोजित

    हिसार इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग (HiDM) द्वारा स्टूडेंट एक्टिविटी एंड प्रोग्राम (S.A.P.) के अंतर्गत “कैपकट…

    एआई-पावर्ड कंटेंट स्ट्रेटेजी पर HIDM में हुआ सेमिनार, विद्यार्थियों ने सीखे डिजिटल कंटेंट के आधुनिक गुर

    June 11, 2026

    अमन राज गिल व शिवा चौधरी के सुरों संग गूंजेगा “से नो टू ड्रग्स” का संदेश, हिसार में होगा लाइव कॉन्सर्ट

    May 7, 2026

    Hisar Institute of Digital Marketing ने Guru Jambheshwar University of Science and Technology में आयोजित Internotsav 2026 में भाग लिया, छात्रों को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए।

    May 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    हरियाणा के नए मेयरों को बड़ी सौगात – शपथ ग्रहण के साथ सैलरी में बढ़ोतरी, सरकार ने किया बड़ा ऐलान

    March 25, 2025

    विराट कोहली ने लिस्ट-A करियर में 16,000 रन पूरे करने वाले सबसे तेज़ बल्लेबाज़ बने

    December 25, 2025

    खटीक समाज हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की मुलाकात

    July 2, 2025

    टोयोटा ने लॉन्च किया अर्बन क्रूज़र हाईराइडर एरो एडिशन |

    October 17, 2025
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.