Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CBSE LOC करेक्शन विंडो 2026-27: स्कूल 7 नवंबर तक कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों की डिटेल्स में कर सकेंगे सुधार

    November 3, 2026

    शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर रिलीज किया ‘तू मिल जाए’ गाना, फैंस के बीच मचा उत्साह

    November 2, 2026

    फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का 57 वर्ष की उम्र में निधन, बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के DA/DR में 3% की बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू

      October 29, 2026

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      ISRO लॉन्च करेगा GSLV-F18 रॉकेट, NVS-03 सैटेलाइट से मजबूत होगा भारत का NavIC सिस्टम

      October 30, 2026

      Apple iPhone Duo के प्री-ऑर्डर शुरू, फोल्डेबल फोन में मिलेंगी दो डिस्प्ले

      October 17, 2026

      Gemini 4 Argon दुनिया भर में लॉन्च, कोडिंग क्षमताओं में हुआ सुधार

      October 14, 2026

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर हिसार में गूंजी देशभक्ति की गूंज, भव्यतिरंगा यात्रा का आयोजन
    हिसार न्यूज May 17, 2025

    ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर हिसार में गूंजी देशभक्ति की गूंज, भव्यतिरंगा यात्रा का आयोजन

    हिसार में भव्य तिरंगा यात्रा के दौरान हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए देशभक्ति नारों के साथ नागरिक, घोड़े पर सवार लोग, पुलिसकर्मी और मंदिर की पृष्ठभूमि।
    ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर हिसार में देशभक्ति से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। नागरिकों में उत्साह और जोश का माहौल।
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • वीर हकीकत राय से लेकर वीर मदनलाल ढींगरा तक श्रद्धांजलि, शहर देशभक्ति रंग में रंगा

    हाल ही में भारतीय सेना द्वारा सफलतापूर्वक संचालित किए गए “ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता की गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है। इसी गौरवपूर्ण क्षण के उपलक्ष्य में आज हिसार नगर में एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसने पूरे शहर को देशभक्ति के रंग
    में रंग दिया। तिरंगा यात्रा की शुरुआत मुल्तानी चौक स्थित वीर हकीकत राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद नगरवासियों, समाजसेवी संगठनों, युवाओं, महिलाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति नारों के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का संयोजन पार्षद ज्योति वर्मा ने किया। यात्रा के समापन पर रेड स्क्वायर मार्केट में स्थित वीर क्रांतिकारी मदनलाल ढींगरा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “जय हिंद”, और “सैनिकों को सलाम” जैसे नारों से पूरा शहर गूंज उठा। जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई और नागरिकों ने घरों की छतों से तिरंगे लहराकर उत्साह बढ़ाया इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा, “पाकिस्तान प्रायोजित आतंकियों ने पहलगाम में 26 निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या कर एक कायराना हरकत की थी। लेकिन अब भारत ऐसा देश नहीं रहा जो अत्याचार सहन करे। “ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखा दिया कि भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।’ हिसार नगर निगम के मेयर प्रवीण पोपली ने भी सेना की वीरता को नमन करते हुए कहा, “अब भारत हर मोर्चे पर सक्षम है। हमारी सेना ने साबित कर दिया है कि वह हर आक्रांता को उनकी ही भाषा में जवाब देना जानती है। तिरंगा यात्रा में भाग लेने वालों में मेयर प्रवीण पोपली, सुरेश गोयल धूप वाला, सितेन्द्र भारद्वाज, सुनील वर्मा, सरोज सिहाग, लोकेश असीजा, शुभम वलेचा, राहुल सैनी, नरेश सिंगल, दीपक अग्रवाल, पार्षद भीम महाजन, ज्योति वर्मा, मनोहर लाल वर्मा, मोहित सिंगल, वीरेंदर शर्मा, कृष्ण बिश्नोई, मनोज खटाना, रंजीव  राजपाल, दीनदयाल गोरखपुरिया, नीलम टुटेजा, मोहित गोयल, सुनील चाय पत्ती, हरीश चौधरी, पूर्व पार्षद उम्मेद खन्ना, धर्मवीर पांन्नू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल सेना के पराक्रम को सम्मान देने का माध्यम बना, बल्कि नागरिकों में देशभक्ति की भावना को और भी प्रबल कर गया।

    ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा 2025 देशभक्ति यात्रा भारतीय सेना मदनलाल ढींगरा वीर हकीकत राय हिसार तिरंगा यात्रा हिसार समाचार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleहिसार को पहली बार चंडीगढ़ से सीधी रेल सेवा की सौगात, सावित्री और नवीन जिंदल ने दिखाई हरी झंड
    Next Article देश के बहादुर सैनिकों ने साहस, निष्ठा और अनुशासन के साथ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को दिया अंजाम : मुख्यमंत्री
    Jatin Theri

    Related Posts

    DESIVERSE के PARMISH VERMA LIVE का हिसार में भव्य आयोजन, पंजाबी संगीत की धुनों पर झूमे दर्शक

    October 25, 2026

    भारतीय सेना ने जवानों के लिए ‘भारत राइस’ लॉन्च किया

    October 12, 2026

    हिसार में 24 अक्टूबर को होगा ‘DESIVERSE’ का भव्य आयोजन, परमीश वर्मा देंगे लाइव प्रस्तुति; प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा की कार्यक्रम की जानकारी

    October 11, 2026

    डांडिया नाइट 2026: हिसार में तीन दिवसीय उत्सव का आयोजन

    October 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    एजुकेशन
    November 3, 2026

    CBSE LOC करेक्शन विंडो 2026-27: स्कूल 7 नवंबर तक कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों की डिटेल्स में कर सकेंगे सुधार

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए LOC करेक्शन प्रक्रिया…

    शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर रिलीज किया ‘तू मिल जाए’ गाना, फैंस के बीच मचा उत्साह

    November 2, 2026

    फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का 57 वर्ष की उम्र में निधन, बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक

    October 31, 2026

    ISRO लॉन्च करेगा GSLV-F18 रॉकेट, NVS-03 सैटेलाइट से मजबूत होगा भारत का NavIC सिस्टम

    October 30, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    लुवास के वैज्ञानिकों ने विकसित किया देश का पहला ‘कैटल वेलफेयर असेसमेंट मॉड्यूल’, मिला कॉपीराइट पंजीकरण

    July 1, 2025

    प्रवीण पोपली ने लिया सावित्री जिंदल से आशीर्वाद | हिसार विकास शपथ

    February 21, 2025

    Boat ने लांच की Storm Call 3, फ्लिपकार्ट पर खरीद के लिए उपलब्ध

    April 22, 2024

    जिमी शेरगिल की फिल्म आज़म का मोशन पोस्टर आउट; जानिए कब होगी रिलीज़

    April 26, 2023
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.