Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Muskan Sheoran
हरियाणा के लिए 9 जून 2025 का दिन विकास के एक नए अध्याय की शुरुआत बन गया, जब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट, हिसार से चंडीगढ़ के लिए सीधी हवाई सेवा का विधिवत शुभारंभ किया। यह सेवा हिसारवासियों की लंबे समय से प्रतीक्षित मांग रही है और अब यह सपना साकार हो गया है। यह केवल यात्रा का माध्यम नहीं, बल्कि औद्योगिक, सामाजिक व शैक्षिक प्रगति का द्वार है। हिसार से राज्य की राजधानी चंडीगढ़ तक की दूरी अब 1 घंटे से भी कम समय में तय की जा सकेगी, जबकि सड़क मार्ग से यह यात्रा 5-6…
देश के सबसे बड़े सराकरी बैंक SBI ने केंद्र सरकार की झोली भर दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए SBI ने सरकार को 8076.84 करोड़ रुपये का डिविडेंड दिया है। बैंक ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में रिकॉर्ड ₹70,901 करोड़ का मुनाफा कमाया। इससे पहले यह मुनाफा ₹61,077 करोड़ था। इस तरह बैंक के मुनाफे में 16% की बढ़ोतरी हुई है। SBI ने कहा कि बैंक का मुनाफा बढ़ना देश की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर है। एसबीआई ने कहा कि बैंक अच्छा काम कर रहा है। आम जनता को इससे फायदा हो रहा है। एसबीआई के चेयरमैन सी एस…
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की अभूतपूर्व उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि यह कालखंड भारत के इतिहास में विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम युग बनकर उभरा है। वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को अपनाते हुए देश को एक नई दिशा दी है। आज भारत वोट बैंक की राजनीति से नहीं, बल्कि दूरदर्शी नेतृत्व से आगे बढ़ रहा है। ये 11 वर्ष केवल एक पड़ाव है,प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य…
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने केंद्र सरकार की बहुप्रचारित आयुष्मान भारत योजना की सख्त आलोचना करते हुए कहा कि यह योजना केवल कागजों और प्रचार तक सीमित होकर रह गई है, जबकि जमीनी स्तर पर आम जनता को इसका कोई ठोस लाभ नहीं मिल रहा है। न केवल मोतियाबिंद, पित्त की थैली व बच्चेदानी के ऑपरेशन जैसे आवश्यक इलाज योजना के दायरे से बाहर कर दिए गए हैं, बल्कि कई निजी अस्पताल अब सडक दुर्घटनाओं के घायलों तक को इलाज देने से मना कर रहे हैं। मीडिया को जारी…
अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आपदा रोधी अवसंरचना 2025 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘यह सम्मेलन पहली बार यूरोप में हो रहा है। मैं फ्रांस के राष्ट्रपति और फ्रांस की सरकार को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। साथ ही मैं आगामी संयुक्त राष्ट्र समुद्री सम्मेलन के लिए भी अपनी शुभकामनाएं देता हूं।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘मुझे खुशी है कि अफ्रीकी संघ भी आपदा रोधी अवसंरचना सम्मेलन में शामिल हुआ है। हमें ऐसे कार्यक्रम डिजाइन करने चाहिए, जिन पर कार्रवाई हो सके और यह विकासशील देशों को वित्तीय मदद मिलना सुनिश्चित हो सके। छोटेसमुद्री देशों पर…
जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा है कि जेजेपी संगठन में युवाओं की अहम भूमिका होगी और युवाओं का एक मजबूत संगठन युवा जेजेपी तैयार करेगी। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि वे प्रदेशभर में युवाओं को एकजुट करेंगे और सभी 22 जिलों में जाकर मेहनती युवाओं को जेजेपी के साथ जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि 15 जून से चलने वाले जेजेपी सदस्यता अभियान में नए युवाओं को जेजेपी की नीतियों से अवगत करवाया जाएगा और उन्हें जेजेपी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करवाने के लिए वे विशेष अभियान चलाएंगे। दिग्विजय चौटाला ने यह भी ऐलान किया कि…
हरियाणा विधानसभा की चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विषयक समिति ने शनिवार को जिले का दौरा किया और सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का निरीक्षण किया। इससे पूर्व समिति की बैठक उपायुक्त कार्यालय में भी आयोजित की गई, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और आमजन को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के चेयरपर्सन व मुख्य सचेतक राम कुमार कश्यप ने की। इस बैठक में समिति के सदस्य हिसार विधायक सावित्री जिंदल, नलवा विधायक रणधीर पनिहार, रेणु बाला गुप्ता, इंदु राज सिंह नरवाल, देवेंद्र हंस ने भाग लिया। प्रारंभ में…
कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने ओम यूनिवर्सिटी, हिसार में आयोजित वन नेशन-वन इलेक्शन विषय पर आधारित संगोष्ठी में भाग लिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एक देश-एक चुनाव की अवधारणा देश के संसाधनों की बचत करने, प्रशासनिक कार्यक्षमता बढ़ाने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अधिक सुगम बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के विचार-विमर्श युवाओं में जागरूकता और नीति निर्माण में भागीदारी की भावना को बढ़ावा देते हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बार-बार चुनाव होने से न केवल आर्थिक बोझ बढ़ता है, बल्कि विकास…
हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने आज गांव बाडोपट्टी में श्रद्धा और आस्था के प्रतीक राधा-कृष्ण मंदिर का भूमि पूजन कर मंदिर निर्माण कार्य की नींव रखी। इस अवसर पर ग्रामीणों व श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। मंत्रोच्चारण और वैदिक विधि-विधान से भूमि पूजन की प्रक्रिया पूरी की गई। कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने इस शुभ अवसर पर भक्तजनों को संबोधित करते हुए कहा कि मंदिर केवल ईश्वर भक्ति का स्थान नहीं होता, बल्कि वह सामाजिक एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार का भी केंद्र होता है। उन्होंने कहा कि राधा-कृष्ण मंदिर का…
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि भारत की असली ताकत गरीब, श्रमिक और वंचित वर्ग के लोग हैं, जो अपने परिश्रम से देश को विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 11 वर्षों में इस मेहनतकश वर्ग को वह सम्मान और अधिकार दिए हैं, जो कांग्रेस कभी नहीं दे पाई। मुख्यमंत्री संत कबीर कुटीर में डीएससी समाज के प्रदेशभर से आए प्रतिनिधिमंडल को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर डीएससी समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और आरक्षण वर्गीकरण लागू…