Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    “कैपकट – मॉडर्न वीडियो एडिटिंग की सम्पूर्ण गाइड” विषय पर सफल सेमिनार आयोजित

    June 13, 2026

    एआई-पावर्ड कंटेंट स्ट्रेटेजी पर HIDM में हुआ सेमिनार, विद्यार्थियों ने सीखे डिजिटल कंटेंट के आधुनिक गुर

    June 11, 2026

    अमन राज गिल व शिवा चौधरी के सुरों संग गूंजेगा “से नो टू ड्रग्स” का संदेश, हिसार में होगा लाइव कॉन्सर्ट

    May 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » विधानसभा समिति ने किया सिविल अस्पताल हिसार का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की
    June 7, 2025

    विधानसभा समिति ने किया सिविल अस्पताल हिसार का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की

    A group of officials inspecting a patient in a hospital room. The patient is lying on a bed, while several individuals, including doctors and visitors, are reviewing medical documents and discussing the patient's care.
    विधानसभा समिति ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की।
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हरियाणा विधानसभा की चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विषयक समिति ने शनिवार को जिले का दौरा किया और सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का निरीक्षण किया। इससे पूर्व समिति की बैठक उपायुक्त कार्यालय में भी आयोजित की गई, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और आमजन को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के चेयरपर्सन व मुख्य सचेतक राम कुमार कश्यप ने की। इस बैठक में समिति के सदस्य हिसार विधायक सावित्री जिंदल, नलवा विधायक रणधीर पनिहार, रेणु बाला गुप्ता, इंदु राज सिंह नरवाल, देवेंद्र हंस ने भाग लिया। प्रारंभ में उपायुक्त कार्यालय में समिति की अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई, जिसमें स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के महानिदेशक मनीष बंसल व उपायुक्त अनीश यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिला में उपलब्ध स्वास्थ्य संसाधनों, डॉक्टरों की उपलब्धता, उपकरणों की स्थिति और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं पर चर्चा की गई। बैठक में चेयरपर्सन राम कुमार कश्यप ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को समय पर उचित इलाज, दवाइयां और जांच सुविधाएं सुनिश्चित की जाए ताकि आमजन का सरकारी अस्पतालों पर विश्वास बना रहे। समिति ने बैठक उपरांत सिविल अस्पताल का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की ओपीडी, पंचकर्म, आयुष, इमरजेंसी वार्ड, पैथोलॉजी लैब, महिला वार्ड, आपातकालीन सेवाएं, ऑपरेशन थियेटर आदि का दौरा किया गया। समिति ने अस्पताल परिसर की सफाई व्यवस्था, मरीजों की कतार, दवा वितरण काउंटर और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कुछ कमियों की ओर समिति सदस्यों ने ध्यान दिलाया और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। विशेष रूप से कुछ तकनीकी उपकरणों की अनुपलब्धता और स्टाफ की कमी के मुद्दे उठाए गए, जिन पर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। समिति के सदस्यों ने मरीजों से भी सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं जानीं। मरीजों ने दवाइयों की कमी, लंबी प्रतीक्षा समय और कुछ सेवाओं में विलंब जैसे मुद्दे उठाए। समिति ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को जिम्मेदारी से कार्य करने को कहा। बैठक में यह भी बताया गया कि सरकार द्वारा नए जिला नागरिक अस्पताल के निर्माण हेतु 21 एकड़ 3 कनाल 16 मरला भूमि डीसीएम रोड पर प्रस्तावित की गई है। यह प्रस्ताव पशुपालन विभाग की जमीन पर है, जिसे हस्तांतरित करने की प्रक्रिया गतिमान है। प्रस्तावित अस्पताल के निर्माण से हिसार जिले को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। बैठक के दौरान उपायुक्त अनीश यादव ने समिति को बताया कि जिला प्रशासन नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि अस्पताल की विभिन्न आवश्यकताओं की पहचान कर संबंधित विभागों को प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि नए सिविल अस्पताल के निर्माण के लिए भूमि स्थानांतरण प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जिससे भविष्य में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं आमजन को उपलब्ध होंगी। चेयरपर्सन राम कुमार कश्यप ने समिति सदस्यों और प्रशासनिक अधिकारियों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि समिति की यह यात्रा केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जमीनी सुधार लाने के लिए है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि निरीक्षण की रिपोर्ट विधानसभा में प्रस्तुत कर राज्य सरकार को स्वास्थ्य सेवाओं के और सुधार हेतु सुझाव दिए जाएंगे। इस दौरान एसडीएम ज्योति मित्तल, सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत, डिप्टी सीएमओ डॉ. सुभाष खतरेजा, डॉ तरुण, डॉ अनामिका बिश्नोई, रीना जैन, डॉ सुखबीर वर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    नई अस्पताल योजना मरीज सुविधा मेडिकल सुविधाएं राम कुमार कश्यप विधानसभा निरीक्षण सरकारी अस्पताल सिविल अस्पताल स्वास्थ्य समिति स्वास्थ्य सुधार हिसार स्वास्थ्य सेवाएं
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleएक देश-एक चुनाव से देश के संसाधनों की होगी बचत, प्रशासनिक कार्यक्षमता भी बढेगी : कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा
    Next Article युवाओं को जोड़कर मजबूत संगठन तैयार करेगी जेजेपी : दिग्विजय चौटाला
    Muskan Sheoran

    Related Posts

    कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्रीका सख्त संदेश अपराध करने वालों को नहीं मिलेगी बख्शी

    August 16, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    June 13, 2026

    “कैपकट – मॉडर्न वीडियो एडिटिंग की सम्पूर्ण गाइड” विषय पर सफल सेमिनार आयोजित

    हिसार इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग (HiDM) द्वारा स्टूडेंट एक्टिविटी एंड प्रोग्राम (S.A.P.) के अंतर्गत “कैपकट…

    एआई-पावर्ड कंटेंट स्ट्रेटेजी पर HIDM में हुआ सेमिनार, विद्यार्थियों ने सीखे डिजिटल कंटेंट के आधुनिक गुर

    June 11, 2026

    अमन राज गिल व शिवा चौधरी के सुरों संग गूंजेगा “से नो टू ड्रग्स” का संदेश, हिसार में होगा लाइव कॉन्सर्ट

    May 7, 2026

    Hisar Institute of Digital Marketing ने Guru Jambheshwar University of Science and Technology में आयोजित Internotsav 2026 में भाग लिया, छात्रों को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए।

    May 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    अर्जेंटीना में कॉलेज

    September 11, 2022

    वजन घटाने के लिए खुद को प्रेरित करने के 12 तरीके

    April 20, 2022

    कश्मीर के व्यंजन – कश्मीर के 16 प्रसिद्ध भोजन

    January 31, 2022

    117वीं मन की बात में पीएम मोदी ने कहा- संविधान हमारा मार्गदर्शक

    December 29, 2024
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.