Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jatin Theri
वीर हकीकत राय से लेकर वीर मदनलाल ढींगरा तक श्रद्धांजलि, शहर देशभक्ति रंग में रंगा हाल ही में भारतीय सेना द्वारा सफलतापूर्वक संचालित किए गए “ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता की गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है। इसी गौरवपूर्ण क्षण के उपलक्ष्य में आज हिसार नगर में एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसने पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। तिरंगा यात्रा की शुरुआत मुल्तानी चौक स्थित वीर हकीकत राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद नगरवासियों, समाजसेवी संगठनों, युवाओं, महिलाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति नारों के साथ भव्य तिरंगा यात्रा…
59 वर्षों बाद ऐतिहासिक मांग हुई पूरी, हिसारवासियों में खुशी की लहर हिसार से चंडीगढ़ और रेवाड़ी के लिए दो नई ट्रेनों की शुरुआत सावित्री जिंदल ने अग्रोहा को रेल से जोड़ने का रखा अगला लक्ष नवीन जिंदल बोले- नई रेल सेवाएं विकास की नई राह खोलेंगी हरियाणा के गठन के 59 वर्षों बाद हिसार को उसकी राजधानी चंडीगढ़ से पहली बार सीधी रेल सेवा का उपहार मिला है। आज का दिन हिसार के इतिहास में गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक बन गया, जब हिसार की विधायक सावित्री जिंदल और कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल ने संयुक्त रूप से दो नई ट्रेनों…
वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की मीटिंग हरियाणा अग्रवाल विकास संगठन व वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। बजरंग गर्ग ने प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हरियाणा अग्रवाल विकास संगठन द्वारा जरूरतमंद कन्याओं की शादी 18 मई को महाराजा अग्रसेन भवन में करवाएं जाएगी। शादी में युवक-युवतियों के परिवार के लिए पुरी व्यवस्था संगठन द्वारा की गई है। प्रात:10 बजे घुड़चड़ी, 11:00 बजे बारात का स्वागत, 11:30 बजे वरमाला होगी और 12:30 बजे भोजन आरम्भ व 2:00 बजे फेरे व 4:00 बजे विदाई समारोह होगा। बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रवाल संगठन द्वारा…
बैंक ऑफ इंडिया के हिसार सेंटरने सफल व्यावसायिक आउटरीच कार्यक्रम करके ग्राहक जुड़ाव के साथ स्थानीय संबंधों को मजबूत किया। बीओआई हिसार सेंटर ने इस सप्ताह सहयोगात्मक ऊर्जा से एक व्यापक व्यावसायिक आउटरीच कार्यक्रम की सफलतापूर्वक मेजबानी की और उसके बाद एक आकर्षक ग्राहक बैठक आयोजित की। फील्ड महाप्रबंधक (एफजीएम) चंडीगढ़ अनिल कुमार वर्मा और उनकी टीम ने दो दिनों के लिए हिसार सेंटर का दौरा किया। केंद्र पर स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने और अपने मूल्यवान ग्राहकों की जरुरतों को पूरा करने की प्रतिबद्धता की जो बीओआई टीम के दृष्टिकोण को रेखांकित करती है। बिजनेस आउटरीच कार्यक्रम में स्थानीय…
हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को लघु सचिवालय हिसार स्थित सभागार में जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुसूचित जाति/ जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की अनुपालना को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कैबिनेट मंत्री ने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि एससी/एसटी एक्ट के तहत लंबित व अनट्रेस मामलों के शीघ्र निपटारे हेतु विशेष टीम का गठन किया जाए। उन्होंने उपायुक्त अनीश यादव की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि वे एक सक्षम और सक्रिय अधिकारी हैं। कैबिनेट मंत्री ने निर्देश दिए कि…
हरियाणा बनने के 59 साल बाद हिसार को राजधानी से रेल संपर्क सावित्री जिंदल और नवीन जिंदल हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना सातरोड से गुरुग्राम के लिए भी शुरू होगी नई ट्रेन सेवा हरियाणा के इतिहास में शनिवार, 17 मई 2025 यानि आज का दिन एक नए युग की शुरुआत करेगा, जब पहली बार हिसार से राज्य की राजधानी चंडीगढ़ के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू होगी। इसके साथ ही सातरोड से गुरुग्राम के लिए भी एक नई रेल सेवा की शुरुआत की जाएगी। यह शुभारंभ दोपहर 1:30 बजे हिसार रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान होगा। इस ऐतिहासिक…
हरियाणा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनके परिवार के सदस्य भी उनके साथ उपस्थित रहे। मुलाकात सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में हुई, जहां राष्ट्रपति ने आत्मीयता के साथ डॉ. गुप्ता से लम्बी बातचीत की और राज्य के विकास कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका की सराहना की। डॉ. कमल गुप्ता ने राष्ट्रपति को हरियाणा के हिसार जिले के समीप स्थित अग्रोहा क्षेत्र में प्रस्तावित “अग्रोहा ग्लोबल सिटी” की योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह ऐतिहासिक और सांस्कृतिक…
हरियाणा की भाजपा सरकार अपने हितों की रक्षा करने में पूरी तरह से रही है नाकाम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार हरियाणा के हितों की रक्षा करने में नाकाम रही है, ऐसा लग रहा है कि केंद्रीय सरकार, नायब सैनी सरकार और पंजाब की भगवंत मान सरकार के बीच में नूराकुश्ती जारी है। पानी के मुद्दे को लेकर हरियाणा को कोर्ट में जाने के बजाए केंद्र पर ही दबाव बनाना चाहिए क्योंकि देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट का आदेश पंजाब…
शहर में जागरूकता अभियान, रैलियां, नुक्कड़ सभाएं और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी स्वच्छता रैंकिंग में सुधार लाने को लेकर हिसार नगर निगम ने कमर कस ली है। वीरवार को नगर निगम के मेयर कार्यालय में मेयर प्रवीण पोपली की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्वच्छता अभियान को मजबूती देने और रैंकिंग सुधारने पर विस्तृत चर्चा की गई। इस बैठक में अतिरिक्त आयुक्त शालिनी चेतल, संयुक्त आयुक्त डॉ. प्रीतपाल सिंह और अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा उपस्थित रहे। मेयर ने कहा कि, “हमें इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग प्राप्त करने के लिए टीमवर्क के साथ…
गुरुग्राम में जैन आचार्य डॉ. लोकेश मुनि से की मुलाकात समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने का लिया संकल्प कहा: शांति के साथ प्रबल शक्ति भी रखता है भारत हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि विश्व शांति केंद्र, गुरुग्राम पूरी दुनिया को जोड़ने, मानवता को एक सूत्र में पिरोने और शांति व भाईचारे का वातावरण स्थापित करने की दिशा में अनुकरणीय कार्य कर रहा है। जैन आचार्य डॉ. लोकेश मुनि द्वारा स्थापित यह केंद्र उनके आध्यात्मिक आदर्शों को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। मुख्यमंत्री गुरुवार को गुरुग्राम स्थित…