Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    SBI SCO Recruitment 2026: चीफ मैनेजर और मैनेजर के पदों पर भर्ती, 23 नवंबर तक करें आवेदन

    November 6, 2026

    CBSE LOC करेक्शन विंडो 2026-27: स्कूल 7 नवंबर तक कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों की डिटेल्स में कर सकेंगे सुधार

    November 3, 2026

    शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर रिलीज किया ‘तू मिल जाए’ गाना, फैंस के बीच मचा उत्साह

    November 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के DA/DR में 3% की बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू

      October 29, 2026

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      ISRO लॉन्च करेगा GSLV-F18 रॉकेट, NVS-03 सैटेलाइट से मजबूत होगा भारत का NavIC सिस्टम

      October 30, 2026

      Apple iPhone Duo के प्री-ऑर्डर शुरू, फोल्डेबल फोन में मिलेंगी दो डिस्प्ले

      October 17, 2026

      Gemini 4 Argon दुनिया भर में लॉन्च, कोडिंग क्षमताओं में हुआ सुधार

      October 14, 2026

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » मानवता को एक सूत्र में पिरोने और शांति का संदेश दे रहा है विश्व शांति केंद्र : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैन
    हिसार न्यूज May 15, 2025

    मानवता को एक सूत्र में पिरोने और शांति का संदेश दे रहा है विश्व शांति केंद्र : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैन

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम के विश्व शांति केंद्र में जैन आचार्य डॉ. लोकेश मुनि से मुलाकात करते हुए, शांति और सद्भाव की चर्चा करते हुए।
    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जैन आचार्य डॉ. लोकेश मुनि से मुलाकात कर विश्व शांति केंद्र के कार्यों की सराहना की।
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • गुरुग्राम में जैन आचार्य डॉ. लोकेश मुनि से की मुलाकात
    • समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने का लिया संकल्प
    • कहा: शांति के साथ प्रबल शक्ति भी रखता है भारत

    हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि विश्व शांति केंद्र, गुरुग्राम पूरी दुनिया को जोड़ने, मानवता को एक सूत्र में पिरोने और शांति व भाईचारे का वातावरण स्थापित करने की दिशा में अनुकरणीय कार्य कर रहा है। जैन आचार्य डॉ. लोकेश मुनि द्वारा स्थापित यह केंद्र उनके आध्यात्मिक आदर्शों को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। मुख्यमंत्री गुरुवार को गुरुग्राम स्थित विश्व शांति केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने पूज्य आचार्य डॉ. लोकेश मुनि के दर्शन किए। इसके उपरांत वे केंद्र में आयोजित “शक्ति व शांति के संतुलन से राष्ट्र निर्माण” विषय पर आधारित राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। यह संगोष्ठी भारत के वीर जवानों को समर्पित थी, जहां मुख्यमंत्री ने शहीदों को श्रद्धांजल  अर्पित की। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारत शांति प्रिय राष्ट्र होने के साथ-साथ एक प्रबल शक्ति भी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए निर्णायक कदम उठाए हैं। उनकी सोच युद्ध नहीं, बल्कि आतंकवाद को जमींदोज करने की रही है। भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा दूरदर्शी और ठोस निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की नीति पर चलते हुए सरकार समाज के हर वर्ग को एकजुट कर समरसता और एकता का वातावरण बना रही है।

    नैतिक मूल्यों की स्थापना में निभा रहा अहम भूमिका

    मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि आचार्य डॉ. लोकेश मुनि जी का यह प्रयास अहिंसा, करुणा और ‘वसुधैव कुटुंबकम’ जैसे आदर्शों की पुनःस्थापना कर रहा है। अहिंसा विश्व भारती संस्था पिछले दो दशकों से अहिंसा यात्रा, नैतिक शिक्षा, सद्भावना प्रसार, नशामुक्ति अभियान और समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना के लिए निरंतर कार्यरत है। आज जब विश्व हिंसा, आतंक, युद्ध और संघर्षों से जूझ रहा है, ऐसे समय में यह संस्था अंधकार में एक प्रकाश स्तंभ बनकर सामने आई है।

    वैज्ञानिक, दार्शनिक और सामाजिक दृष्टिकोण का मंच 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केंद्र न केवल धार्मिक और आध्यात्मिक चिंतन का स्थान है, बल्कि वैज्ञानिक, दार्शनिक और सामाजिक दृष्टिकोण से भी संवाद, शोध और जागरूकता का एक सशक्त मंच बन चुका है। यहां नशामुक्ति, मानसिक शांति, योग और ध्यान पर विशेष कार्यशालाएं आयोजित की जाती हैं। उन्होंने कहा कि भारत की पवित्र भूमि पर भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण, महावीर, बुद्ध और गुरु नानक जैसे महान व्यक्तित्वों ने जन्म लिया, जिन्होंने हमेशा शांति, सहिष्णुता और सेवा का संदेश दिया। आज ऐसे संतों के सान्निध्य में देश को शांति का मार्गमिल रहा है। मुख्यमंत्री ने जनसमूह से अपील की कि इस पवित्र स्थान से यह संकल्प लें कि वे अहिंसा को जीवन का मूल मंत्र बनाएंगे और समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देंगे।

    संस्था निभा रही है समृद्ध भारत के निर्माण में भूमिका 

    विश्व शांति दूत आचार्य डॉ. लोकेश मुनि ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व शांति केंद्र, अहिंसा विश्व भारती संस्था के माध्यम से समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। उन्होंने कहा कि जैन जीवन शैली आध्यात्मिकता, संतुलन और अहिंसा का संदेश देती है। इस अवसर पर उन्होंने हाल ही में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घोषणा की कि उनके परिवारों को संस्था की ओर से 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

    उपस्थित रहे ये गणमान्य व्यक्ति 

    इस अवसर पर गुरुग्राम के विधायक श्री मुकेश शर्मा, आरएसएस के प्रांत संघचालक डॉ. पवन जिंदल, संस्था के ट्रस्टी डॉ. आलोक ड्रोलिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    अहिंसा विश्व भारती गुरुग्राम समाचार जैन आचार्य डॉ. लोकेश मुनि नायब सिंह सैनी भारत विकास 2047 राष्ट्रीय संगोष्ठी विश्व शांति केंद्र हरियाणा सीएम
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleहरियाणा में 25 मई तक ड्रोन उपयोग बंद, गृह विभाग के आद
    Next Article स्वच्छता रैंकिंग सुधारने के लिए मेयर प्रवीण पोपली ने की अधिकारियों के साथ अहम बैठक
    Jatin Theri

    Related Posts

    DESIVERSE के PARMISH VERMA LIVE का हिसार में भव्य आयोजन, पंजाबी संगीत की धुनों पर झूमे दर्शक

    October 25, 2026

    हिसार में 24 अक्टूबर को होगा ‘DESIVERSE’ का भव्य आयोजन, परमीश वर्मा देंगे लाइव प्रस्तुति; प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा की कार्यक्रम की जानकारी

    October 11, 2026

    डांडिया नाइट 2026: हिसार में तीन दिवसीय उत्सव का आयोजन

    October 10, 2026

    Sanskriti Group का ‘PURAB AUR PASCHIM’ Cultural & Food Fiesta 2.0 बना आकर्षण का केंद्र

    October 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    एजुकेशन
    November 6, 2026

    SBI SCO Recruitment 2026: चीफ मैनेजर और मैनेजर के पदों पर भर्ती, 23 नवंबर तक करें आवेदन

    भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के पदों पर नियमित भर्ती के…

    CBSE LOC करेक्शन विंडो 2026-27: स्कूल 7 नवंबर तक कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों की डिटेल्स में कर सकेंगे सुधार

    November 3, 2026

    शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर रिलीज किया ‘तू मिल जाए’ गाना, फैंस के बीच मचा उत्साह

    November 2, 2026

    फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का 57 वर्ष की उम्र में निधन, बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक

    October 31, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    भाजपा ने नगर निगम चुनावों में बड़ी जीत दर्ज की, मेयर और पार्षदों का सम्मान समारोह आयोजित

    March 16, 2025

    ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना से उत्तराखंड में कनेक्टिविटी और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

    October 24, 2026

    झारखंण्ड के व्यंजन – झारखण्ड के 13 प्रसिद्ध भोजन

    January 17, 2022

    प्रचार के अगले 48 घंटे अहम, जेजेपी कार्यकर्ता झोंक दे पूरी ताकत : दुष्यंत चौटाला

    May 22, 2024
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.