Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सरस्वती गोल्ड सूक की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में होगा ‘धरोहर 2026’ का भव्य आयोजन

    September 17, 2026

    HiDM में “AI-आधारित यूजर एक्सपीरियंस और वेबसाइट प्रदर्शन में सुधार” सेमिनार का सफल आयोजन

    August 21, 2026

    एआई आधारित यूज़र एक्सपीरियंस और वेबसाइट परफॉर्मेंस को लेकर होगा विशेष सेमिनार

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम से जुड़े मामलों की समीक्षा की
    राजनीति May 16, 2025

    कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम से जुड़े मामलों की समीक्षा की

    हिसार लघु सचिवालय में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी और अन्य अधिकारी सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम से संबंधित मामलों पर चर्चा करते हुए।
    कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी की अध्यक्षता में हिसार लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए।
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को लघु सचिवालय हिसार स्थित सभागार में जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुसूचित जाति/ जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की अनुपालना को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कैबिनेट मंत्री ने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि एससी/एसटी एक्ट के तहत लंबित व अनट्रेस मामलों के शीघ्र निपटारे हेतु विशेष टीम का गठन किया जाए। उन्होंने उपायुक्त अनीश यादव की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि वे एक सक्षम और सक्रिय अधिकारी हैं। कैबिनेट मंत्री ने निर्देश दिए कि किसी नशा मुक्ति केंद्र को मॉडल केंद्र के रूप में विकसित किया जाए तथा जिला स्तरीय समिति की बैठक प्रत्येक तिमाही में अनिवार्य रूप से आयोजित की जाए। बैठक में बताया गया कि एक फरवरी से 30 अप्रैल तक 46 पीड़ितों को एससी/एसटी एक्ट के तहत आर्थिक सहायता दी गई है। लोक अभियोजकों को निर्देशित किया गया कि वे अदालत में चालान प्रस्तुत करते समय सभी आवश्यक तथ्यों और जानकारी का उल्लेख करें। कैबिनेट मंत्री को पिछले 10 वर्षों में पीड़ितों को दी गई आर्थिक सहायता, पिछले तीन वर्षों में विशेष न्यायालयों द्वारा मामलों की स्थिति रिपोर्ट तथा डीएसपी स्तर के अधिकारियों द्वारा मामलों की जांच रिपोर्ट से भी अवगत करवाया गया। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को भूमि बेदखली या सेवाओं में आरक्षण जैसे मामलों में कोर्ट में पैरवी हेतु 22 हजार रुपये की सहायता मिलती है, परंतु पिछले तीन वर्षों में इस योजना के तहत कोई लाभार्थी नहीं रहा। उन्होंने जिला कल्याण अधिकारी को इस योजना का व्यापक प्रचारप्रसार करने के निर्देश दिए। बैठक में यह भी बताया गया कि मुख्यमंत्री सामाजिक समरसता अंतरजातीय शगुन योजना के तहत वर्ष 2024- 25 में 254 नवविवाहित जोड़ों को 6 करोड़ 35 लाख रुपये की सहायता दी गई है। इसके अलावा, एससी कल्याण हेतु अभिनव कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत वर्ष 2023-24 में 6 पंचायतों को 3 लाख रुपये व 2024-25 में एक पंचायत को 50 हजार रुपये की राशि वितरित की गई। स्कूल व कॉलेज स्तर पर अस्पृश्यता निवारण हेतु सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा अनुसूचित जातियों के कल्याण हेतु चलाई जा रही योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।

    SC/ST एक्ट अंतरजातीय विवाह अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति आर्थिक सहायता कल्याण योजनाएं कृष्ण बेदी जिला हिसार नशा मुक्ति केंद्र प्रशासनिक बैठक योजना प्रचार सतर्कता समिति सरकारी योजना सामाजिक समरसता हरियाणा सरकार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleहिसार को पहली बार सीधी ट्रेन से मिलेगा चंडीगढ़ से जुड़ाव, आज होगा ऐतिहासिक शुभारंभ
    Next Article बैंक ऑफ इंडिया के हिसार केंद्र में बिजनेस आउटरीच कार्यक्रम और ग्राहक बैठक का आयोजन
    Jatin Theri

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

    December 20, 2025

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

    December 19, 2025

    यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

    December 11, 2025

    माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

    December 10, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    हिसार न्यूज
    September 17, 2026

    सरस्वती गोल्ड सूक की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में होगा ‘धरोहर 2026’ का भव्य आयोजन

    सरस्वती गोल्ड सूक – द ज्वेलरी मॉल की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 18 से 23…

    HiDM में “AI-आधारित यूजर एक्सपीरियंस और वेबसाइट प्रदर्शन में सुधार” सेमिनार का सफल आयोजन

    August 21, 2026

    एआई आधारित यूज़र एक्सपीरियंस और वेबसाइट परफॉर्मेंस को लेकर होगा विशेष सेमिनार

    August 18, 2026

    HiDM में डिजिटल मार्केटिंग एजेंसियों के लिए बिज़नेस प्रोसेस मैनेजमेंट सिस्टम पर सेमिनार आयोजित किया जाएगा

    August 15, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    UPSC CMS 2023 परीक्षा पंजीकरण प्रक्रिया UPSC.GOV.IN पर शुरू; चिकित्सा अधिकारियों के 1261 पदों के लिए परीक्षा

    April 19, 2023

    INIFINIX ने लांच किया Note 40 Pro Plus 5G एक दमदार फ़ोन !

    March 31, 2024

    डॉ. कमल गुप्ता 10 सितम्बर को नामांकन पत्र करेंगे जमा, चुनावी कार्यालय का उद्घाटन भी उसी दिन

    September 7, 2024

    मोक्ष वृद्ध आश्रम : अंबाला में बुजुर्गों के लिए एक नए वृद्धाश्रम का उद्घाटन

    April 10, 2022
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.