Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: Arju Poonia
सहकार भवन में किया गया लोकसभा उम्मीदवार का भव्य स्वागत Hisar Lokhsabha Election 2024 : हिसार लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह ने कहा है कि दुनिया में आज नरेन्र्द मोदी के नाम का डंका बज रहा है। रूस-युक्रेन युद्ध के समय 20 हजार भारतीयों को लाने के लिए प्रतिबद्ध नरेंद्र मोदी ने स्वयं रूस के राष्ट्रपति पुतिन को फोन किया। रूस को हमारे प्रधानमंत्री की यह बात माननी पड़ी और हमारे 20 हजार बच्चे तिरंगे लहराते हुए देश वापस आए। रणजीत सिंह सोमवार को तोशाम रोड आईटीआई चौक स्थित सहकार भवन में कार्यक्रम को संबोधित कर रहेे थे। भाजपा…
कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में 40 सीटें भी नहीं मिलने वाली रणजीत सिंह के समर्थन में बड़ी रैली करके अमित शाह ने समर्थन में उठवाए जनता से हाथ भाजपा सरकार ने किसान, जवान व खिलाड़ियों के हित में काम किया केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि लोकसभा चुनाव आरंभ होने से पहले भारत जोड़ो यात्रा निकालने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चुनाव के बाद कांग्रेस ढूंढो यात्रा निकालनी पड़ेगी। उन्होेंने कहा कि देश की जनता ने नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का फतवा दे दिया है और इन चुनावों में कांग्रेस को 40 सीटें…
Hisar Lokhsabha Election 2024: सिरसा लोकसभा से इंडिया गठबंधन की समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा ने रविवार को सिरसा की कपास मंडी में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों में बीजेपी की सरकार से हर वर्ग दुखी हुआ है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार फसलों की बिक्री पर बिचौलिए खत्म करने की बात करती है पर ये बिचौलिए नहीं बल्कि एक कड़ी है। किसान फसल की उपज करता है उसके बाद मंडियों में मजदूर उस फसल की संभाल में काम करता है। उतना ही योगदान आढ़ती का होता है। पर सरकार मंडियों को खत्म करके पूंजीपतियों…
Hisar Lokhsabha Election 2024: देश की आधी आबादी महिलाओं को वोट की ताकत को पहचानना होगा क्योंकि वोट की ताकत से ही महिलाएं बदलाव ला सकती है। आज राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बहुत कम है और जब तक सियासत में महिलाओं की सक्रिय हिस्सेदारी नहीं होगी, तब तक वे अपने हितों को मजबूती नहीं दे सकती। यह बात जननायक जनता पार्टी की हिसार लोकसभा से उम्मीदवार नैना सिंह चौटाला ने कही। वे रविवार को उचाना हलके में विभिन्न गांवों में चुनाव प्रचार कर रही थी। गांवों में पहुंचने पर महिलाओं द्वारा नैना चौटाला का जोरदार स्वागत किया गया। जेजेपी…
भाजपा उम्मीदवार की पत्नी ने नारनौंद क्षेत्र में मांगे पति के लिए वोट नारनौंद की सैनी धर्मशाला में गणमान्य नागरिकों से मुलाकात करके दिए निर्देश Hisar Lokhsabha Election 2024 : भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रणजीत सिंह की धर्मपत्नी इंदिरा देवी का लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा हलकों में प्रचार अभियान जारी है। इस दौरान वे ग्रामीणों, खासकर युवाओं व महिलाओं से मिलकर अपने पति के लिए वोटों की अपील कर रही है। इंदिरा देवी ने विभिन्न गांवों में जनसभाएं करते हुए कहा कि देश के विकास में हर नागरिक की अहम भूमिका है। अब चुनाव का वक्त है और…
भाजपा उम्मीदवार ने किया उचाना विधानसभा क्षेत्र का दौरा, मांगे वोट ग्रामीणों ने भाजपा प्रत्याशी का फूल मालाएं डालकर किया स्वागत Hisar Lokhsabha Election 2024 : हिसार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी अपने गलत नतीजों का अंजाम भुगत रही है। अभी इस पार्टी के लिए बहुत कुछ देखना बाकी है क्योंकि अब कांग्रेस को समाप्त करने का राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सपना साकार जो होने वाला है। रणजीत सिंह अपने जनसंपर्क अभियान के तहत उचाना विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर वोटों की अपील कर रहे थे। उन्होेंने झील, घासो…
21 मई तक हर घर मोदी जी की राम राम व वोटर पर्चियां पहुंचाएंगे भाजपा कार्यकर्ता हुड्डा ने पुत्रमोह में किया कांग्रेस का बंटाधार, केवल मजबूती का दावा कर रहे, जीत का नहीं Hisar Lokhsabha Election 2024 :भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने दावा किया है कि राज्य की सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा काफी मजबूत स्थिति में है। कांग्रेस नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा अपने कार्यक्रमों में केवल मजबूती का दावा कर रहे हैं लेकिन जीत का दावा नहीं कर रहे, जिससे साबित होता है कि कांग्रेेस ने हार मान ली है। सुभाष बराला…
अनेक स्थानों पर लड्डुओं से तोला, फूलमालाओं से किया गया स्वागत केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली का न्यौता दिया भाजपा उम्मीदवार ने Hisar Lokhsabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रणजीत सिंह ने उकलाना विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान अनेक संगठनों व ग्रामीणों का समर्थन जुटाया। उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ क्षेत्र के गांवों का दौरा करके ग्रामीणों से सीधी मुलाकात की और उनसे वोटों की अपील की। रणजीत सिंह ने अपने दौरे के दौरान उकलाना विधानसभा क्षेत्र के भैरी अकबरपुर की बाबा रामदेव धर्मशाला में लड्डुओं से तोला गया। इसके अलावा उन्होंने दौलतपुर, भैणी बादशाहपुर,…
नारनौंद क्षेत्र के गांवों का दौरा करके इंदिरा देवी ने मांगे पति के लिए वोट जनता को दिया सोमवार को होने वाली गृह मंत्री अमित शाह की रैली का निमंत्रण Hisar Lokhsabha Election 2024 : हिसार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह की धर्मपत्नी इंदिरा देवी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व में हमारे देश का सम्मान बढ़ाया है। दुखद बात है कि देश के ही कुछ दलों को हमारी यह तरक्की हजम नहीं हो रही और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पद से हटाने पर आमादा है लेकिन देश की जनता इसे भलीभांति समझ चुकी है।…
मोदी के 10 साल के शासन में पाक व चीन ने साध ली चुप्पी भाजपा उम्मीदवार ने किया बरवाला के गांवों का दौरा, लड्डुओं से तोला Hisar Lokhsabha Election 2024: भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह ने कहा है कि अनुभवहीन व्यक्ति देश तो क्या गाड़ी भी चलाएगा तो कोई दुर्घटना कर डालेगा। यही हाल राहुल गांधी का है, उन्हें सरकार चलाने का कोई अनुभव नहीं है। वे बात भी करते हैं तो पाकिस्तान व चीन की करते हैं जबकि दूसरी तरफ नरेन्द्र मोदी है जो 10 वर्षों से धाकड़ तरीके देश की सरकार चला रहे हैं। इससे पहले वे 15 साल…