Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    SBI SCO Recruitment 2026: चीफ मैनेजर और मैनेजर के पदों पर भर्ती, 23 नवंबर तक करें आवेदन

    November 6, 2026

    CBSE LOC करेक्शन विंडो 2026-27: स्कूल 7 नवंबर तक कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों की डिटेल्स में कर सकेंगे सुधार

    November 3, 2026

    शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर रिलीज किया ‘तू मिल जाए’ गाना, फैंस के बीच मचा उत्साह

    November 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के DA/DR में 3% की बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू

      October 29, 2026

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      ISRO लॉन्च करेगा GSLV-F18 रॉकेट, NVS-03 सैटेलाइट से मजबूत होगा भारत का NavIC सिस्टम

      October 30, 2026

      Apple iPhone Duo के प्री-ऑर्डर शुरू, फोल्डेबल फोन में मिलेंगी दो डिस्प्ले

      October 17, 2026

      Gemini 4 Argon दुनिया भर में लॉन्च, कोडिंग क्षमताओं में हुआ सुधार

      October 14, 2026

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » चुनाव के बाद राहुल गांधी को निकालनी पड़ेगी कांग्रेस ढूंढो यात्रा : अमित शाह
    राजनीति May 20, 2024

    चुनाव के बाद राहुल गांधी को निकालनी पड़ेगी कांग्रेस ढूंढो यात्रा : अमित शाह

    अमित शाह
    अमित शाह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में 40 सीटें भी नहीं मिलने वाली
    • रणजीत सिंह के समर्थन में बड़ी रैली करके अमित शाह ने समर्थन में उठवाए जनता से हाथ
    • भाजपा सरकार ने किसान, जवान व खिलाड़ियों के हित में काम किया

    केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि लोकसभा चुनाव आरंभ होने से पहले भारत जोड़ो यात्रा निकालने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चुनाव के बाद कांग्रेस ढूंढो यात्रा निकालनी पड़ेगी। उन्होेंने कहा कि देश की जनता ने नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का फतवा दे दिया है और इन चुनावों में कांग्रेस को 40 सीटें भी नहीं मिलने वाली।
    अमित शाह सोमवार को यहां के पुराना राजकीय कॉलेज मैदान में भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह के समर्थन में महाविजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में हरियाणा का जवान, अन्न भंडारण में हरियाणा का किसान व खेलों में मेडल दिलाने में हरियाणा के खिलाड़ी की अग्रणी भूमिका है लेकिन कांग्रेस ने इन तीनों को ही खत्म करने का प्रयास किया। हरियाणा के जवान की वजह से हम अपने घरों में निश्चित होकर सो रहे हैं, किसान की वजह से भरपेट खाना खा रहे हैं और खिलाड़ियों की वजह से हर खेल में मेडल ला रहे हैं। मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद हर क्षेत्र के साथ-साथ इन तीनों क्षेत्रों को प्रमुखता से आगे बढ़ाया लेकिन कांग्रेस ने इन तीनों क्षेत्रों को समाप्त करने का प्रयास किया। सेना में बोफोर्स घोटाला हुआ, खेल क्षेत्र में कॉमनवेल्थ घोटाला हुआ और किसानों के क्षेत्र में फर्टिलाइजर घोटाला हुआ। कांग्रेस ने सदैव अपना घर भरने का काम किया।

    मोदी ने बहुमत हासिल किया
    मोदी ने बहुमत हासिल किया

    अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री बनते ही नरेन्द्र मोदी ने सबसे पहले जवानों की सुध ली और वन रैंक वन पैंशन योजना लागू की। किसानों के हित में काम करते हुए 20 लाख करोड़ का अनाज एमएसपी पर खरीदा। पहली बार किसी सरकार ने इतना अनाज एमएसपी पर खरीदा है।  हरियाणा की भाजपा सरकार तो और भी आगे रही, जिसने भावांतर भरपाई योजना के तहत कोई फसल नहीं छोड़ी, जिसका किसानों को लाभ न मिला हो। मोदी सरकार ने खेलों का बजट तीन गुणा बढ़ाया, बेघर लोगों को मकान देने की योजना शुरू की। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में एक तरफ कांग्रेस पार्टी है, जिसने हजारों करोेड़ के घोटाले किए। कांग्रेस का युवराज चांदी का चम्मच मुंह में लेकर पैदा हुआ वहीं दूसरी तरफ गरीब का बेटा नरेन्द्र मोदी है, जो 10 साल से प्रधानमंत्री है, 15 साल मुख्यमंत्री रहे लेकिन उन पर 25 पैसे के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। उन्होंने कहा चुनाव समाप्त होते ही कांग्रेस के युवराज छुट्टियां बिताने बैंकॉक या थाइलेंड चले जाएंगे लेकिन नरेन्द्र मोदी यहीं पर रहेंगे, अपने देश की जनता के साथ। नरेन्द्र मोदी तो ऐसे प्रधानमंत्री है, जो कभी छुट्टी नहीं लेते और दीपावली भी अपने देश के सैनिकों के साथ मनाते हैं।

    केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
    केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह

    पीओके हमारा है, हमारा रहेगा, लेकर रहेंगे
    महाविजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पीओके हमारा है, हमारा रहेगा और हम उसे लेकर रहेंगे जबकि कांग्रेस कहती है कि पाक के पास एटम बम है, उसकी इज्जत करो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में रोज पाकिस्तान से आंतकी आते थे, बम धमाके करते थे और उनका कुछ नहीं बिगड़ता था। मोदी शासन में एक दो घटनाएं हुए, हमने सर्जिकल स्ट्राइक की, आतंकियों को उनके  घर में घुसकर मारा और आज देश में कोई आतंकवादी या नक्सलवादी घटना नहीं है।
    मोदी ने बहुमत हासिल किया
    महाविजय संकल्प रैली में अमित शाह ने कहा कि अब तक चार चरणों का चुनाव हो चुका है, पांचवे का आज हो रहा है। वे हिसार की जनता को बताना चाहते हैं कि चार चरणों के चुनाव में मोदी जी ने 270 सीटों का बहुमत हासिल कर लिया है। अब पांचवे, छठे व सातवें चरण का चुनाव उन्हें 400 पार करवा देगा। इसमें हरियाणा की जनता की भूमिका विशेष रहेगी।
    कांग्रेस को वोट बैंक खिसकने का डर
    अमित शाह ने कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि कांग्रेस को राम लला प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया गया लेकिन कांग्रेस के नेता शामिल नहीं हुए। कांग्रेस को अपना परम्परागत वोट खिसकने का डर था लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस का वजूद नहीं बचने वाला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल तक धारा 370 को सुरक्षित रखा लेकिन नरेन्द्र मोदी ने इसे समाप्त करके ऐतिहासिक कार्य किया।
    कोरोना से देश को मोदी ने बचाया, राहुल ने ओछी राजनीति की
    अमित शाह ने कहा कि कोरोना काल में देश की मोदी सरकार ने ऐतिहासिक व हिम्मत वाले फैसले लिए। कोरोना वैक्सीन लगवाकर देशवासियों का जीवन सुरक्षित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने कोरोना काल व वैक्सीन के समय सरकार के कदमों का विरोध करके ओछी राजनीति की।
    आरक्षण पर गुमराह कर रहा विपक्ष
    अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व वाला गठबंधन आरक्षण के बारे में जनता को गुमराह कर रहा है। वे स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि आरक्षण को कोई खतरा नहीं है लेकिन इतना अवश्य है कि तीसरी बार सत्ता में आने के बाद गैर जरूरी आरक्षण अवश्य समाप्त किया जाएगा।
    हुड्डा पर बरसे अमित शाह
    महाविजय संकल्प रैली के दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि हुड्डा कोई मुख्यमंत्री नहीं बल्कि दिल्ली दरबार के दामाद के दरबारी बने हुए थे। जो दरबारी होगा वो दरबारी वाला ही काम करेगा, मुख्यमंत्री वाला काम कैसे करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहे केन्द्र में रही हो या हरियाणा में, उसने भ्रष्टाचार के सिवाय कुछ नहीं किया।
    रणजीत सिंह को विजयी बनाने की अपील
    अमित शाह ने महा विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हिसार की जनता सेे अपील की कि मतदान के दिन हिसार से भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह को भारी मतों से विजयी बनाएं। उनकी जीत तीसरी बार मोदी सरकार बनाने में मुख्य रहेगी। उन्होंने कहा कि रणजीत सिंह साफ छवि के व शांत स्वभाव के धनी है और वे सांसद बनकर हिसार की जनता के लिए चार चांद लगा देंगे।
    सम्राट अशोक की तरह शासन करें मोदी : रणजीत
    इससे महाविजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह ने कहा कि सभी फाइनल तैयारी कर लो। उन्होंने कहा कि जनता तय कर लें कि हमें 100 प्रतिशत मतदान करना है, हमें तय करना है कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर नरेन्द्र मोदी सम्राट अशोक की तरह शासन करें। दुनिया में हमारा नाम तभी होगा जब देश का नेतृत्व नरेन्द्र मोदी जैसे सशक्कत नेता के हाथ में हो। उन्होंने रैली में आए नागरिकों से आह्वान किया कि वे चाहे कितनी गर्मी हो, कितनी आग बरसे लेकिन हमें मतदान अवश्य करना है।
    रैली में ये नेता रहे मौजूद
    रैली में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, विशंबर वाल्मीकि, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, स्वामी सुमेधानंद, सुरेन्द्र नागर, विधायक विनोद भ्याणा, भव्य बिश्नोई, जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़, वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई, कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल, लोकसभा कलस्टर राव नरवीर सिंह, लोकसभा प्रभारी अमरपाल राणा, लोकसभा संयोजक रवि सैनी, जिला प्रभारी जवाहर सैनी, इंदिरा देवी, पूर्व सांसद डॉ. डीपी वत्स, रणधीर पनिहार, चेयरमैन सोनू डाटा, ईश्वर मालवाल, नरेश जांगड़ा, पूर्व मेयर गौतम सरदाना, शकुंतला राजलीवाला, पूर्व विधायक वेद नारंग व छतरपाल सिंह, किसान नेता टेकराल कंडेला, महामंत्री अशोक सैनी व आशीष जोशी, धर्मबीर रतेरिया व लोकसभा मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा सहित अनेक नेता मंच पर मौजूद रहे।

    hisar Hisar Lokhsabha Election 2024: अमित शाह केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleबीजेपी सरकार पूंजीपतियों को लाभ देने के लिए मंडियों को खत्म करना चाहती है : कुमारी सैलजा
    Next Article दुनिया में बज रहा मोदी के नाम का डंका, तीसरी बार बनाएंगे सरकार : रणजीत
    Arju Poonia

    Related Posts

    केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के DA/DR में 3% की बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू

    October 29, 2026

    DESIVERSE के PARMISH VERMA LIVE का हिसार में भव्य आयोजन, पंजाबी संगीत की धुनों पर झूमे दर्शक

    October 25, 2026

    हिसार में 24 अक्टूबर को होगा ‘DESIVERSE’ का भव्य आयोजन, परमीश वर्मा देंगे लाइव प्रस्तुति; प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा की कार्यक्रम की जानकारी

    October 11, 2026

    डांडिया नाइट 2026: हिसार में तीन दिवसीय उत्सव का आयोजन

    October 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    एजुकेशन
    November 6, 2026

    SBI SCO Recruitment 2026: चीफ मैनेजर और मैनेजर के पदों पर भर्ती, 23 नवंबर तक करें आवेदन

    भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के पदों पर नियमित भर्ती के…

    CBSE LOC करेक्शन विंडो 2026-27: स्कूल 7 नवंबर तक कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों की डिटेल्स में कर सकेंगे सुधार

    November 3, 2026

    शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर रिलीज किया ‘तू मिल जाए’ गाना, फैंस के बीच मचा उत्साह

    November 2, 2026

    फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का 57 वर्ष की उम्र में निधन, बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक

    October 31, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    जनहित में जारी ट्रेलर: देखें कैसे कंडोम सेल्स गर्ल नुसरत भरुचा है सब पर भारी

    May 7, 2022

    खरीदें निर्मल के सूट, साड़ी और लहंगे मोज़ेक इवेंट्स फेस्टाहोलिक 1.0 शॉपिंग एक्जीबिशन हिसार में 

    December 5, 2022

    हिसार में गड्ढा मुक्त सड़कों की मुहिम: मेयर प्रवीण पोपली ने शुरू की पहल

    April 18, 2025

    योग स्टूडियो कैसे खोलें?

    May 18, 2023
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.