Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    “कैपकट – मॉडर्न वीडियो एडिटिंग की सम्पूर्ण गाइड” विषय पर सफल सेमिनार आयोजित

    June 13, 2026

    एआई-पावर्ड कंटेंट स्ट्रेटेजी पर HIDM में हुआ सेमिनार, विद्यार्थियों ने सीखे डिजिटल कंटेंट के आधुनिक गुर

    June 11, 2026

    अमन राज गिल व शिवा चौधरी के सुरों संग गूंजेगा “से नो टू ड्रग्स” का संदेश, हिसार में होगा लाइव कॉन्सर्ट

    May 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » लोकसभा में जीत निश्चित, विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता
    राजनीति May 27, 2024

    लोकसभा में जीत निश्चित, विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता

    लोकसभा उम्मीदवार रणजीत सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता
    लोकसभा उम्मीदवार रणजीत सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • भाजपा जिला कार्यालय में हुई बैठक में नेताओं ने किया आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श
    • डॉ. कमल गुप्ता, रणजीत सिंह व आशा खेदड़ ने जताया कार्यकर्ताओं का आभार

    Hisar Lokhsabha Election 2024 : भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में अपनी जीत का दावा करते हुए पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को शांत होकर न बैठने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर देने का निर्देश दिया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि विधानसभा चुनाव ज्यादा दूर नहीं है, ऐसे में हमें लोकसभा चुनाव की मतगणना के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाना है। इस संबंध में भाजपा जिला कार्यालय में लोकसभा चुनाव समिति की बैठक हुई। जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, लोकसभा उम्मीदवार रणजीत सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। बैठक में चुनाव में लगे सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए नेताओं ने कहा कि गर्मी के मौसम में दिन—रात मेहनत करके पार्टी के हर पदाधिकारी व कार्यकर्ता ने हमारी जीत सुनिश्चित की है। यह हमारे कार्यकर्ताओं का अनुशासन एवं पार्टी के प्रति समर्पण ही है कि उसे जो जिम्मेवारी मिलती है, वह बिना देर किए निभाने में जुट जाता है। कार्यकर्ताओं की यही निष्ठा व समर्पण ही पार्टी की असली ताकत व मजबूती का आधार है। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता ने उत्साह से भाग लिया वहीं हमारे कार्यकर्ताओं ने पार्टी व लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेवारी निभाते हुए मतदाताओं को वोटिंग के लिए प्रेरित किया।

    भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह
    भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह

    उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि वे शांत होकर न बैठें, विधानसभा चुनाव ज्यादा दूर नहीं है। ऐसे में हमें मतगणना के तुरंत बाद विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लग जाता है। उन्होंने कहा कि चुनावी युद्ध में सफलता उसी को मिलती है, जो समय से तैयारियां करके किलेबंदी कर ले। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह ने चुनाव में साथ देने पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भले ही हिसार से उनका पुराना नाता रहा हो लेकिन भाजपा में वे अभी आए थे और नए थे। पार्टी के लिए वे नए थे लेकिन सभी ने उनका भरपूर साथ दिया और हर हलके में उनके साथ जाकर चुनाव को मजबूती दी। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग व पार्टी संगठन की मेहनत की बदौलत हम कह सकते हैं कि हिसार लोकसभा सीट हम अच्छे अंतर से जीत रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि केन्द्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनने जा रही है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने कहा कि पार्टी का संगठन हर क्षेत्र में मजबूत है। चाहे कोई चुनाव, उपचुनाव या पार्टी का कोई और कार्यक्रम आया हो, हमारे हर पदाधिकारी व कार्यकर्ता  उसे सफलतापूर्वक पूरा किया है। विधानसभा चुनाव ज्यादा दूर नहीं है, जिसे देखते हुए पार्टी कार्यकर्ता तैयार है। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व संगठन के जो भी निर्देश प्राप्त होंगे, उसी अनुसार हमारा कार्यकर्ता तैयार रहेगा। उन्होंने चुनाव में लगे सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि उन्हीं की मेहनत की बदौलत लोकसभा चुनाव में हमें सफलता मिलने जा रही है। भाजपा मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि बैठक में चुनाव में लगे सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सभी ने लोकसभा चुनाव में जीत निश्चित मानकर एक-दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा बैठक में जिला महामंत्री अशोेक सैनी व आशीष जोशी, लोकसभा संयोजक रवि सैनी, वरिष्ठ नेता मनदीप मलिक, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा, जिला उपाध्यक्ष रणधीर सिंह धीरू व संजीव रेवड़ी, जिला मंत्री नीरज देवी, कोषाध्यक्ष मनीष गोयल, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता रेड्डू, मीनू भूटानी, प्रोमिला पूनिया व कार्यालय प्रभारी रविन्द्र कालीरावण सहित अन्य भी मौजूद रहे।

    hisar Lokhsabha Eection 2024 Hisar news भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह लोकसभा उम्मीदवार रणजीत सिंह
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleलोकतंत्र के पर्व में जनता ने लिया उत्साह सेे भाग : रणजीत
    Next Article JAWA 42 BOBBER RED SHEEN भारत में लॉन्च; जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन
    Arju Poonia

    Related Posts

    “कैपकट – मॉडर्न वीडियो एडिटिंग की सम्पूर्ण गाइड” विषय पर सफल सेमिनार आयोजित

    June 13, 2026

    एआई-पावर्ड कंटेंट स्ट्रेटेजी पर HIDM में हुआ सेमिनार, विद्यार्थियों ने सीखे डिजिटल कंटेंट के आधुनिक गुर

    June 11, 2026

    जुगाडिन डिजिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित Internotsav 2026 में भाग लेकर छात्र प्लेसमेंट अवसरों को बढ़ावा दिया

    May 6, 2026

    HiDM में “इंस्टाग्राम के लिए AI के माध्यम से कंटेंट मास्टरी” विषय पर वेबिनार ने छात्रों को किया सशक्त

    April 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    June 13, 2026

    “कैपकट – मॉडर्न वीडियो एडिटिंग की सम्पूर्ण गाइड” विषय पर सफल सेमिनार आयोजित

    हिसार इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग (HiDM) द्वारा स्टूडेंट एक्टिविटी एंड प्रोग्राम (S.A.P.) के अंतर्गत “कैपकट…

    एआई-पावर्ड कंटेंट स्ट्रेटेजी पर HIDM में हुआ सेमिनार, विद्यार्थियों ने सीखे डिजिटल कंटेंट के आधुनिक गुर

    June 11, 2026

    अमन राज गिल व शिवा चौधरी के सुरों संग गूंजेगा “से नो टू ड्रग्स” का संदेश, हिसार में होगा लाइव कॉन्सर्ट

    May 7, 2026

    Hisar Institute of Digital Marketing ने Guru Jambheshwar University of Science and Technology में आयोजित Internotsav 2026 में भाग लिया, छात्रों को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए।

    May 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    LSAT 2023 के आवेदन पत्र www.discoverlaw.in पर जारी, 11 नवंबर 2023 तक आवेदन

    November 15, 2022

    वीआईटीईईई 2023: वीआईटी आवेदन पत्र जारी;  तारीखें, पात्रता मानदंड, और अन्य जानकारी

    November 12, 2022

    एलोन मस्क ट्विटर का अधिग्रहण करेंगे; 44 अरब डॉलर में डील फाइनल

    April 26, 2022

    संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण दौर में सतर्कता और एकजुटता जरूरी : कुमारी सैलजा

    May 9, 2025
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.