Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शानदार जीत के साथ RCB ने फाइनल में बनाई जगह

    January 30, 2026

    भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ अपने नाम कर ली

    January 26, 2026

    WPL 2026 के मैच 14 में गुजरात जायंट्स की शानदार जीत

    January 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » सड़क सुरक्षा सामाजिक मुद्दा ही नहीं है, एक इंजीनियरिंग चुनौती भी है : प्रो. नरसीराम बिश्नोई
    एजुकेशन November 20, 2024

    सड़क सुरक्षा सामाजिक मुद्दा ही नहीं है, एक इंजीनियरिंग चुनौती भी है : प्रो. नरसीराम बिश्नोई

    प्रो. नरसीराम
    सड़क सुरक्षा को इंजीनियरिंग चुनौती मानते हुए प्रो. नरसीराम ने कार्यशाला का उद्घाटन किया।"
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (गुजविप्रौवि), हिसार के कुलपति प्रो. नरसीराम ने कहा है कि सड़क सुरक्षा केवल सामाजिक मुद्दा ही नहीं है, बल्कि एक इंजीनियरिंग चुनौती भी है। गुजविप्रौवि इस चुनौती के प्रति गंभीर है और इस दिशा में अपना अग्रणी योगदान दे रहा है। प्रो. नरसीराम बुधवार को विश्वविद्यालय के सीविल इंजीनियरिंग विभाग के सौजन्य से ‘वर्तमान परिदृश्य में उपयोगकर्ताओं के लिए सड़क सुरक्षा हस्तक्षेप की भूमिका’ विषय पर शुरू हुई दो दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे।

    कुलसचिव प्रो. विनोद छोकर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष प्रो. ज्ञानेंद्र सिंह मुख्यवक्ता रहे। अध्यक्षता विश्वविद्यालय सीविल लिए नई डिवाइस बनानी चाहिए। यह गुजविप्रौवि में सड़क सुरक्षा पर शुरू हुई वो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ करते मुख्यातिथि कुलपति प्रो. नरसीराम विश्नोई इंजीनियरिंग विभाग की अध्यक्षा प्रो. आशा गुप्ता ने की। विश्वविद्यालय के ट्रैफिक इंटरप्रिटेशन सेंटर के नोडल अधिकारी डा. नवदीप मोर कार्यशाला के समन्वयक हैं। प्रो. नरसीराम ने कहा कि सड़क हादसों में युद्धों से भी ज्यादा लोग मर रहे हैं। भारत में स्थिति और अधिक चुनौतीपूर्ण है। विश्वविद्यालयों की जिम्मेदारी बनती है कि इस दिशा में कार्य करें। सीविल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों, शिक्षकों और शोधकर्ताओं को सड़क सुरक्षा के कार्य न केवल समाज उपयोगी होगा, बल्कि राष्ट्र उपयोगी भी होगा।

    उन्होंने विद्यार्थियों से अपने नियमित कोर्स के साथ-साथ अन्य रोजगारपरक तथा कौशल वृद्धि कोर्स करने की सलाह भी दी तथा विश्वविद्यालय में चल रहे रोजगारपरक कोसों के बारे में बताया। कुलपति ने युवाओं को यातायात के नियमों का कड़ाई से पालन करने का आह्वान किया। प्रो. विनोद छोकर ने कहा कि शहरीकरण और गतिशीलता तेजी से बढ़ने के कारण यातायात की चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। सड़कें केवल स्थानों को जोड़ने वाले रास्ते नहीं हैं, बल्कि जीवन रेखाएं हैं जो लोगों को सामानों की आवाजाही को सक्षम बनाती हैं। सड़कों की वृद्धि के साथ-साथ यह जिम्मेदारी भी बढ़ती है कि हम सड़कों को उपयोगकर्ताओं के लिए सुरक्षित करें।

    उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला प्रतिभागियों के लिए अत्यंत उपयोगी होगी तथा लोगों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलावों का आधार बनेगी। मुख्यवक्ता डा. ज्ञानेंद्र ने सड़क दुर्घटनाओं के गंभीर मुद्दे पर चर्चा की तथा सॉफ्टवेयर के साथ भविष्यवाणी के साथ दुर्घटना का विश्लेषण किया। उन्होंने बताया कि यातायात दुर्घटना में हर तीन-चार मिनट में एक व्यक्ति की मृत्यु हो रही है। जो न केवल एक सामाजिक समस्या का कारण है, बल्कि समाज पर भारी वित्तीय बोझ भी डालता है।

    उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए विभिन्न इंजीनियरिंग सुरक्षा उपायों के बारे में बताया तथा कहा कि विद्यार्थी इस मुद्दे पर सकारात्मक योगदान दे सकते हैं। सीविल इंजीनियरिंग के विद्याथीं अपने इंजीनियरिंग समाधानों में सड़क सुरक्षा सिद्धांतों को भी शामिल करें। प्रो. आशा गुप्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय का इंजीनियरिंग विभाग सड़क सुरक्षा चुनौतियों के समाधान को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विभाग सुरक्षित सड़क मार्ग डिजाइन करने, उन्नत यातायात प्रणाली लागू करने, जीवन बचाने तथा सुरक्षित वातावरण बनाने में योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग की ताकत व्यवाहरिक संसाधनों के साथ नवाचार को संयोजित करने की क्षमता में निहित है। समन्वयक डा. नवदीप मोर ने कार्यशाला के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग के यातायात व्याख्यान द्वारा आयोजित की गई इस कार्यशाला में 120 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। विभाग के विद्यार्थी सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में अपने प्रोजेक्ट भी कर रहे हैं।

    गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय दीनबंधु छोटूराम विज्ञान प्रो. नरसीराम बिश्नोई सड़क सुरक्षा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleपुतिन के गुरु अलेक्जेंडर डन ने अखंड और वैभवशाली भारत का स्मरण करते हुए पीएम मोदी को “सुपर वर्ल्ड लीडर” कहा
    Next Article भारत जोड़ो संविधान अभियान: कांग्रेस शुरू करेगी कैंपेन, 2महीने चलेगा, 26 नवंबर को होगी शुरुआत
    Kavita Khatkar

    Related Posts

    हिसार में भक्ति और म्यूज़िक का अनोखा संगम, ‘भजन क्लबिंग’ ने बनाया नया साल यादगार

    January 1, 2026

    हिसार में नए साल पर होगा भव्य ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम, DJ Punk और मशहूर कलाकार मासूम शर्मा करेंगे प्रस्तुति

    December 24, 2025

    गाँव हरिता में 30 नवम्बर को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम करेगी जाँच

    November 29, 2025

    HiDM में Powering the Future of E-Commerce with Flipkart पर सेमिनार आयोजित होगा |

    September 14, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    खेल
    January 30, 2026

    शानदार जीत के साथ RCB ने फाइनल में बनाई जगह

    टाटा वीमेंस प्रीमियर लीग (TATA WPL) के मैच नंबर 18 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)…

    भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ अपने नाम कर ली

    January 26, 2026

    WPL 2026 के मैच 14 में गुजरात जायंट्स की शानदार जीत

    January 23, 2026

    भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ में न्यूज़ीलैंड को 48 रनों से हराया।

    January 22, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट में युवाओं के लिए आई बड़ी खुशखबरी, एमओयू साइन, मिलेगा फुल रोजगार

    December 10, 2024

    हिसार नगर निगम द्वारा “वेस्ट टू बेस्ट’ समर कैंप का समापन, बच्चों की क्रिएटिविटी ने मोहा मन

    June 6, 2025

    लेबनान में शिक्षा: लेबनान के शीर्ष विश्वविद्यालय

    April 24, 2023

    अशोक कुमार गर्ग ने संभाला डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक का पदभार

    June 24, 2025
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.