Close Menu
Jugaadin News Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अमन राज गिल व शिवा चौधरी के सुरों संग गूंजेगा “से नो टू ड्रग्स” का संदेश, हिसार में होगा लाइव कॉन्सर्ट

    May 7, 2026

    Hisar Institute of Digital Marketing ने Guru Jambheshwar University of Science and Technology में आयोजित Internotsav 2026 में भाग लिया, छात्रों को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए।

    May 6, 2026

    जुगाडिन डिजिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित Internotsav 2026 में भाग लेकर छात्र प्लेसमेंट अवसरों को बढ़ावा दिया

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jugaadin News Hindi
    Subscribe
    • होम
    • राजनीति

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

      December 20, 2025

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान प्रदान किया गया

      December 19, 2025

      यूनेस्को ने दीपावली को अपनी सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया

      December 11, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      ्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

      September 1, 2025
    • टेक्नोलॉजी

      कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, कीमत ₹7.91 लाख

      December 25, 2025

      Realme Narzo 90 सीरीज़ भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी के साथ

      December 18, 2025

      व्हाट्सएप ने अपने हालिया अपडेट में मिस्ड कॉल मैसेज, स्टिकर्स और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

      December 12, 2025

      माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया

      December 10, 2025

      Poco C85 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

      December 9, 2025
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • एजुकेशन
    • बिजनेस
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • पर्यटन
    • खेल
    Jugaadin News Hindi
    Home » Blog » रामनवमी महोत्सव के लिए पधारे कथा व्यास डॉ. नरेशचंद्र शास्त्री का हिसार में भव्य स्वागत
    हिसार न्यूज April 9, 2024

    रामनवमी महोत्सव के लिए पधारे कथा व्यास डॉ. नरेशचंद्र शास्त्री का हिसार में भव्य स्वागत

    रामनवमी महोत्सव के पत्रक का विमोचन करते कथा व्यास परम पूज्य डॉ. नरेशचंद्र शास्त्री जी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    - रामनवमी महोत्सव के लिए पधारे कथा व्यास डॉ. नरेशचंद्र शास्त्री का हिसार में भव्य स्वागत
    - श्रीराम कथा कभी पुरानी नहीं होती, इसमें बनी रहती हमेशा नवीनता : कथा व्यास डॉ. नरेशचंद्र शास्त्री
    - कटला रामलीला कमेटी 9 से 17 अप्रैल तक करवाएगी संगीतमय श्रीराम कथा, 17 अप्रैल को निकलेगी भव्य रामनवमी शोभा यात्रा

    हिसार : श्री रामलीला कमेटी कटला के रामनवमी महोत्सव के लिए गुरुधाम-जटारीधाम से पधारे कथा व्यास डॉ. नरेशचंद्र शास्त्री का हिसार के अग्रसेन भवन में भव्य स्वागत किया गया। कटला रामलीला के पदाधिकारियों ने डॉ. नरेशचंद्र शास्त्री को फूल मालाएं पहनाकर व पुष्पवर्षा करके अपनी आस्था व्यक्त की। इस दौरान श्री रामलीला कमेटी कटला के प्रधान सुरेंद्र लाहौरिया, महासचिव राजेश बंसल, उपप्रधान कुलप्रकाश गोयल बंटी एवं कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र बंसल (नेताजी), रामनिवास गर्ग, दिनेश डाबड़ा, राजकुमार मित्तल, धर्मवीर रतेरिया, अनूप बिंदल, विनोद कंसल व ओमप्रकाश मित्तल सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे।

    कथा व्यास डॉ. नरेशचंद्र शास्त्री ने कहा कि श्रीराम कथा कभी पुरानी नहीं होती। इसमें हमेशा नवीनता बनी रहती है। उन्होंने कहा कि जैसे सूर्य का प्रकाश, गंगा का जल और अच्छा मित्र कभी पुराना नहीं होता, इसी भांति भगवान की कथा भी कभी पुरानी नहीं होती।

    इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी कटला के प्रधान सुरेंद्र लाहौरिया व महासचिव राजेश बंसल ने बताया कि श्री रामलीला कमेटी कटला के 127वें रामनवमी महोत्सव को लेकर समस्त नागरिकों में काफी उत्साह है। 9 से 17 अप्रैल तक हिसार के महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में प्रतिदिन दोपहर 3.15 बजे से सायं 7 बजे तक ब्रजवासी डॉ. नरेशचंद्र शास्त्री जी संगीतमय पावन श्रीराम कथा करेंगे। 17 अप्रैल को प्रात: 9.15 बजे अग्रसेन भवन से भव्य रामनवमी शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह शोभा यात्रा महाराजा अग्रसेन भवन से चलकर मुख्य बाजारों से होते हुए वापस अग्रसेन भवन पहुंचेगी। इसके उपरांत दोपहर 12.15 बजे से श्रद्धालुओं के लिए अटूट भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

    संगीतमयी पावन श्रीराम कथा के प्रथम दिन मंगलवार को गोभक्त व समाजसेवी कृष्ण कुमार गोरखपुरिया मुख्यातिथि होंगे। इस दौरान बाढड़ा की विधायक नैना चौटाला भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। विवेक गोयल, अवनिंद्र बंसल, डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. ललिता राजवंशी, डॉ. राजीव राजवंशी, मनोज अग्रवाल, कमल सर्राफ, देव कुमार गर्ग, धर्मपाल मित्तल व सुनील गोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। 9 अप्रैल को प्रथम दिन वंदना प्रकरण, शिव चरित्र व भारद्वाज-याज्ञवल्क्य संवाद रहेगा। दूसरे दिन 10 अप्रैल को श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous ArticleSONY  ने भारत में लांच किया ‘PS 5’ का Slimmer Version  
    Next Article REALME ने लॉन्च की P1 सीरीज ; 15 अप्रैल से भारत में
    Sanchit Singhal

    Related Posts

    HiDM में “इंस्टाग्राम के लिए AI के माध्यम से कंटेंट मास्टरी” विषय पर वेबिनार ने छात्रों को किया सशक्त

    April 9, 2026

    HiDM ने आयोजित किया 7वां वार्षिक सर्टिफिकेशन समारोह, उत्कृष्ट छात्रों को किया सम्मानित

    April 1, 2026

    हिसार इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग ने धूमधाम से मनाई अपनी 7वीं वर्षगांठ

    April 1, 2026

    HiDM द्वारा SEO में AI Models की कार्यक्षमता पर सेमिनार का आयोजन

    March 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    May 7, 2026

    अमन राज गिल व शिवा चौधरी के सुरों संग गूंजेगा “से नो टू ड्रग्स” का संदेश, हिसार में होगा लाइव कॉन्सर्ट

    हिसार, 6 मई:हिसार में युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से एक…

    Hisar Institute of Digital Marketing ने Guru Jambheshwar University of Science and Technology में आयोजित Internotsav 2026 में भाग लिया, छात्रों को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए।

    May 6, 2026

    जुगाडिन डिजिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित Internotsav 2026 में भाग लेकर छात्र प्लेसमेंट अवसरों को बढ़ावा दिया

    May 6, 2026

    HiDM में “इंस्टाग्राम के लिए AI के माध्यम से कंटेंट मास्टरी” विषय पर वेबिनार ने छात्रों को किया सशक्त

    April 9, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Jugaadin News HIndi

    About Us
    About Us

    Email Us: info@Jugaadinnews.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    नायब सरकार ने गरीबों को दिया अपने घर का तोहफा

    August 4, 2025

    साइटिका के दर्द के कारण, लक्षण और बचाव

    July 18, 2022

    सीईटी को हरियाणा ने बनाया पर्व – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    July 27, 2025

    खिलाड़ियों के प्रोत्साहन और कल्याण के लिए हर खिलाड़ी को 20 लाख रुपये का मेडिकल बीमा कवर देंगे : मुख्यमंत्री

    December 12, 2024
    New Comments
    • चकोतरा- पौष्टिक ग्रेपफ्रूट के 7 स्वास्थ्य लाभ - Jugaadin News Hindi on नोनी जूस के फायदे और साइड इफेक्ट
    • हिसार रक्तदान शिविर में योगदान के लिए उदित कुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सम्मानित - Jugaadin News Hi on हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित
    • हिसार रक्तदान शिविर का आयोजन ; 500 यूनिट एकत्रित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित
    • एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ ने रक्तदान जागरूकता अभियान के जरिए युवाओं को किया प्रेरित - Jugaadin News Hindi on एक कदम जिंदगी की ओर एनजीओ द्वारा 14 जून को हिसार में रक्तदान शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    © 2026 Jugaadin Digital Services Pvt. Ltd. Designed by Jugaadin.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.